Responsive Scrollable Menu

Kashmir में छाया बसंत का जादू, Asia का सबसे बड़ा Tulip Garden पर्यटकों के लिए खुला, बड़ी संख्या में उमड़ रहे सैलानी

श्रीनगर में बसंत के आगमन के साथ ही कश्मीर की खूबसूरती एक बार फिर अपने चरम पर पहुंचने लगी है। एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इसी के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर पहुँचने लगे हैं जो काफी समय से रंग बिरंगे फूलों के इस अद्भुत नजारे का आनंद लेने के लिए उत्साहित थे। हम आपको बता दें कि श्रीनगर में जबरवन पर्वत श्रेणी की तलहटी में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया। इस गार्डन के खुलने के साथ ही घाटी में बसंत ऋतु के आगमन और पर्यटन सत्र की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है।

डाल झील के मनमोहक दृश्य को निहारती सीढीदार ढलानों पर फैला यह गार्डन हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां लाखों ट्यूलिप फूल अलग अलग रंगों और किस्मों में खिलते हैं, जो पूरे परिसर को किसी रंगीन चित्र जैसा बना देते हैं। लाल, पीले, गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग के ट्यूलिप जब एक साथ खिलते हैं तो यह दृश्य सचमुच दिल को मोह लेने वाला बन जाता है।

इसे भी पढ़ें: Winter Wonderland in the Himalayas! बर्फ की सफेद चादर में लिपटा Badrinath Dham, कश्मीर से मनाली तक भारी हिमपात | Heavy Snowfall

साल 2008 में इस गार्डन को कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। सामान्य तौर पर यह गार्डन मार्च के अंतिम सप्ताह में खोला जाता है, लेकिन इस बार कश्मीर में फरवरी महीने में कई दशकों की सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। इसी कारण ट्यूलिप फूल समय से पहले ही खिलने लगे और गार्डन को भी जल्दी खोलना पड़ा।

हम आपको बता दें कि इस बार गार्डन में ट्यूलिप की 70 से अधिक किस्में देखने को मिलेंगी। प्रकृति प्रेमियों और घूमने फिरने के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप भी रंग बिरंगे फूलों, ठंडी वादियों और डाल झील के अद्भुत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो इस मौसम में कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन की सैर जरूर कीजिए। यहां की सुंदरता हर किसी के मन में बसंत की नई उमंग भर देती है।

Continue reading on the app

LPG Crisis का बड़ा असर, Hotel और Street Food कारोबार पर संकट, Black Market में Cylinder के दाम आसमान पर!

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में एलपीजी संकट की स्थिति ने देशभर में आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। हालांकि सरकार द्वारा घबराहट में की जा रही बुकिंग को रोकने के लिए चलाए गए अभियान का असर अब दिखने लगा है, लेकिन गैस आपूर्ति को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, हाल के दिनों में एलपीजी सिलिंडर की घबराहट में की जा रही बुकिंग में कमी आई है। शुक्रवार को जहां घरेलू एलपीजी की बुकिंग करीब अठासी लाख अस्सी हजार तक पहुंच गई थी, वहीं शनिवार को यह घटकर लगभग सतहत्तर लाख रह गई। सरकार का कहना है कि लोगों से अनावश्यक बुकिंग नहीं करने की अपील का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है।

इसी के साथ ऑनलाइन बुकिंग में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां लगभग चौरासी प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब सत्तासी प्रतिशत हो गई है। हम आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अत्यधिक कॉल आने के कारण बुकिंग व्यवस्था प्रभावित हो गई थी और कई उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा था। हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में किसी भी गैस वितरक के पास पूरी तरह गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है और नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: सावधान! अब घर में नहीं रख सकेंगे PNG और LPG साथ-साथ! सरकार ने जारी किया नया फरमान

हम आपको बता दें कि एलपीजी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उन उपभोक्ताओं पर सख्ती की है जिनके पास पाइप गैस और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन घरों में पाइप गैस उपलब्ध है उन्हें अब सार्वजनिक तेल कंपनियों से घरेलू एलपीजी सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अधिसूचना जारी कर लागू किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे घरेलू एलपीजी की उपलब्धता उन परिवारों तक सुनिश्चित की जा सकेगी जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।

इस बीच, सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित जैविक सत्यापन यानी ई-केवाईसी भी अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ता अपने तेल विपणन कंपनी के मोबाइल एप और आधार एप के माध्यम से घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता अपने गैस वितरक से भी संपर्क कर सकते हैं।

उधर, एलपीजी संकट का असर केवल घरों तक सीमित नहीं है बल्कि होटल, भोजनालय और उद्योग भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति को घटाकर केवल बीस प्रतिशत कर दिया है। इसके कारण कई शहरों में होटल और रेस्तरां को संचालन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई बड़े होटल और रेस्तरां अब लकड़ी का उपयोग कर खाना बना रहे हैं, जबकि छोटे भोजनालयों के लिए ऐसा करना संभव नहीं है। कई जगह मेन्यू में से व्यंजनों की सूची घटा दी गई है और कम समय में बनने वाले व्यंजन पर जोर दिया जा रहा है।

उधर, विजयवाड़ा में गैस की कमी के कारण होटल और छोटे भोजनालयों ने खाने की कीमतें बढ़ा दी हैं क्योंकि उन्हें ब्लैक मार्केट से महंगे दाम पर सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। बेंगलुरु में भी होटल उद्योग को बड़ा झटका लगा है। होटल संघ के अनुसार शहर में होटल और रेस्तरां के कारोबार में लगभग पच्चीस से तीस प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। कई स्थानों पर तले हुए व्यंजन और स्नैक्स को मेन्यू से हटा दिया गया है तथा काम के घंटे भी कम कर दिए गए हैं।

भोपाल में स्ट्रीट फूड कारोबार भी इस संकट से प्रभावित हुआ है। पानी पूरी और अन्य ठेले लगाने वाले विक्रेताओं का कारोबार लगभग चालीस प्रतिशत तक घट गया है क्योंकि व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया है। कई विक्रेता अस्थायी रूप से अपना काम बंद करने को मजबूर हो गए हैं।

बिहार की राजधानी पटना में काम करने वाले मजदूरों के लिए यह संकट और भी गंभीर हो गया है। किराए के कमरों में रहने वाले कई मजदूर अब लकड़ी या अन्य अस्थायी ईंधन का सहारा लेकर खाना बना रहे हैं। निर्माण स्थलों से बची लकड़ियों का उपयोग ईंधन के रूप में किया जा रहा है। कई मजदूरों का कहना है कि उन्हें घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है और कई बार ब्लैक मार्केट से बहुत महंगे दाम पर खरीदना पड़ता है।

उधर, उद्योग जगत भी इससे प्रभावित हुआ है। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद ने तमिलनाडु सरकार से मांग की है कि वस्त्र निर्यात उद्योग को भी बीस प्रतिशत व्यावसायिक गैस आवंटन में शामिल किया जाए। परिषद का कहना है कि रंगाई, धुलाई और फिनिशिंग जैसे कई उत्पादन चरण एलपीजी पर निर्भर हैं और गैस की कमी से छोटे तथा मध्यम उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया बाधित हो रही है। इसके साथ ही एलपीजी संकट का असर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों तक भी पहुंच गया है। कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय परिसरों में कैंटीन का मेन्यू घटा दिया गया है। कुछ स्थानों पर कर्मचारियों से घर से भोजन लाने की सलाह दी गई है।

इसी बीच, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर भी चिंता बनी हुई है। हालांकि फुजैराह तेल टर्मिनल पर हमले के दौरान एक भारतीय ध्वज वाले तेल टैंकर ने सुरक्षित रूप से लगभग अस्सी हजार आठ सौ मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर भारत के लिए प्रस्थान किया और उसके सभी भारतीय चालक दल सुरक्षित बताए गए हैं। उधर, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर विमान यात्रा पर भी दिख रहा है। कई विमान कंपनियों ने ईंधन अधिभार बढ़ा दिया है जिससे हवाई किराए में तेजी आई है और यात्री भविष्य की यात्राओं के लिए पहले ही टिकट बुक करने लगे हैं।

मोदी सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और देश में गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो एलपीजी संकट और गहरा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

आरसीबी फैंस के लिए खुशखबरी! चिन्नास्वामी को मिली आईपीएल मैच कराने की हरी झंडी

इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के फैंस के लिए खुशखबरी है. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर द्वारा नियुक्त समिति ने स्टेडियम का गहन निरीक्षण किया. ऑडिट में स्ट्रक्चरल कंप्लायंस और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जांच की गई. सोमवार को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के अधिकारियों, आरसीबी के शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के बीच बैठक के बाद अंतिम मंजूरी दी गई. Tue, 17 Mar 2026 10:27:40 +0530

  Videos
See all

बगदाद के कई जगहों पर ईरान ने आसमान से बरसाया कहर! | Shorts | Israel US Iran War | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T05:09:45+00:00

Kabul: Ramadan में पाकिस्तानी हमले से 400 भाईजानों की गई जान | #afghanistan #taliban #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T05:13:06+00:00

Shorts: Taj Mahal के गेट पर मधुमक्खियों का अटैक, लोग भागे | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T05:09:57+00:00

ईरानी हमले नाकाम होने पर इजरायल में जश्न | Shorts | Trump | Israel US Iran War | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T05:10:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers