Responsive Scrollable Menu

सरकार बोली- हवाई ईंधन में एथेनॉल मिलाने का प्लान नहीं:सोना कल ₹2,814 और चांदी ₹1,112 महंगी हुई, रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन लॉन्च

कल की बड़ी खबर हवाई जहाज के ईंधन में एथेनॉल मिलाने से जुड़ी रही। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार का हवाई जहाज के ईंधन में एथेनॉल मिलाने का कोई प्लान नहीं है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,814 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया। एक किलो चांदी की कीमत 1,112 रुपए बढ़कर 2.26 लाख रुपए पर पहुंच गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. सोने की कीमत ₹2,814 बढ़कर ₹1.48 लाख हुई: 6 दिन में ₹5,580 दाम बढ़ चुके; चांदी कल ₹1,112 बढ़कर ₹2.26 लाख पर पहुंची सोने-चांदी की कीमत में 6 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,814 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत 1,112 रुपए बढ़कर 2.26 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 6 दिन में ही सोना 5,580 और चांदी 7,379 रुपए महंगी हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सरकार बोली- हवाई ईंधन में एथेनॉल मिलाने का प्लान नहीं:केजरीवाल ने कहा था- इससे यात्री सुरक्षा को खतरा; एविएशन मिनिस्टर बोले- गलत बयान न दें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार का हवाई जहाज के ईंधन में एथेनॉल मिलाने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षा को लेकर इस तरह की गलत जानकारी या अफवाहें फैलाने से हवाई यात्रियों में बेवजह डर और चिंता पैदा होती है। नायडू का यह बयान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर विमान के ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना का आरोप लगाया था। उड्डयन मंत्री ने साफ किया कि हवाई यात्रियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च:शुरुआती कीमत ₹27,999; 7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा शाओमी ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन रेडमी नोट 17 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट और 6.9-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपए है। इसकी बिक्री 12 अगस्त से शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. हर महीने ₹610 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 लाख:SBI की 'हर घर लखपति' स्कीम में 7.05% तक का ब्याज, जानें इससे जुड़ी खास बातें भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI एक खास रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD स्कीम चला रही है, जिसका नाम है ‘हर घर लखपति’ है। यह एक कस्टमाइज्ड RD प्रोडक्ट है, जिसका मकसद है कि आम आदमी हर महीने छोटी-छोटी बचत करके मैच्योरिटी पर ₹1 लाख या उससे ज्यादा का फंड जुटा सके और ‘लखपति’ बन सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

भारत-श्रीलंका XI प्रैक्टिस मैच क्या टीवी पर आएगा लाइव? कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL XI Practice Match Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका XI के खिलाफ 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेगी. 7 से 9 अगस्त तक खेले जाने वाले इस अभ्यास मुकाबले से युवा खिलाड़ियों के पास मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा. जानिए यह मैच कब, कहां और कैसे टीवी व मोबाइल पर लाइव देखा जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट क्रिकेटर बने, जानें कैसे 1 वोट से पलटी बाजी

Travis Head wins Allan Border medal: ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित 'एलन बॉर्डर मेडल' जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को महज 1 वोट के मामूली अंतर से पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की. एशेज सीरीज में तीन बेहतरीन शतकों और वनडे में शानदार प्रदर्शन के दम पर हेड अब रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. वहीं मिचेल स्टार्क को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया. Fri, 7 Aug 2026 23:42:45 +0530

  Videos
See all

Ranchi Student Protest: '30 से 36 साल के उम्र में हमने चैनल शुरू कर लिया था' ? Arnab Goswami|JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T18:16:31+00:00

Aala Hazrat Urs Bareilly: उर्स में क्यों बदला जायका? दाल-सब्जी और पनीर की खास कहानी #AalaHazratUrs #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T18:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers