Dhurandhar के लिए मेकर्स ने 45 लाख में पाकिस्तानी सिंगर से खरीदा ये गाना? हसन जहांगीर बोले- उन्होंने मुझे पैसे भेजे
Maatrubhumi: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब इस टाइटल से रिलीज होगी फिल्म
Salman Khan new movie: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर काफी चर्चा है। ये फिल्म इस साल रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया है। बैटल ऑफ गलवान का नाम बदल दिया गया है, जिसका आधिकारिक नाम 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' होगा।
मेकर्स ने फिल्म के नए नाम का ऐलान करते हुए एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक ऐसा संदेश है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।
सलमान खान ने जारी किया पोस्टर
इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है- "मे वॉर रेस्ट इन पीस" यानी (युद्ध को शांति मिले)। इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है।
ये भी पढ़ें- Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नहीं किया गया याद!: इंडियन फैंस ने की आलोचना; श्रीदेवी, ऋषि कपूर को मिल चुकी श्रद्धांजलि
अभिनेता ने अपेन इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए नए टाइटल की घोषणा की है। सलमान कान इस पोस्टर में काफी बहादुर और संघर्ष वाले पृष्ठभूमि में दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़ें- जहां शूट हुई थी 'भूत', वो अपार्टमेंट 20 से खाली... राम गोपाल वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा!
नई सोच के साथ रखा गया नया नाम
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म के बदले हुए नाम से यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म केवल युद्ध की कहानी नहीं बल्कि उससे जुड़े भावनात्मक और मानवीय पहलुओं को भी दिखाने वाली है। रिपोर्ट्स हैं कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ युद्ध के पीछे छिपे दर्द, बलिदान और शांति की चाह जैसे पहलुओं को भी सामने लाने की कोशिश करेगी।
यह फिल्म 2020 में गलवान वैली में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। उस समय पूर्वी लद्दाख में हुई इस हिंसक टकराव ने पूरे देश को झकझोर दिया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी चर्चा में रहा था।
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
बताते चलें, सलमान खान के साथ इस फिल्म चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। ये पहली बार होगा जब दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिलहाल रिलीज डेट पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिर्पोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी थी जो अब पोस्टपोन हो गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



