Responsive Scrollable Menu

ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी:इस जंग में पहली बार इस्तेमाल की गई; 2500km तक टारगेट हिट कर सकती है

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 17वां दिन है। ईरान ने रविवार को इस जंग में पहली बार इजराइल पर ‘सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल’ दागी। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि इजराइल के सैन्य और डिफेंस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। यह सॉलिड फ्लूय वाली स्ट्रैटेजिक मिसाइल है, जो 2000-2500 किलोमीटर तक हमला कर सकती है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कल कहा कि ईरान ने न तो युद्धविराम की मांग की है और न ही अमेरिका से बातचीत की कोशिश की है। जब तक जरूरत होगी ईरान खुद की रक्षा करता रहेगा। सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान इस संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है। जब तक ट्रम्प यह नहीं मान लेते कि यह गैरकानूनी युद्ध है, तब तक ईरान जवाब देता रहेगा। जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार, फेक न्यूज फैलाने का आरोप जंग के बीच UAE ने 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया, जिनमें 19 भारतीय हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इन पर सोशल मीडिया पर फेक वीडियो और जानकारी फैलाने का आरोप है। UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्स ने बताया कि यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के बाद उठाया गया है, ताकि झूठी जानकारी फैलाकर अशांति या डर फैलाने से रोका जा सके। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

फोर्ब्स 2026- भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हुई:लक्ष्मी मित्तल रोज ₹274 करोड़ की कमाई कर देश के चौथे सबसे अमीर बने

फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। पिछले साल यह 205 थी। देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में इस साल सबसे तेज उछाल देखा गया। उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल के शेयरों में 80% से ज्यादा की तेजी आने से उनकी कुल दौलत 31 अरब डॉलर (2.87 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर (1.85 लाख करोड़ रुपए) यानी करीब 1 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस हिसाब से मित्तल ने साल भर हर दिन औसतन 274 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की है। इस लिस्ट में फिजिक्सवाला के फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी शामिल हो गए हैं। भारत: 2026 के टॉप-5 रईस की संपत्ति टॉप-10 में नई एंट्री- उदय कोटक तीसरे नंबर पर ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल हैं। वे भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। लिस्ट में 20 भारतीय महिला अरबपति शामिल हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक इस साल टॉप-10 में शामिल हुए हैं। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण मिला था। उनकी एंट्री से डीएलएफ के पीछे रहे प्रॉपर्टी डेवलपर कुशल पाल सिंह 12वें नंबर पर खिसक गए। पेटीएम फाउंडर 3 साल बाद लिस्ट में लौटे एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी नए अरबपतियों में शामिल हैं। नवंबर में कंपनी के आईपीओ के बाद वे इस क्लब में आए। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा तीन साल बाद फिर लिस्ट में लौटे हैं। पेटीएम के शेयर पिछले साल करीब 60% चढ़े, हालांकि अभी भी आईपीओ प्राइस के करीब आधे पर ट्रेड कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला एक भी विकेट, अब लगी गंभीर चोट, टूट गया अंगूठा

New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के बीच कीवी टीम को एक बड़ा झटका लगा है. चोट के चलते एक स्टार खिलाड़ी बाकी मैचों से बाहर हो गया है. Mon, 16 Mar 2026 07:29:37 +0530

  Videos
See all

Pravin Togadia Patna में दिया एकता का संदेश, बोले- हिंदू एक होगा तो देश का कल्याण होगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:39:50+00:00

Assembly Polls 2026: जानिए 5 राज्यों में किस दिन कहां चुनाव? |West Bengal| Kerala |Assam| Puducherry #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:45:01+00:00

Odisha Hospital Fire News: ओडिशा के हॉस्पिटल में लगी भयानक आग, ICU में भर्ती 10 मरीजों ने गंवाई जान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:44:17+00:00

Iran Vs US-Israel War News: होर्मुज के लिए चीन, जापान, कोरिया से गुहार लगाने लगे ट्रंप! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:40:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers