Responsive Scrollable Menu

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर भारी अमवास्या का साया! जानें क्या होगा स्नान-दान और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. शक्ति की उपासना का यह दिन बहुत शुभ माना जाता है.  नवरात्र की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ होती है और यह त्योहार लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा को समर्पित होता है. इस साल का चैत्र नवरात्र कई मायनों में खास माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय बाद एक अनोखा संयोग देखने को मिलेगा. दरअसल, इस दिन चैत्र नवरात्र के कलश स्थापना वाले दिन पर अमावस्या का संयोग भी बन रहा है. चलिए जानते हैं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और स्नान-दान के समय के बारे में. 

चैत्र नवरात्र पर भारी अमावस्या का साया 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 72 साल बाद चैत्र नवरात्र पर चैत्र अमावस्या का साया बन रहा है. इसलिए इस बार का त्योहार धार्मिक नजरिए से बेहद जरूरी माना जा रहा है. हालांकि प्रतिपदा तिथि थोड़ी देर से शुरू होगी फिर भी नवरात्र पूरे 9 दिनों तक ही मनाए जाएंगे.

कब है चैत्र अमावस्या का संयोग? 

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र अमावस्या की तिथि 18 मार्च की सुबह 08 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 19 मार्च की सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा जिससे नवरात्र की शुरुआत मानी जाएगी. खास बात यह है कि अमावस्या और प्रतिपदा दोनों तिथियां सूर्योदय से मान्य होती हैं. इसी कारण अमावस्या के स्नान-दान और नवरात्र की कलश स्थापना एक ही दिन यानी 19 मार्च को की जाएगी. 

चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान का मुहूर्त (Chaitra Amavasya Snan Daan Muhurat) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र अमावस्या के दिन स्नान-दान शुभ माना जाता है. 19 मार्च को स्नान-दान के लिए सुबह 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. परंपरा के अनुसार, इस दिन ब्रह्मा मुहूर्त में पवित्र नदी या घर पर स्नान कप दान-पुण्य करने की परंपरा है. 

चैत्र नवरात्र कलश स्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri 2026 Kalash Sthapana) 

चैत्र नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक कलश स्थापना का मुहूर्त रहेगा. यदि इस समय में स्थापना न हो पाए तो दोपहर में अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक भी कलश स्थापना की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: इस साल किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा? जानें कैसे तय होती है सवारी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

Chaitra Navratri 2026: क्या है कलश स्थापना का सही समय? नोट करें सुबह से शाम तक के शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026 Kalash Sthapana Muhurat: इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू होगी। इसके पहले दिन कलश स्थापना करने की परंपरा है। इस कलश को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में की जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

SRH New Captain: अभिषेक या ईशान- कौन बना नया कप्तान? सनराइजर्स हैदराबाद ने किया ऐलान

सनराइजर्स हैदराबाद ने नया सीजन शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले ये बड़ा ऐलान किया है. फ्रेंचाइजी ने साफ किया कि कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसके चलते उसने ये बड़ा फैसला लिया है. Wed, 18 Mar 2026 17:16:05 +0530

  Videos
See all

Iran Attack On Israel : 5 बजते हीलारिजानी की मौत का बदला शुरू, ईरान ने बिछाई लाशें! | Khamenei | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:30:42+00:00

Eid से पहले Shrinagar के बाज़ार गुलजार, गोनी खान बाजार में उमड़ी भीड़ #jammukashmir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:33:05+00:00

"गंगा के ऊपर इफ्तार पार्टी महापाप है" | #varanasi | #iftarparty | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:40:00+00:00

Mumbai Event में स्टार्स का जलवा | Sara Arjun | #dhurandhar2 | Dhurandhar the Revenge | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:32:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers