Responsive Scrollable Menu

Jessie Buckley: जानिए कौन हैं ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले?

Jessie Buckley: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार (Academy Awards 2026) में आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले (Jessie Buckley) ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। उन्हें यह सम्मान फिल्म हैमनेट (Hamnet) में शानदार अभिनय के लिए मिला। इस जीत के साथ जेसी बकले ऑस्कर में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं।

फिल्म ‘हैमनेट’ से मिली बड़ी सफलता

फिल्म हैमनेट में जेसी बकले ने एग्नेस हैथवे का किरदार निभाया है, जो विलियम शेक्सपियर की पत्नी थी। इस फिल्म में एक मां के दर्द, भावनाओं और संघर्ष को उन्होंने बेहद गहराई से पर्दे पर उतारा। उनके अभिनय को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। यही वजह है कि इस भूमिका ने उन्हें ऑस्कर 2026 का सबसे बड़ा सम्मान दिलाया।

यह भी पढ़े - ऑस्कर में ‘One Battle After Another’ का जलवा: 6 अवॉर्ड जीतकर बनी सबसे बड़ी फिल्म; जानें लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म के बारे में!

अवॉर्ड मांओं को किया समर्पित

अवॉर्ड लेने के बाद जेसी बकले ने एक भावुक स्पीच दी। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आज यूके में मदर्स डे है और वो एक मां के दिल की भावनाओं को इस अवॉर्ड के जरिए सम्मान देना चाहती हैं। इसलिए वो ये अवार्ड दुनिया की सभी मांओं को समर्पित करती हैं।

छोटे शहर से शुरू हुआ सफर

जेसी बकले का जन्म 28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी के किलार्नी शहर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और एक्टिंग का शौक था। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने थिएटर और म्यूजिकल शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उनकी शानदार आवाज और अभिनय ने जल्दी ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यह भी पढ़े - माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST

रियलिटी शो से मिली पहली पहचान

जेसी बकले को पहली बड़ी पहचान साल 2008 में मिली, जब उन्होंने BBC के टैलेंट शो आय वुड डू एनीथिंग में हिस्सा लिया। इस शो में उनकी गायकी और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया और वो इस कॉम्पिटिशन में रनर-अप रही। इसी शो के बाद उन्हें थिएटर और फिल्मों में काम के मौके मिलने लगे।

फिल्मों में शानदार करियर

जेसी बकले ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। इनमें वाइल्ड रोज़, आई एम थिंकिंग ऑफ़ एंडिंग थिंग्स और द लॉस्ट डॉटर जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा। अभिनय के साथ-साथ जेसी एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और कई प्रोजेक्ट्स में उन्होंने खुद गाने भी गाए हैं। ऑस्कर 2026 की यह जीत उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यह भी पढ़े - Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नहीं किया गया याद!: इंडियन फैंस ने की आलोचना; श्रीदेवी, ऋषि कपूर को मिल चुकी श्रद्धांजलि

Continue reading on the app

ईरान वॉर से बढ़ सकती हैं एग्रीकल्चर सेक्टर की मुसीबतें? ये है बड़ी वजह

ईरान-इजराइल युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी से भारत की खाद और गैस सप्लाई पर असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है. यूरिया आयात का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से आता है, जिससे कीमतें बढ़ने की आशंका है.

Continue reading on the app

  Sports

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सुरक्षा ऑडिट पास कर Chinnaswamy Stadium में लौटेंगे IPL मैचेस

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी मैदान को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही अनिश्चितता अब खत्म होती दिखाई दे रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार सुरक्षा और संरचनात्मक व्यवस्थाओं की पूरी जांच के बाद इस मैदान को फिर से मुकाबलों के आयोजन की अंतिम मंजूरी दे दी गई।

बता दें कि कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने मैदान और उसके आसपास की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया था। शुक्रवार को पूरे दिन चली इस जांच के दौरान मैदान की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा मानकों और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं का आकलन किया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्रबंधन और विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद मैदान के उपयोग को लेकर अंतिम मंजूरी दी गई है। यह समिति जी महेश्वर राव की अध्यक्षता में काम कर रही थी।

मौजूद जानकारी के अनुसार इस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पांच घरेलू मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। वहीं टीम के दो अन्य मुकाबले रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह मैदान में खेले जाएंगे, जिसके लिए पहले से ही राज्य सरकार के साथ समझौता किया गया है।

भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं भी लागू की गई हैं। बताया जा रहा है कि मैदान के आसपास अतिरिक्त प्रवेश द्वार बनाए गए हैं और पुराने प्रवेश मार्गों को चौड़ा किया गया है ताकि दर्शकों की आवाजाही सुगम हो सके।

गौरतलब है कि दर्शकों की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार टिकटों पर विशेष क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि भीड़ नियंत्रण और प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जा सके।

यात्रा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रबंधन के साथ भी साझेदारी की गई है। इसके तहत मुकाबले वाले दिनों में मेट्रो सेवाएं देर रात एक बजे तक चलेंगी। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार यह भी संभावना है कि जिन दर्शकों के पास मुकाबले के टिकट होंगे उन्हें मेट्रो यात्रा में विशेष सुविधा दी जा सकती है। हालांकि इसके अंतिम नियमों पर अभी काम जारी है।

बता दें कि चिन्नास्वामी मैदान पिछले वर्ष एक विवाद के कारण चर्चा में आया था। मौजूद जानकारी के अनुसार तीन जून को टीम की जीत के बाद हुए जश्न के दौरान भीड़ में भगदड़ मचने से ग्यारह दर्शकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।

इसी कारण विशेषज्ञ समिति ने मैदान की व्यवस्थाओं में कई सुधार सुझाए थे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने पिछले दो महीनों में इन सुझावों के आधार पर कई बदलाव किए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

मौजूद जानकारी के अनुसार मैदान अब आधिकारिक रूप से टीम प्रबंधन और आयोजन से जुड़े साझेदारों को सौंपा जाएगा। टिकट बिक्री की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
Mon, 16 Mar 2026 20:09:43 +0530

  Videos
See all

मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो वायरल | #netanyahu #warnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:37:09+00:00

'Shivalik' लाया LPG की बड़ी खेप! | #lpgsupply #straitofhormuz #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:39:33+00:00

Bhaiyaji Kahin: Gas और तेल पर BJP ने कौन से आंकड़े दे दिए | #shivalikship #straitofhormuz #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:41:23+00:00

नूंह मेवात में सेल्फी बना मौत का कारण #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:42:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers