Responsive Scrollable Menu

नोमुरा ने 15% घटाया निफ्टी का टारगेट, कहा- अभी और गिर सकता है शेयर बाजार

Nifty Target: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर सतर्क रुख अपनाते हुए निफ्टी-50 का टारगेट घटा दिया है। ब्रोकरेज ने दिसंबर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 15 प्रतिशत घटाकर 24,900 कर दिया है। पहले यह टारगेट 29,300 का था। ब्रोकरेज ने इस कटौती के पीछे पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को मुख्य वजह बताया है

Continue reading on the app

Oscars में प्रियंका चोपड़ा से कम नहीं दिखे Nick Jonas, ब्लैक कोर्ट पेंट में बेहद हैंडसम लगे नेशनल जीजू

Nick Jonas Oscars 2026 Look: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करती नजर आईं. जी हां, 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं. इस खास मौके पर उनके साथ उनके पति और मशहूर सिंगर निक जोनस भी मौजूद थे. रेड कार्पेट पर दोनों की जोड़ी ने हमेशा की तरह खूब सुर्खियां बटोरी.

हालांकि इस बार चर्चा का विषय सिर्फ प्रियंका की मौजूदगी ही नहीं रही, बल्कि निक जोनस के लुक ने भी हर किसी का ध्यान खींचा. इतना ही नहीं, उनकी एक छोटी-सी बात ने भी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया. दरअसल रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले निक जोनस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया. इस वीडियो में वह पानी पीते हुए दिखाई दे रहे थे. लेकिन भारतीय दर्शकों की नजर तुरंत उनकी कलाई पर बंधे कलावा पर जा ठहरी, जिसने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा.

निक जोनस ने मजाकिया अंदाज में दी सफाई

वीडियो शेयर करते हुए निक जोनस ने बेहद मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, “अगर आप मुझे ऑस्कर समारोह के बाहर पानी पीते हुए देखें तो इसकी वजह यह है कि आज लॉस एंजिल्स में तापमान 85 डिग्री है.” दरअसल यह कैप्शन उन्होंने इसलिए लिखा क्योंकि इस साल की शुरुआत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान भी निक जोनस कुछ समय के लिए इवेंट से बाहर पानी पीते हुए नजर आए थे. उस समय सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कई तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल गई थीं. ऐसे में ऑस्कर्स से पहले ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन सभी अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की.

निक की कलाई में बंधा कलावा बना आकर्षण का केंद्र

हालांकि वीडियो में पानी पीते निक जोनस से ज्यादा चर्चा उनकी कलाई में बंधे कलावा की हुई. यह लाल और पीले रंग का पवित्र धागा भारतीय धार्मिक परंपराओं में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. पूजा या धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान इसे कलाई पर बांधा जाता है और यह आस्था, सुरक्षा और शुभता का प्रतीक माना जाता है. निक जोनस की कलाई में बंधा यह कलावा देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हुए. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हैं.

निक जोनस के लुक ने बटोरी तारीफ 

वहीं ऑस्कर्स 2026 में प्रियंका ने रेड कार्पेट पर सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जो डायोर का था. यह गाउन ब्राइडल स्टाइल का लग रहा था. इसमें हाई लेग स्लिट था और फेदर जैसी डिटेलिंग से सजा था. इसके साथ ही प्रियंका के व्हाइट गाउन को कॉम्प्लीमेंट करते हुए निक जोनस ने क्लासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट सूट पहना. उनके इस लुक ने हर जगह से खूब तारीफ बटोरी है. ऑस्कर्स में यह जोड़ी बहुत स्टाइलिश और रोमांटिक लग रही थी. प्रियंका की निक के साथ यह कैमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

प्रेजेंटर के रूप में वापसी

वहीं बता दें, प्रियंका ने कई साल बाद ऑस्कर स्टेज पर वापसी की है. एक्ट्रेस रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे बड़े सितारों के साथ अवॉर्ड देने आईं. इससे पहले 2016 में भी वो प्रेजेंट कर चुकी हैं. उनकी यह उपलब्धि भारतीयों के लिए गर्व की बात है. 

ये भी पढ़ें: Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 'सांप' वाला हीरे का हार, बनने में लगे 1300 से भी ज्यादा घंटे

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई का सबसे बड़ा दांव! Ravindra Jadeja बाहर, Sanju Samson की एंट्री से नए युग की शुरुआत

चेन्नई में क्रिकेट का जुनून किसी उत्सव से कम नहीं माना जाता है। आईपीएल के आगामी सत्र से पहले चेन्नई की टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे शहर और प्रशंसकों के बीच नई उम्मीद पैदा हो गई है।

गौरतलब है कि लंबे समय से टीम की पहचान रहे महेंद्र सिंह धोनी अब अपने करियर के अंतिम चरण में माने जा रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी करता दिखाई दे रहा है।

इसी क्रम में संजू सैमसन के टीम से जुड़ने को काफी अहम माना जा रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार सैमसन को पिछले वर्ष हुए प्लेयर एक्सचेंज के दौरान टीम में शामिल किया गया था। इसके बदले टीम को अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से अलग होना पड़ा था।

गौरतलब है कि इस फैसले को उस समय बड़ा कदम माना गया था क्योंकि इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन को भी टीम से बाहर करना पड़ा था। हालांकि टीम प्रबंधन का मानना था कि सैमसन जैसे खिलाड़ी भविष्य में टीम की नई पहचान बन सकते हैं।

संजू सैमसन हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार हाल ही में खेले गए बीस ओवर विश्व कप में उन्होंने लगातार तीन अहम मुकाबलों में मैच जिताने वाली पारियां खेलीं, जिससे उनकी क्षमता पर चल रही बहस काफी हद तक खत्म हो गई है।

चेन्नई टीम की नई बल्लेबाजी पंक्ति में ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की जोड़ी को काफी मजबूत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जोड़ी टीम को आक्रामक शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकती है।

गौरतलब है कि पिछले सत्र में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और शुरुआती रणनीति के कारण टीम अंक तालिका में पीछे रह गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने बीच सत्र में ही कई बदलाव किए और नई प्रतिभाओं को मौका दिया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार युवा खिलाड़ियों को शामिल करने की रणनीति इस बार भी जारी रखी गई है। गुजरात के आक्रामक बल्लेबाज उर्विल पटेल, भारत के उन्नीस वर्ष से कम आयु वर्ग के कप्तान आयुष म्हात्रे और दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया गया है।

नीलामी के दौरान भी टीम ने कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। प्रबंधन ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे उभरते खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि प्रशांत वीर ने घरेलू प्रतियोगिताओं में अपने आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी बाएं हाथ की गेंदबाजी से काफी प्रभाव छोड़ा है।

गौरतलब है कि इन युवा खिलाड़ियों के आने से टीम की औसत आयु में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे यह संकेत मिलता है कि टीम अब अधिक तेज और आक्रामक शैली अपनाने की तैयारी कर रही है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बल्लेबाजी पर ज्यादा जोर देने के कारण टीम का स्पिन गेंदबाजी विभाग थोड़ा कमजोर दिखाई दे सकता है। इस स्थिति में तेज गेंदबाजों को अधिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।
 
मौजूदा योजना के अनुसार टीम का पहला मुकाबला तीस मार्च को राजस्थान के खिलाफ खेला जाएगा। इसी मुकाबले के बाद यह साफ हो पाएगा कि नई रणनीति और नए खिलाड़ियों के साथ टीम किस दिशा में आगे बढ़ती है।
Mon, 16 Mar 2026 21:42:02 +0530

  Videos
See all

Middle East War: पाकिस्तान की सऊदी से गद्दारी?पाकिस्तान ने बदला पाला? | Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:37:15+00:00

News Ki Pathshala : ट्रंप ने मांगी मदद तो सहयोगी देशों ने क्या कहा? Shorts | Iran Vs America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:34:21+00:00

Monalisa on Parents: Farman से मोनालिसा की शादी माता-पिता को पसंद नहीं | Viral | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:37:56+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:38:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers