1968 का माई लाई नरसंहार: वियतनाम युद्ध की वह घटना जिसने दुनिया को झकझोर दिया
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम युद्ध के दौरान दक्षिण वियतनाम के एक छोटे से गांव माई लाई में जो हुआ, उसने दुनिया को युद्ध का क्रूर चेहरा दिखाया। इस घटना को इतिहास में माई लाई नरसंहार के नाम से जाना जाता है और इसे 20वीं सदी के सबसे विवादास्पद युद्ध अपराधों में गिना जाता है।
16 मार्च 1968 को वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को यह सूचना मिली थी कि माई लाई गांव में वियतकांग विद्रोही छिपे हुए हैं। इसी आधार पर अमेरिकी सेना की एक यूनिट, जिसे “चार्ली कंपनी” कहा जाता था, को वहां तलाशी अभियान चलाने के लिए भेजा गया। इस यूनिट का नेतृत्व विलियम कैले कर रहे थे।
जब सैनिक गांव पहुंचे तो उन्हें वहां कोई संगठित प्रतिरोध नहीं मिला। इसके बावजूद सैनिकों ने गांव के लोगों को घरों से बाहर निकालना शुरू किया और धीरे-धीरे स्थिति भयावह होती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों और बाद की जांच रिपोर्टों के अनुसार, सैनिकों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत सैकड़ों निहत्थे ग्रामीणों पर गोलियां चला दीं। कई घरों को जला दिया गया और ग्रामीणों को समूहों में खड़ा कर गोली मारी गई।
बाद में सामने आए आंकड़ों के अनुसार इस घटना में लगभग 500 तक नागरिकों की मौत हुई। यह नरसंहार उस समय तुरंत सार्वजनिक नहीं हुआ। शुरुआत में अमेरिकी सेना ने इसे एक सफल सैन्य अभियान बताया, लेकिन कुछ सैनिकों और पत्रकारों की कोशिशों से सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी।
इस घटना को दुनिया के सामने लाने में अमेरिकी सैनिक ह्यू थॉमसन जूनियर की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। वे हेलीकॉप्टर से इलाके का निरीक्षण कर रहे थे और उन्होंने देखा कि निहत्थे ग्रामीणों पर गोलीबारी हो रही है। उन्होंने हस्तक्षेप किया और कुछ ग्रामीणों को बचाने की कोशिश भी की।
1969 में अमेरिकी पत्रकार सेमोर हेर्ष की रिपोर्ट के बाद यह घटना वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में आई। इसके बाद अमेरिका में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए और वियतनाम युद्ध को लेकर जनता की नाराजगी और बढ़ गई।
जांच के बाद कई सैनिकों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया, लेकिन अंततः केवल विलियम कैली को दोषी ठहराया गया। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, हालांकि बाद में सजा कम कर दी गई और वे कुछ वर्षों के भीतर ही रिहा हो गए।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Iran US Israel War: सायरन, धमाके और खाली शहर, ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए तबाही का मंजर
Iran US Israel War: यह रिपोर्ट एक ऐसे शहर से लाइव स्थिति दिखा रही है जहां लगातर सायरन बज रहे हैं, सड़कें सुनसान हैं और लोग बंकर/शेल्टर्स की तरफ भागते दिख रहे हैं. हवा में इंटरसेप्टर की आवाजें, तेज धमाके और खाली सड़कें स्पष्ट कर रहे हैं कि कोई बड़ी सुरक्षा/हवाई चेतावनी स्थिति जारी है. (जैसे आम तौर पर नागरिक सुरक्षा सायरन का इस्तेमाल मिसाइल या हवाई हमले जैसे खतरों के दौरान किया जाता है)
वीडियो में बताया गया है कि सायरन की लगातार आवाजों के बीच पूरा शहर शांत है. सड़कें सुनसान हैं और कोई भी वाहन नहीं दिखाई दे रहा. लोगों को पेट्रोल पंप और बंकर के आसपास रहते हुए देखा जा रहा है, कई लोग अपनी गाड़ियां वहीं छोड़कर भाग चुके हैं. बंकर के गेट बंद हैं और अंदर जाने का रास्ता स्पष्ट नहीं है. आसमान में इंटरसेप्टर विमानों की आवाजें आती रही हैं और तेज धमाके सुनाई दे रहे हैं. लोग भयभीत हैं और सुरक्षा के लिए शेल्टरों की ओर भागते दिखते हैं. यह स्थिति एक गंभीर चेतावनी या संभावित हमले की तैयारी/असर का संकेत देती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















