घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मेक्सिकन पनीर बुरिटो, शेफ Kunal Kapur की ये क्विक रेसिपी बच्चों को आएगी बेहद पसंद
अगर आप घर पर कुछ टेस्टी, क्विक और थोड़ा इंटरनेशनल फ्लेवर वाला स्नैक बनाना चाहते हैं, तो मेक्सिकन पनीर बुरिटो एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. सेलिब्रिटी शेफ Kunal Kapur ने इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट टेक्स मेक्स रोल के तौर पर तैयार किया है. इस रेसिपी में सॉफ्ट टॉर्टिला या रोटी के अंदर स्पाइसी पनीर, ताजी सब्जियां, बीन्स और फ्लेवरफुल सॉस का कॉम्बिनेशन भरा जाता है, जिससे हर बाइट में जबरदस्त टेस्ट मिलता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह क्विक स्नैक या लंच के रूप में भी परफेक्ट रहता है. स्कूल से आने के बाद बच्चों को अगर कुछ अलग और हेल्दी खिलाना हो, तो यह रेसिपी अच्छा ऑप्शन बन सकती है. पनीर से प्रोटीन मिलता है, जबकि सब्जियां इसमें फ्रेशनेस और न्यूट्रिशन जोड़ती हैं. यही वजह है कि यह डिश आजकल घरों में काफी पॉपुलर हो रही है.
Hyundai Verna: 2026 वरना फेसलिफ्ट Vs पुरानी वरना; जानें डिजाइन, फीचर्स और कीमत में क्या बदला?
Car Compassion: कार निर्माता हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में नई Hyundai Verna लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अपडेटेड मॉडल अब कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। फेसलिफ्ट अपडेट के साथ कार के एक्सटीरियर में हल्के बदलाव, नए कंविनियंस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। आइए जानते हैं नई Verna और पुराने मॉडल के बीच क्या अंतर है।
एक्सटीरियर में क्या बदला?
- नई वरना में बड़ा डिजाइन बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक अपडेट जरूर दिए गए हैं। फ्रंट में अब डार्क क्रोम ग्रिल के साथ नए LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं। बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है, जिससे कार का फ्रंट लुक और शार्प हो गया है।
- कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप पहले की तरह ही बरकरार है और कंपनी का लोगो बोनट पर ही दिया गया है। साइड प्रोफाइल में 16-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ अपडेटेड बंपर, सिल्वर ट्रिम और डिफ्यूजर एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को दो नए कलर ऑप्शन — Classy Blue और Titan Grey Matte — भी मिलते हैं।
इंटीरियर में क्या नया है?
केबिन में ड्यूल-टोन ब्लैक-एंड-व्हाइट थीम पहले जैसी ही रखी गई है। डैशबोर्ड में 10.25-इंच की दो स्क्रीन — एक इंफोटेनमेंट और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर — दी गई हैं, जिनमें अब अपडेटेड ग्राफिक्स मिलते हैं। नई वरना में Morse Code ‘H’ डिजाइन वाला थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसकी डिजाइन प्रेरणा Hyundai Venue और Hyundai Ioniq 5 से ली गई है। ड्राइवर सीट 8-वे पावर एडजस्टेबल और फ्रंट पैसेंजर सीट 4-वे पावर एडजस्टेबल है। इसके अलावा रियर सनशेड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और पीछे सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
फीचर्स और सेफ्टी
नई वरना में अब ADAS लेवल-2 सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन और फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए बॉस मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Hyundai Verna इंजन और कीमत
मैकेनिकल तौर पर कार में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (115 hp) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 hp) मिलता है। नई हुंडई वरना की कीमत 10.98 लाख से 18.25 लाख रुपये के बीच है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Skoda Slavia, Volkswagen Virtus और Honda City से है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi

















