'वो मेरा बेस्ट डिसीजन था...', एबी डिविलियर्स ने RCB को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही है चर्चा
AB De Villiers Statement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में इतिहास रचते हुए पहली ट्रॉफी जीती. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 साल का इंतजार खत्म किया और खिताबी जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए कई आरसीबी के कई पूर्व क्रिकेटर्स भी मौजूद थे, जिनकी आंखें नम हो गईं, जब आरसीबी ने ट्रॉफी जीती, जिसमें शामिल थे एबी डिविलियर्स. अब एबी ने उस जीत को याद किया है... तो आइए जानते हैं कि एबी ने क्या-क्या कहा...
AB De Villiers ने बताया लाइफ का बेस्ट डिसीजन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब के साथ खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने खिताबी जीत दर्ज की थी. 18 सालों का इंतजार खत्म कर रजत पाटीदार ने RCB को पहली बार चैंपियन बनाया. इस जीत को विटनेस करने के लिए स्टेडियम में कई दिग्गज मौजूद थे, जिसमें एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे पूर्व आरसीबी प्लेयर्स भी शामिल थे.
आरसीबी की खिताबी जीत को याद करते हुए एक पॉडकास्ट पर एबी डिविलियर्स ने कहा, "शायद वो मेरा बेस्ट डिसीजन था कि मैं फ्लाइट लेकर अहमदाबाद गया...जहां अहमदाबाद स्टेडियम में आरसीबी ने अपनी पहली ट्रॉफी जीती और तब मैं विराट कोहली के साथ उस मूमेंट में मौजूद था."
“You’re going to go all the way!”
— Mpumelelo Mbangwa (@mmbangwa) March 14, 2026
AB de Villiers on watching RCB lift the 2025 IPL trophy ????
Watch the full conversation here: https://t.co/tuZhU1tug4 pic.twitter.com/fiJM49zNII
विराट कोहली ने पहले ही कह दी थी जीत की बात
एबी डिविलियर्स ने इसी पॉडकास्ट के दौरान बताया है कि विराट कोहली ने उनसे आईपीएल 2025 के ऑक्शन के बाद कह दिया था कि इस बार आरसीबी ट्रॉफी जीतने वाली है. डिविलियर्स ने कहा, "IPL 2025 की नीलामी के बाद विराट कोहली ने मुझसे कहा कि बिस्किट हम इस बार पक्का ट्रॉफी जीतने वाले हैं और तब तुम स्टेडियम में जरूर रहना."
18 साल बाद जीती पहली ट्रॉफी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला गया था. पहले बैटिंग करने आई आरसीबी ने 191 रनों का टारगेट सेट किया था, जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना पाई थी और RCB ने 7 रन से फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया था. आरसीबी ने इस जीत का 18 साल तक इंतजार किया.
आरसीबी हमेशा से ही दिग्गजों से सजी टीम रही. एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे दिग्गज इसका हिस्सा बने. मगर, टीम को पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल तक इंतजार करना पड़ा. मगर, जब आरसीबी ने पहली खिताबी जीत दर्ज की, तो हर तरफ जश्न का माहौल था. विराट कोहली को चियर करने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल भी मौजूद थे, तीनों को साथ में RCB की विक्ट्री को सेलिब्रेट करते देखना फैंस के लिए एक अद्भुत नजारा था.
28 मार्च को होगा RCB VS SRH मैच
???? News ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 ????️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल सामने आ चुका है. क्रिकेट का त्योहार 28 मार्च से शुरू होगा. टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: 'ऐसा नहीं है मैंने सेंचुरी के बारे में नहीं सोचा...', 3 बार शतक से चूकने पर अब खुलकर बोले संजू सैमसन
'युद्ध खत्म करने वाली हर पहल का स्वागत', ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, अमेरिका पर लगाए कई गंभीर आरोप
पश्चिम एशिया युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि युद्ध खत्म करने वाली किसी भी पहल का स्वागत होगा। साथ ही अमेरिका और इजरायल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए। जानिए डिटेल।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol


















