सोशल मीडिया की लत क्यों बना रही है युवाओं को मानसिक रूप से थका हुआ? जानिए डिजिटल डिटॉक्स की नई जरूरत
Social Media Addiction: आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ गया है. लगातार फोन और सोशल मीडिया पर रहने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता और मानसिक थकान बढ़ सकती है. इसके साथ ही दूसरों से तुलना करने की आदत भी तनाव को बढ़ाती है. ऐसे में डिजिटल डिटॉक्स यानी कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाना बहुत जरूरी हो जाता है. इससे दिमाग को आराम मिलता है और जीवन में संतुलन बना रहता है.
देहरादून में ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव:राज्यपाल-विधानसभा स्पीकर पहुंचें, CM के साथ बॉलीवुड सितारे भी करेंगे चर्चा
देहरादून में आज दैनिक भास्कर एप की ओर से ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ की शुरुआत हो गई है। राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में स्पीकर ऋतु खंडूरी ने उत्तराखंड में बेटियों की शिक्षा, महिलाओं के सम्मान और गांव की जरूरतों को समझने की बात कही। वहीं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड की महिलाओं को साहस, संस्कार और परिश्रम की मिसाल बताते हुए कहा कि राज्य की नारियां और बेटियां दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं। एक दिवसीय इस कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के विकास, निवेश और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें… कॉन्क्लेव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















