Responsive Scrollable Menu

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

BJP Candidate List West Bengal 2026: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाले वाम मोर्चा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी बंगाल चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने पहली लिस्ट में 144 लोगों को टिकट देने का ऐलान किया है. इससे पहले माकपा ने अपने 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की . भाजपा के सभी 144 उम्मीदवारों के नाम यहां पढ़ें.

The post बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Chaitra Navratri Colour List: मां दुर्गा की कृपा के लिए 9 दिन पहनें ये खास रंग, देखें पूरी Day-Wise List

नवरात्रि का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। नौ दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की आराधना की जाती है। नवरात्र के दौरान साधक मां दुर्गा की पूजा करते हैं और 9 दिनों तक व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार हर दिन का एक विशेष रंग का होता है, जिसे पहनना और उसी रंग से माता का श्रृंगार करना शुभ होता है।
आजकल नवरात्र में नौ रंग फैशन काफी ट्रेडिंग में रहता है। नवरात्रि के दौरान शुभ रंगों के वस्त्र धारण करना बहुत मंगलकारी माना जाता है। कहा जाता है कि इन रंगों को पहनने और उसी रंग से मां दुर्गा का श्रृंगार करने से देवी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में जानते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में कौन-सा रंग शुभ माना जाता है और नौ दिनों के लिए कौन-कौन से खास रंग निर्धारित किए गए हैं।

पहला दिन – पीला रंग

देवी- मां शैलपुत्री

नवरात्र के पहले दिन पीला रंग काफी शुभ माना जाता है। यह रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत व पूजा करने वाली महिलाएं पीली साड़ी या फिर सूट पहन सकती हैं। इसके साथ ही पुरुष को पीला कुर्ता पहन सकते हैं।

दूसरा दिन – हरा रंग

देवी- मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। हरा रंग प्रकृति, शांति और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दिन ग्रीन अनारकली सूट या हरे रंग का कुर्ता-पायजामा पहनने से आपका लुक भी खूबसूरत और खास नजर आ सकता है।

तीसरा दिन- ग्रे रंग

देवी- मां चंद्रघंटा

नवरात्र के तीसरे दिन ग्रे रंग पहनना काफी शुभ होता है। ग्रे रंग संतुलन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए ग्रे रंग के परिधान पहन सकते हैं। ग्रे साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी या ग्रे कुर्ता-जैकेट कॉम्बिनेशन ट्राई करें।

चौथा दिन – नारंगी रंग

देवी- मां कूष्मांडा

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में आप नारंगी रंग के परिधान पहन सकते हैं। नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। ऑरेंज लहंगा या कुर्ता पहनकर आप नवरात्रि पूजा में शामिल हो सकते हैं।

पांचवां दिन- सफेद रंग

देवी- मां स्कंदमाता

नवरात्र के दिन पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए सफेद रंग पहनें। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी को दर्शाता है। आप इस दिन सफेद साड़ी या चिकनकारी सूट पहन सकते हैं। 

छठा दिन – लाल रंग

देवी- मां कात्यायनी 

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ होगा। खासतौर पर लाल रंग शक्ति और साहस का प्रतीक है। लाल साड़ी, लाल लहंगा या रेड कुर्ता नवरात्रि के इस खास दिन पर पहन सकती हैं।

सातवां दिन – नीला रंग

देवी: मां कालरात्रि

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना की जाती है। इस अवसर पर नीले रंग का श्रृंगार करना शुभ माना जाता है। नीला रंग साहस, आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दिन रॉयल ब्लू रंग की साड़ी या कुर्ता-पायजामा पहनने से व्यक्तित्व में खास निखार आता है और लुक भी बेहद आकर्षक लगता है। 

आठवां दिन – गुलाबी रंग

देवी- मां महागौरी

नवरात्र की अष्टमी तिथि मां महागौरी की पूजा की जाती है और इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ होगा। गुलाबी रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है। इस दिन आप सूट या साड़ी पहनकर आप नवरात्रि पूजा में बेहद सुंदर लुक पा सकते हैं।

नौवां दिन – बैंगनी रंग

देवी: मां सिद्धिदात्री

नवरात्र की नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। उनका प्रिय रंग बैंगनी है। बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और वैभव का प्रतीक माना जाता है। नवमी तिथि पर आप पर्पल लहंगा या साड़ी पहन सकती है और यह रंग एकदम रॉयल लुक देता है। 

Continue reading on the app

  Sports

धोनी से फोन पर हो चुकी है बात, थाला के साथ खेलने को बेताब संजू सैमसन

MS Dhoni Sanju Samson IPL 2026: संजू सैमसन आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने के लिए बेताब हैं. ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है. सैमसन ने बताया कि उनकी धोनी से फोन पर बात हो चुकी है और वह उनसे काफी कुछ सीखने के लिए उत्साहित हैं. Mon, 16 Mar 2026 21:55:28 +0530

  Videos
See all

LPG Crisis in India: भारत में अभी भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी | Iran Amerca War | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:13:03+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:15:06+00:00

Nursery worker who raped children sentenced to 30 years | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:10:37+00:00

Nita Ambani News: भुवनेश्वर में Nita Ambani को KISS Humanitarian Award, बच्चों संग बिताए खास पल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers