वैभव सूर्यवंशी तोड़ना चाहते हैं IPL का ये 13 साल पुराना रिकॉर्ड, खुद दिया है ये बयान
Vaibhav Suryavanshi जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब वह कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड बना ही लेते हैं. अपने पहले आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद, वैभव, जिन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत के लिए 175 रनों की पारी खेली थी, आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. रविवार (15 मार्च) को दिल्ली में बीसीसीआई के पुरस्कार समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने उस रिकॉर्ड के बारे में बात की, जिसे वह तोड़ना चाहते हैं.
Vaibhav Suryavanshi ने जताई इच्छा
रविवार को दिल्ली में बीसीसीआई के पुरस्कार समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने आगामी सीजन में क्रिस गेल के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जाहिर की है. जब हर्षा भोगले ने 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव से पूछा कि वह 2026 के आईपीएल सीजन में कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, "सर, मैं वही 175 का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं."
Boss Baby has his eyes set for this one! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 15, 2026
Will Vaibhav Sooryavanshi achieve this feat in the #TATAIPL 2026 ✍️????
Watch BCCI Naman awards ????https://t.co/8W5zMWhfvk pic.twitter.com/CZ3xnzqifF
क्रिस गेल ने 13 साल पहले बनाया था रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2013 में क्रिस गेल ने बेस्ट इंडिविजुल स्कोर बनाया था. जब उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 66 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अब तक कोई नहीं तोड़ सका है और 13 सालों से ये क्रिस गेल के नाम पर ही दर्ज है. वैसे तो गेल के नाम पर आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना तमाम खिलाड़ियों का सपना है. देखने वाली बात होगी कि अब कौन और कब गेल के इस अटूट रिकॉर्ड को तोड़ पाता है.
वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि वह IPL 2026 में अपनी टीम को ट्रॉफी जिताना चाहते हैं और उनका लक्ष्य है कि टीम की जीत में ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें. पिछले सीजन डेब्यू के साथ ही वैभव छा गए और अब इस सीजन भी वह अपनी टीम के लिए बड़ी-बड़ी पारियां खेलना चाहते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा, "इस सीजन यही लक्ष्य है कि टीम के लिए ट्रॉफी जीतें, क्योंकि वो बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है. अगर टीम के लिए ट्रॉफी जीतेंगे हम, तो उसमें मेरा भी प्रदर्शन निकलेगा और टीम का भी, जिसने सबको फायदा होगा. पूरी फ्रेंचाइजी को, पूरी टीम को, तो यही मेरा लक्ष्य है इस बार की मैं जितना योगदान दूं टीम के जीत में...और टीम के लिए ट्रॉफी जीत सकूं."
वैभव सूर्यवंशी के IPL रिकॉर्ड
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से राजस्थान रॉयल्स ने सभी को हैरान करते हुए 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. जब RR ने इस युवा खिलाड़ी को खरीदा था, तब कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे. मगर, 14 साल की उम्र में वैभव मैदान पर उतरे और पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और साथ ही साथ सभी आलोचकों का मुंह बंद करा दिया.
वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रचा. यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज़ शतक है. IPL 2025 में वैभव ने 7 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 206.56 की स्ट्राइक रेट और 36 के औसत से 252 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक तनतनाता हुआ शतक और एक अर्धशतक निकला.
ये भी पढ़ें: 2008 से 2026 तक..... IPL से कुल कितनी कमाई कर चुके हैं विराट कोहली? रकम है इतनी ज्यादा
यूपी में स्पेशल टीचर बनने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन; जानें कितने पदों पर होगी भर्ती
UP Special Teacher Recruitment 2026: अगर आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीचर के पदों पर भर्ती निकली है. ऐसे में इस मौके को आप अपने हाथ से ना जाने दें और जल्द से जल्द आवेदन कर दें. दरअसल, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ ने यूपी स्पेशल एजुकेटर वैकेंसी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. बता दें कि ये भर्ती सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी निर्देश के बाद शुरू की गई है.
स्पेशल टीचर के पदों के लिए कब शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया?
बता दें कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने 12 मार्च 2026 को इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसमें योग्य स्पेशल एजुकेटर्स से पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. यह भर्ती प्रक्रिया, रजनीश कुमार पांडे और अन्य बनाम भारत संघ और अन्य के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 03 फरवरी 2026 को पारित आदेश के आधार पर शुरू की गई है. इस भर्ती के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में कुल 58 स्पेशल टीचर्स या स्पेशल एजुकेटर्स के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
कौन कर सकता हैं इन पदों के लिए आवेदन?
यूपी में स्पेशल टीचर के पदों के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के अधीन अनुबंध या दैनिक वेतन के आधार पर काम कर रहे हैं. इन उम्मीदवारों ने CTET या TET की परीक्षा पास की हो. साथ ही उनके पास भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास एक वैध सीटीईटी या टीईटी योग्यता और भारतीय पुनर्वास परिषद में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार ने भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित विशेष शिक्षा (Special Education) में योग्यता होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में नौकरी करने का शानदार मौका, कंडक्टर के 1000 पदों पर निकली भर्ती
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा जमा किए गए आवेदनों की जांच, शैक्षिक और पेशेवर दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद उन्हें स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जाएगा. उसके बाद विभाग योग्यता और वेरिफिकेशन के आधार पर स्पेशल टीचर्स की फाइनल लिस्ट तैयार करेगा. इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा जमा किए गए आवेदनों की जांच, शैक्षिक और पेशेवर दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद उन्हें स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जाएगा.
उसके बाद विभाग योग्यता और वेरिफिकेशन के आधार पर स्पेशल टीचर्स की फाइनल लिस्ट तैयार करेगा. ये इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की जाएगी. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि फॉर्म में दी जा रही सभी जानकारी पूरी तरह सही और साफ-साफ भरें. अगर कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी आवेदन में पाई जाती है तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इसके साथ ही झूठी जानकारियां देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. उम्मीदवार पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए दस्तावेजों के साथ 26 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं. तय समयसीमा के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विभाग कोई विचार नहीं करेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















