मोटाकर तोंदू होता जा रहा था पति, बीवी की पड़ी नजर, फिर यूं टेढ़ी उंगली से करने लगी सुपरफिट!
सोशल मीडिया पर एक कपल का फनी वीडियो वायरल हो रहा है. पति के निकले हुए पेट से परेशान पत्नी ने उसे जिम भेजने के बजाय घर पर ही ऐसा सबक सिखाया कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति मोबाइल देखते हुए अपने तोंद यानी निकले हुए पेट पर हाथ फेर रहा है. तभी झाड़ू लगाती हुई कमरे पहुंची महिला की नजर मोटाकर तोंदू होते हुए पति पर पड़ी. फिर क्या था, तुरंत महिला ने उंगली टेढ़ी की और सुपरफिट करने के लिए उसे घर से बाहर ले गई. इसके बाद महिला ने जो देसी एक्सरसाइज के तरीके अपनाए, वो वाकई में लाजवाब थे. हालांकि, इस वीडियो को मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है, जिसे इंस्टाग्राम पर @me_shradha_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो वायरल हो रहा था, इसलिए हम आपको दिखा रहे हैं, अगर यूजर को कोई आपत्ति होगी, तो न्यूज 18 हिंदी इसे तुरंत हटा देगा.
पानी के फव्वारे के सामने लड़का-लड़की ने किया बेहद प्यारा डांस, दोनों की जोड़ी ने काट दिया बवाल,देखें
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और लड़की पानी के फव्वारे के सामने शानदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों गाने की धुन पर बेहतरीन तालमेल के साथ स्टेप्स करते दिखाई देते हैं. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि दोनों का डांस और उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है. फव्वारे के सामने किया गया यह डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















