Responsive Scrollable Menu

सिर्फ 4 मिनट में घर पर बनाएं अलसी का हेयर जेल, फ्रिजी बाल होंगे स्मूद और शाइनी

आजकल बालों में फ्रिज़, ड्राइनेस और हेयरफॉल की समस्या आम हो गई है. ऐसे में कई लोग केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स से बचकर नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं. घर पर बनने वाला अलसी का जेल ऐसा ही एक आसान और सस्ता उपाय है, जो बालों को स्मूद और हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है.

Continue reading on the app

पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में आयोजित प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन  के समापन अवसर पर उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने और उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग और सुविधाएं देगी, ताकि पंजाब तेज आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ सके.

कई बड़े उद्योगपति और निवेशक हुए शामिल

तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन का आयोजन एस.ए.एस.नगर (मोहाली) में किया गया, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन ने पंजाब में निवेश के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि सम्मेलन में मिले निवेश प्रस्तावों और प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा के लिए छह महीने बाद विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी.

30 अलग-अलग सत्र किए गए आयोजित

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही यह सम्मेलन सफल हो पाया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में निवेश करने के लिए उद्योगपति लगातार आगे आ रहे हैं, जिससे राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा. उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान लगभग 30 अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें औद्योगिक विकास, नई तकनीकों, स्टार्टअप्स और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई. इन चर्चाओं से राज्य में उद्योगों के विस्तार और नई परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

युवाओं के लिए सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण

सीएम मान ने कहा कि ऐसे निवेश सम्मेलन राज्य के युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य बनाने का मौका मिलता है. सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जाए और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलें. उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोग मेहनती और उद्यमशील होते हैं. यही कारण है कि पंजाबियों ने देश-विदेश में हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि पंजाब के उद्यमियों ने दुनिया भर में अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता हासिल की है.

पंजाब की समृद्ध विरासत का किया उल्लेख

राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अपनी मेहमाननवाजी, मेहनत और साहस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. उन्होंने कहा कि यह धरती महान गुरुओं, संतों और शहीदों की भूमि है, जिन्होंने हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और देश की सेवा करने की प्रेरणा दी है.

पारदर्शी नीतियों पर काम कर रही मान सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पारदर्शी और सकारात्मक नीतियों पर काम कर रही है. उद्योगपतियों के साथ मिलकर सरकार पंजाब को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है. इसके लिए कारोबार करने में आसानी और बेहतर बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

अधिक रोजगार पैदा करने पर फोकस

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार पैदा करना है. उद्योगों के विकास से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. उन्होंने उद्योगपतियों से अपील करते हुए कहा कि वे पंजाब के दूत बनकर राज्य की विशेषताओं को देश और दुनिया के अन्य उद्योगपतियों तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल, कुशल मानव संसाधन और बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध है.

आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों की सराहना की

सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग जगत के सहयोग से पंजाब जल्द ही तेज औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर गोयल, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत सिंह मान का दावा, किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा

Continue reading on the app

  Sports

डेवोन कॉन्वे ने मचाया कोहराम, साउथ अफ्रीका के उड़े परखच्चे, दूसरे टी20 न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत

New Zealand beat South Africa in 2nd T20I: पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 68 रन से धो दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को पीटा था. Tue, 17 Mar 2026 16:18:28 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: सुरक्षित हैं अली लारीजानी, इज़राइल का दावा झूठा! Donald Trump | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:14:14+00:00

दुल्हन पहुंची सड़क पर, मच गया हड़कंप! Wedding Viral Video 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:05:17+00:00

Rahul Gandhi in Parliament : संसद में ‘चाय-बिस्किट’ पर तूफान! राहुल गांधी के व्यवहार पर बड़ा सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:04:13+00:00

Iran Israel War Update: मोजतबा खामेनेई की मौत पर बड़ी खबर! | Mojtaba Khamenei | Trump | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:04:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers