IRAN WAR के बीच यूएई ने 19 भारतीयों को क्यों किया गिरफ्तार, वजह चौंकाने वाली
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच UAE ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और AI-जनरेटेड वीडियो फैलाने के आरोप में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 19 भारतीय शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन वीडियो से लोगों में डर फैल सकता था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ सकता था।
Oscars 2026: व्हाइट गाउन में छाई प्रियंका चोपड़ा, लेकिन निक जोनस की कलाई का ‘कलावा’ ले गया सारी लाइमलाइट! VIDEO
Oscars 2026: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बार फिर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। वो इस साल अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई। रेड कार्पेट पर देसी गर्ल अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) का हाथ थामे नजर आई और दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज भी दिए।
व्हाइट गाउन में प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज
इस खास मौके के लिए प्रियंका ने Dior का स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन पहना था। गाउन में फिटेड बॉडिस के साथ हाई स्लिट और नीचे की तरफ फेदर जैसी डिटेलिंग थी, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रही थी। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक पॉइंटेड हील्स, स्लीक स्ट्रेट हेयर और सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप के साथ पूरा किया।
यह भी पढ़े - माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST
डायमंड नेकलेस ने खींचा ध्यान
प्रियंका की जूलरी के चर्चे चारों तरफ हो रहे है। उन्होंने Bvlgari का नेकलेस पहना था। इस खास नेकलेस में मैडागास्कर सैफायर के साथ डायमंड, एमराल्ड और ओनिक्स स्टोन जड़े हुए थे। इसके डिजाइन में सांप से प्रेरित एक खास पैटर्न भी छिपा हुआ है, जो इसे रॉयल लुक देता है।
क्लासिक लुक में दिखे निक जोनस
वहीं निक जोनस क्लासिक ब्लैक वेलवेट टक्सीडो, सफेद शर्ट और बो-टाई में बेहद स्टाइलिश नजर आए। रेड कार्पेट पर दोनों की केमिस्ट्री ने फोटोग्राफर्स और फैंस का ध्यान खींच लिया।
निक की कलाई में दिखा ‘कलावा’
सोशल मीडिया पर प्रियंका की तस्वीरों के साथ-साथ निक जोनस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी कलाई पर हिंदू धर्म का पवित्र धागा कलावा बंधा नजर आया। विदेशी मंच पर निक का भारतीय परंपरा के प्रति यह सम्मान देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें मजाकिया अंदाज में “संस्कारी दामाद” भी कह रहे हैं।
प्रेजेंटर के तौर पर दिखी प्रियंका
इस साल ऑस्कर समारोह में प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई। उन्होंने स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के विजेताओं के नाम का ऐलान किया।
यह भी पढ़े - जानिए कौन हैं ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi



















