Responsive Scrollable Menu

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी से जुड़े देशों ने अपने आपात भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करने का फैसला किया है। मौजूद जानकारी के अनुसार सदस्य देशों ने मिलकर लगभग इकतालीस करोड़ बैरल से अधिक तेल बाजार में उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

बता दें कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इसी पृष्ठभूमि में ऊर्जा आपूर्ति को संतुलित रखने और कीमतों में तेज उछाल को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने एक बयान में बताया है कि कुल घोषित मात्रा में से लगभग सत्ताईस करोड़ बैरल तेल सीधे सरकारी भंडार से जारी किया जाएगा। इसके अलावा करीब ग्यारह करोड़ साठ लाख बैरल तेल उद्योग से जुड़े अनिवार्य भंडार से उपलब्ध कराया जाएगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार लगभग दो करोड़ छत्तीस लाख बैरल तेल अन्य स्रोतों से बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। एजेंसी का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखना और संभावित संकट की स्थिति से निपटना है।

गौरतलब है कि जारी किए जाने वाले कुल तेल में लगभग बहत्तर प्रतिशत हिस्सा कच्चे तेल का होगा जबकि अट्ठाइस प्रतिशत हिस्सा तैयार पेट्रोलियम उत्पादों का होगा। इससे उम्मीद की जा रही है कि बाजार में तुरंत आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों पर कुछ दबाव कम होगा।

एजेंसी के अनुसार एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के देशों के भंडार से तेल तुरंत बाजार में उपलब्ध कराया जा सकेगा। वहीं यूरोप और अमेरिका क्षेत्र के भंडार से तेल मार्च महीने के अंत तक बाजार में आने की संभावना जताई जा रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार ऊर्जा बाजार में पिछले कुछ समय से अनिश्चितता बनी हुई है और कई देशों को तेल आपूर्ति को लेकर चिंता है। ऐसे में आपात भंडार का उपयोग कर वैश्विक बाजार में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बाजार में आपूर्ति बढ़ती है तो तेल की कीमतों में तेजी को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, हालांकि यह भी इस बात पर निर्भर करेगा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की स्थिति आगे किस दिशा में जाती है।

Continue reading on the app

आईडीएफ का दावा- अमेर‍िकी सिनेगॉग हमले का ह‍िजबुल्‍लाह से कनेक्‍शन, कमांडर का भाई था हमलावर

नई द‍िल्‍ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा क‍िया क‍ि प‍िछले गुरुवार को अमेर‍िका में मिशिगन सिनेगॉग में हुए आतंकी हमले का कनेक्‍शन ह‍िजबुल्‍लाह से था।

आईडीएफ ने दावा क‍िया क‍ि खुफिया जानकारी से पता चला है क‍ि हमलावर का भाई इब्राहिम मुहम्मद गजाली हिजबुल्लाह का सक्रिय सदस्य था।

आईडीएफ के अनुसार, इब्राहिम को पिछले सप्ताह इजरायली वायु सेना के हमले में मार दिया गया था। 12 मार्च को यहूद‍ियों की प्रार्थना सभा पर हमला करने की कोश‍िश की गई। यह हमला यहूदी समुदाय को न‍िशाना बनाकर क‍िया गया था।

आईडीएफ ने अपने आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर ल‍िखा, खुफिया जानकारी से पता चला है क‍ि अमेरिकी सिनेगॉग हमले का हिजबुल्लाह से कनेक्‍शन था।

उन्होंने आगे बताया, हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम मुहम्मद गजाली हथियार संचालन का प्रबंधन करने के लिए बैदर यूनिट की एक विशेष शाखा के लिए जिम्मेदार था। यह यूनिट युद्ध के दौरान इजरायली नागरिकों की ओर सैकड़ों रॉकेट लॉन्च करने के लिए जिम्मेदार है। उनका भाई, आयमान मुहम्मद गजाली, पिछले गुरुवार को मिशिगन में हमला करने वाला शख्‍स था। हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम को पिछले सप्ताह हिजबुल्लाह की एक सैन्य संरचना पर इजरायली वायु सेना के हमले में मार दिया गया।

साथ ही आईडीएफ ने यह भी दावा क‍िया क‍ि ईरानी शासन की खुफिया एजेंसी के न‍िर्देश पर ही इजरायल के भीतर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने का प्रयास क‍िया जाता रहा है।

आईडीएफ ने कहा, मुहम्मद माजेद अब्द अल-सलाम तौफीक जिदान, एक फिलिस्तीनी आतंकवादी, जिसे ईरानी शासन की खुफिया एजेंसी की ओर से निर्देशित किया गया था।

जिदान एक प्रमुख फिलिस्तीनी आतंकवादी के रूप में सक्रिय था, जो ईरानी आतंकवादी शासन की खुफिया एजेंसी के अधीन काम करता था और जिसने इजरायल के भीतर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने का प्रयास किया था।

आईडीएफ के अनुसार, ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इजरायल की ओर से लगातार हमला जारी है। इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने रव‍िवार को भी ईरान पर बड़ा हमला क‍िया है। इजरायल ने हवाई हमलों में ईरान के एक ड्रोन भंडारण स्थल को तबाह कर द‍िया है।

आईएएफ के अनुसार, इस हमले के बाद मौके पर मौजूद ईरानी सैन‍िकों में भगदड़ का माहौल बन गया। हमले के बाद अपने बचाव में इधर-उधर भाग रहे सैन‍िकों को भी इजरायल के लड़ाकू व‍िमानों ने ट्रैक कर न‍िशाना बनाया और मार ग‍िराया है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली ने सरफराज अहमद को संन्यास पर दी बधाई… जमकर वायरल हो रहा पोस्ट, क्या है सच

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. लेकिन इसी बीच पाकिस्तान में एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने इस दिग्गज को बधाई दी है. Mon, 16 Mar 2026 08:16:19 +0530

  Videos
See all

Pravin Togadia Patna में दिया एकता का संदेश, बोले- हिंदू एक होगा तो देश का कल्याण होगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:39:50+00:00

Iran Vs US-Israel War News: Hezbollah पर इजरायल का बड़ा हमला | Trump | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:37:37+00:00

Iran Vs US-Israel War News: होर्मुज के लिए चीन, जापान, कोरिया से गुहार लगाने लगे ट्रंप! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:40:41+00:00

Assembly Polls 2026: जानिए 5 राज्यों में किस दिन कहां चुनाव? |West Bengal| Kerala |Assam| Puducherry #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers