'फर्जी न्यूज' फैलाने को लेकर ईरानी सरकार और अमेरिकी मीडिया पर बरसे ट्रंप, बोले- ईरान सिर्फ एआई लड़ाई जीत सकता है
वाशिंगटन, 16 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गलत सूचनाएं फैलाने को लेकर अमेरिकी मीडिया और ईरानी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान केवल एआई द्वारा निर्मित फर्जी वीडियो के सहारे दुष्प्रचार की लड़ाई जीतने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि ईरान द्वारा एआई का उपयोग सूचना युद्ध में एक घातक हथियार के रूप में किया जा रहा है, ताकि वैश्विक स्तर पर भ्रम फैलाया जा सके।
ईरान पर निशाना साधते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान को लंबे समय से मीडिया के जरिए तथ्यों से छेड़छाड़ और पब्लिक रिलेशन्स का मास्टर माना जाता है। वे सेना के हिसाब से बेअसर और कमजोर हैं, लेकिन वे फेक न्यूज मीडिया को गलत जानकारी देने में सच में अच्छे हैं। अब, एआई एक और गलत जानकारी का हथियार बन गया है जिसका ईरान काफी अच्छे से इस्तेमाल करता है। वे दिन-ब-दिन खत्म होते जा रहे हैं।
ट्रंप ने पोस्ट में आगे कहा कि ईरान नकली बोट्स् दिखाकर बता रहा है कैसे ये बोट्स समुद्र में अलग-अलग जहाजों पर गोली चला रही थीं, जो बहुत बढ़िया, ताकतवर और खतरनाक दिखती हैं, लेकिन ये बोट्स हैं ही नहीं। यह सब गलत जानकारी है, जो यह दिखाने के लिए है कि उनकी पहले से हारी हुई सेना कितनी मजबूत है!
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टिंग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, द वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरान के हमले में अमेरिका के पांच रिफ्यूलिंग प्लेन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। इनमें से चार विमान पूरी तरह सुरक्षित और सेवा में हैं। केवल एक विमान को आंशिक क्षति पहुंची है, जो मरम्मत के बाद जल्द ही दोबारा उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएगा। जिन बिल्डिंग्स और शिप में आग लगी हुई दिखाई गई है, वे आग नहीं हैं; यह एआई से बनी फेक न्यूज है। उदाहरण के लिए, ईरान, फेक न्यूज मीडिया के साथ मिलकर काम करते हुए, हमारे महान यूएसएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर को, जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित शिप में से एक है, समुद्र में बेकाबू होकर जलता हुआ दिखा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि जिन मीडिया आउटलेट्स ने इस तरह की फेक न्यूज फैलाई है, उनके खिलाफ देशद्रोह का चार्ज लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, सच तो यह है कि ईरान खत्म हो रहा है और वे सिर्फ वही लड़ाइयां जीतते हैं जो वे एआई के जरिए बनाते हैं और जिन्हें भ्रष्ट मीडिया आउटलेट्स फैलाते हैं। रेडिकल लेफ्टविंग प्रेस यह अच्छी तरह जानता है, लेकिन फिर भी झूठी कहानियां और झूठ फैलाता रहता है।
अमेरिकी मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठी खबरों की वजह से इनकी अप्रूवल रेटिंग इतनी कम है। इन मीडिया संस्थानों की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) के चेयरमैन ब्रेंडन कैर इन भ्रष्ट और बेहद पक्षपाती न्यूज संगठनों के लाइसेंस की समीक्षा कर रहे हैं। उनके अनुसार, इन संस्थानों को अमेरिकी एयरवेव का मुफ्त इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है, लेकिन वे इसका उपयोग खबरों और अपने कई कार्यक्रमों में गलत जानकारी फैलाने के लिए करते हैं। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि लेट-नाइट शो होस्ट्स को खराब रेटिंग के बावजूद भारी सैलरी मिलती है और जैसा कि वे अपने शो द अप्रेंटिस में कहते थे, उन्हें कभी फायर नहीं किया जाता।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 'सांप' वाला हीरे का हार, बनने में लगे 1300 से भी ज्यादा घंटे
Oscars 2026: 98वें एकेडमी अवार्ड्स अनाउंस किए जा चुके हैं, जिसकी मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओब्रायन ने की. वहीं, इस साल ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक प्रेजेंटर के तौर वापसी की. हर बार की तरह इस बार भी वो अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस अवॉर्ड शो में एक्ट्रेस स्टनिंग व्हाइट गाउन में किलर लगीं. लेकिन सभी लोगों की नजरें प्रियंका चोपड़ा के डायमंड नेकलेस पर ही टिक गईं, जिसमें सांप बना हुआ था.
ऑस्कर 2026 में छाई प्रियंका चोपड़ा
We have first glimpse of #PriyankaChopra at #Oscars2026
— BollyGupp (@BollyGup) March 16, 2026
She’s in a Dior gown pic.twitter.com/mea9eo3vKS
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नाइट के लिए Dior का एक शानदार, स्ट्रैपलेस सफेद गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. प्रियंका के गाउन का ऊपरी हिस्सा एकदम फिट था, जिससे उनकी बॉडी की शेप हाईलाइट हो रही थी. जबकि गाउन का निचला हिस्सा एक शानदार हाई स्लिट और पंखों जैसी बारीक कारीगरी के साथ लहरा रहा था. उन्होंने इस ड्रेस के साथ पॉइंटेड ब्लैक हील्स कैरी की थी और अपने बालों को एकदम सीधा और चिपका कर बनाया हुआ था. वहीं, उनके पति निक ने भी एक क्लासिक ब्लैक मखमली टक्सीडो, एक सफेद शर्ट और बो टाई पहनकर लोगों का दिल जीता.
प्रियंका के सांप वाले हार ने लुटी लाइमलाइट
Uff stunning #priyankachopra #oscars pic.twitter.com/TWGOhj6WNQ
— TAWFIKK ???????????????????? (@TKsevgilim) March 16, 2026
ऑस्कर 2026 में प्रियंका का लुक तो कमाल का था ही, लेकिन एक्ट्रेस के बड़े हीरे के हार पर लोगों की नजरें टिकी रह गई. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा Bvlgari की ब्रांड एंबेसडर हैं और इसी का हार पहने वो ऑस्कर में नजर आई थी. एक्ट्रेस ने सर्पेंटी इल्यूसियो हाई ज्वेलरी का हार पहना था, जो 235 तत्वों से बना है. इसे बनने में 1300 घंटों से भी ज्यादा का समय लगा है. एक्ट्रेस का हार इस तरह से डिजाइन किया गया है कि देखने वाले की निगाहें टिकी रह जाए. इस हार के बीच में 14 कैरेट का मेडागास्कर नीलम है, जिसमें हीरे, हल्के पीले रंग के पन्ना और गोमेद जड़े हैं. एक्ट्रेस के हार में सबसे ऊपर सांप का डिजाइन बना है, गोल राउंड में है.
तैयारियों की फोटोज शेयर की थी
बता थें, ऑस्कर 2026 (Oscar 2026) में आने से पहले, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने (Nick Jonas) अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ तैयारियों की कुछ फोटोज शेयर की. प्रियंका इन वीडियो और फोटो में अवॉर्ड नाइट के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही थी. तो वहीं निक जोनस अपनी शेयर की गई वीडियो में वाइन का मजा लेते हुए नजर आए थे, लेकिन इस वीडियो में फैंस ने उनके हाथ में कलावा को नोटिस किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए और निक की तारीफ करने लगे थे.
ऑस्कर 2026 के विनर्स की लिस्ट (Oscars Winners List)
बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन- सिनर्स
बेस्ट एक्ट्रेस - जेसी बकले - हैमनेट
बेस्ट फिल्म-वन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-शॉन पेन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स- एमी मैडिगन, वेपन्स
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर, सिनर्स
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन- केट हॉली, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग- माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कास्टिंग- कैसेंड्रा कुलुकुंडिस, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म (टाई)- द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्प्टी रूम्स
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- अवतार फायर एंड ऐश
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- 'मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन'
बेस्ट साउंड- F1
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल ऑफ अनदर, एंडी जर्गेन्सन
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- सिनर्स
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन- के पॉप डेमन हंटर्स सॉन्ग
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन- वेन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म - सेंटिमेंटल वैल्यू
बेस्टर पिक्चर- वन बैटर ऑफ्टर अनदर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड अर्कापॉ- सिनर्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)







