Maatrubhumi: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब इस टाइटल से रिलीज होगी फिल्म
Salman Khan new movie: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर काफी चर्चा है। ये फिल्म इस साल रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया है। बैटल ऑफ गलवान का नाम बदल दिया गया है, जिसका आधिकारिक नाम 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' होगा।
मेकर्स ने फिल्म के नए नाम का ऐलान करते हुए एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक ऐसा संदेश है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।
सलमान खान ने जारी किया पोस्टर
इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है- "मे वॉर रेस्ट इन पीस" यानी (युद्ध को शांति मिले)। इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है।
ये भी पढ़ें- Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नहीं किया गया याद!: इंडियन फैंस ने की आलोचना; श्रीदेवी, ऋषि कपूर को मिल चुकी श्रद्धांजलि
अभिनेता ने अपेन इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए नए टाइटल की घोषणा की है। सलमान कान इस पोस्टर में काफी बहादुर और संघर्ष वाले पृष्ठभूमि में दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़ें- जहां शूट हुई थी 'भूत', वो अपार्टमेंट 20 से खाली... राम गोपाल वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा!
नई सोच के साथ रखा गया नया नाम
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म के बदले हुए नाम से यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म केवल युद्ध की कहानी नहीं बल्कि उससे जुड़े भावनात्मक और मानवीय पहलुओं को भी दिखाने वाली है। रिपोर्ट्स हैं कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ युद्ध के पीछे छिपे दर्द, बलिदान और शांति की चाह जैसे पहलुओं को भी सामने लाने की कोशिश करेगी।
यह फिल्म 2020 में गलवान वैली में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। उस समय पूर्वी लद्दाख में हुई इस हिंसक टकराव ने पूरे देश को झकझोर दिया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी चर्चा में रहा था।
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
बताते चलें, सलमान खान के साथ इस फिल्म चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। ये पहली बार होगा जब दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिलहाल रिलीज डेट पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिर्पोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी थी जो अब पोस्टपोन हो गई है।
Jessie Buckley: जानिए कौन हैं ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले?
Jessie Buckley: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार (Academy Awards 2026) में आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले (Jessie Buckley) ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। उन्हें यह सम्मान फिल्म हैमनेट (Hamnet) में शानदार अभिनय के लिए मिला। इस जीत के साथ जेसी बकले ऑस्कर में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं।
फिल्म ‘हैमनेट’ से मिली बड़ी सफलता
Aquí el momento exacto en el que Jessie Buckley se lleva el Oscar a la Mejor Actriz gracias a HAMNET.#Oscars
— Carla ❁ (@shannonlada) March 16, 2026
pic.twitter.com/RFxj7KW6s3
फिल्म हैमनेट में जेसी बकले ने एग्नेस हैथवे का किरदार निभाया है, जो विलियम शेक्सपियर की पत्नी थी। इस फिल्म में एक मां के दर्द, भावनाओं और संघर्ष को उन्होंने बेहद गहराई से पर्दे पर उतारा। उनके अभिनय को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। यही वजह है कि इस भूमिका ने उन्हें ऑस्कर 2026 का सबसे बड़ा सम्मान दिलाया।
अवॉर्ड मांओं को किया समर्पित
Jessie Buckley full speech after winning her first ever 'Best Actress' award for her ole in 'HAMNET' at the #Oscars. pic.twitter.com/kGdgC26Ttl
— PoppingCinema (@PoppingCinema) March 16, 2026
अवॉर्ड लेने के बाद जेसी बकले ने एक भावुक स्पीच दी। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आज यूके में मदर्स डे है और वो एक मां के दिल की भावनाओं को इस अवॉर्ड के जरिए सम्मान देना चाहती हैं। इसलिए वो ये अवार्ड दुनिया की सभी मांओं को समर्पित करती हैं।
छोटे शहर से शुरू हुआ सफर
Admiring her new friend. Jessie Buckley wins Best Actress for HAMNET! #Oscars pic.twitter.com/oP3bHtAVOk
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
जेसी बकले का जन्म 28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी के किलार्नी शहर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और एक्टिंग का शौक था। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने थिएटर और म्यूजिकल शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उनकी शानदार आवाज और अभिनय ने जल्दी ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह भी पढ़े - माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST
रियलिटी शो से मिली पहली पहचान
जेसी बकले को पहली बड़ी पहचान साल 2008 में मिली, जब उन्होंने BBC के टैलेंट शो आय वुड डू एनीथिंग में हिस्सा लिया। इस शो में उनकी गायकी और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया और वो इस कॉम्पिटिशन में रनर-अप रही। इसी शो के बाद उन्हें थिएटर और फिल्मों में काम के मौके मिलने लगे।
फिल्मों में शानदार करियर
É a grande favorita? tudo indica que sim!
— Cinematografia #Oscars (@Cinematografiaz) March 2, 2026
Ela chega na 98ª edição do Oscar como a grande força da categoria de Melhor Atriz.
Jessie Buckley simplesmente varreu a temporada: levou o Golden Globe Awards, o BAFTA, o Critics' Choice Movie Award e agora o #TheActorAwards por sua… pic.twitter.com/ktozfLT9QH
जेसी बकले ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। इनमें वाइल्ड रोज़, आई एम थिंकिंग ऑफ़ एंडिंग थिंग्स और द लॉस्ट डॉटर जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा। अभिनय के साथ-साथ जेसी एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और कई प्रोजेक्ट्स में उन्होंने खुद गाने भी गाए हैं। ऑस्कर 2026 की यह जीत उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
यह भी पढ़े - Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नहीं किया गया याद!: इंडियन फैंस ने की आलोचना; श्रीदेवी, ऋषि कपूर को मिल चुकी श्रद्धांजलि
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





