Responsive Scrollable Menu

मात्र 5,000 रुपए में शुरू करें अपना मेडिकल स्टोर, सरकार देगी 2 लाख रुपए की मदद, जानें पूरी प्रक्रिया

PM Jan Aushadhi Kendra: कम निवेश में अपना बिजनेस शुरू करने का शानदार मौका! प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत आप मात्र 5,000 रुपए में आवेदन कर सकते हैं. सरकार महिला उद्यमियों और विशेष वर्गों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी दे रही है. आज ही ऑनलाइन आवेदन कर अपना भविष्य संवारें.

The post मात्र 5,000 रुपए में शुरू करें अपना मेडिकल स्टोर, सरकार देगी 2 लाख रुपए की मदद, जानें पूरी प्रक्रिया appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Parenting Tips: बच्चों पर न पड़ने दें एग्ज़ाम का प्रेशर, इन तरीकों से उन्हें रखें रिलैक्स

Parenting Tips: एग्जाम का समय आते ही बच्चों के साथ-साथ माता-पिता की चिंता भी बढ़ जाती है। अच्छे नंबर लाने की उम्मीद में कई बार अनजाने में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ा दिया जाता है। लेकिन ज्यादा प्रेशर बच्चों के आत्मविश्वास को कम कर सकता है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि एग्जाम के दौरान बच्चों को डांटने या डराने के बजाय उन्हें समझना और सपोर्ट करना ज्यादा जरूरी होता है। अगर सही माहौल और सही तरीका अपनाया जाए तो बच्चे न सिर्फ बेहतर तैयारी कर सकते हैं, बल्कि एग्जाम के दौरान तनाव से भी दूर रह सकते हैं।

इन तरीकों से बच्चों से हटाएं एग्ज़ाम प्रेशर

पढ़ाई का संतुलित टाइम टेबल बनाएं
बच्चों को लगातार पढ़ाई करने के लिए मजबूर करने के बजाय उनके लिए एक संतुलित टाइम टेबल बनाएं। पढ़ाई के साथ-साथ ब्रेक और आराम का समय भी तय करें। इससे बच्चे थकान महसूस नहीं करेंगे और उनका फोकस भी बना रहेगा।

बच्चों से खुलकर बात करें
एग्जाम के समय कई बच्चे अपने डर और चिंता के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों से बातचीत करें और उनकी परेशानियों को समझें। जब बच्चे खुद को समझा हुआ महसूस करते हैं तो उनका तनाव काफी कम हो जाता है।

पर्याप्त नींद और सही खानपान
एग्जाम की तैयारी के दौरान कई बच्चे देर रात तक पढ़ाई करते हैं, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। नींद की कमी से याददाश्त और एकाग्रता पर असर पड़ सकता है। इसलिए बच्चों को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेने के लिए प्रेरित करें और उन्हें पौष्टिक भोजन दें।

Watermelon Buying: मीठा तरबूज पहचानना है आसान, खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

Curd Uses: गर्मी में दही में नमक या चीनी डालकर खाना? जानिए कौन सा विकल्प है ज्यादा फायदेमंद

Dry Cough Remedies: बार-बार खांसी लौटने से परेशान हैं? इन 5 घरेलू तरीकों से पा सकते हैं राहत

Raisins Benefits: छोटी सी किशमिश में छिपे हैं बड़े गुण! 5 फायदे जानकर होंगे हैरान

पढ़ाई के बीच हल्की एक्टिविटी करवाएं
लगातार पढ़ाई करने से दिमाग थक सकता है। इसलिए पढ़ाई के बीच-बीच में बच्चों को हल्की एक्टिविटी जैसे टहलना, स्ट्रेचिंग या कोई छोटा गेम खेलने के लिए कहें। इससे उनका मूड फ्रेश रहेगा और पढ़ाई में भी मन लगेगा।

रिजल्ट के बजाय मेहनत पर ध्यान दें
माता-पिता को बच्चों को यह समझाना चाहिए कि एग्जाम का रिजल्ट ही सबकुछ नहीं होता। अगर बच्चा मेहनत कर रहा है तो उसकी सराहना करें। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह बिना डर के अपनी तैयारी कर पाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट की दुनिया के 5 बल्लेबाज... जिन्होंने टेस्ट में बनाए 13 हजार से ज्यादा रन, वर्ल्ड के हर गेंदबाज ने टेके घुटने

5 batsman most runs in test cricket: टेस्ट क्रिकेट में 13,000 रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में केवल सचिन तेंदुलकर, जो रूट, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस ही इस 'एलीट क्लब' में अपनी जगह बना पाए हैं. यह आंकड़े केवल रनों की संख्या नहीं, बल्कि दशकों तक पिच पर टिके रहने के धैर्य और जुनून की कहानी बयां करते हैं. Mon, 16 Mar 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Odisha में सुबह-सुबह हादसा | #odishanews #cuttack #hospitalfire #breakingnews #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:14:19+00:00

LPG गोदाम में जोरदार ब्लास्ट,अफरा तफरी मची | #lpgblast | #cylinderblast | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:14:56+00:00

Super Fast News LIVE: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Israel Iran US War | Top Headlines Today | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:12:43+00:00

Election Commission ने बंगाल पुलिस से 2021 और 2024 की हिंसा की Report तलब की | Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T02:13:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers