बहरीन: संवेदनशील जानकारी आईआरजीसी को पहुंचाने का आरोप, पांच गिरफ्तार
बहरीन, 15 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच बहरीन की सुरक्षा एजेंसियों ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि वे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को संवेदनशील और गोपनीय जानकारी भेज रहे थे।
बहरीन पुलिस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इन पांचों का नाम भी जाहिर किया गया है। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग देश के महत्वपूर्ण और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहे थे और उसे ईरान में मौजूद तत्वों तक पहुंचाते थे। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से संवेदनशील सूचनाएं जुटाकर उन्हें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड तक पहुंचाने में लगा हुआ था।
अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एक छठा संदिग्ध भी सामने आया है, जो फिलहाल देश से बाहर बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां उससे जुड़े संपर्कों और नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं। पकड़े हुए आरोपियों के नाम अब्बास अब्दुल्ला हबीब (39), यूसुफ अहमद मंसूर सरहान (25), मोहम्मद फधेल हमीद (39), सहलान अब्दुलरेधा अली (27), मोहम्मद हादी हसन (37), और अहमद यूसुफ हैं, जबकि भगोड़े शख्स का नाम जसीम सरहान (37) है।
जांच एजेंसियों ने आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने किस-किस तरह की जानकारी साझा की और इसके पीछे कौन-कौन शामिल था।
विशेषज्ञों के अनुसार, आईआरजीसी ईरान की सबसे शक्तिशाली सैन्य-सुरक्षा संस्थाओं में से एक है, जो सीधे देश के सर्वोच्च नेता को रिपोर्ट करती है और क्षेत्रीय रणनीतिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाती है।
यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। बहरीन लंबे समय से ईरान पर अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और जासूसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है। ऐसे में इस जासूसी नेटवर्क का खुलासा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पहले 10 मार्च को बहरीन पुलिस ने छह एशियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिनमें पांच पाकिस्तानी शामिल थे।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Israel Attack on Iran: भीषण हमलों से दहला ईरान, Apartment पर गिरे बम
इजरायल की भीषण बमबारी लगातार जारी है. शहाबे में इजराइली फाइटर जेट्स ने बम बरसाए गए हैं. एक अपार्टमेंट में तबाही मची है. कई बच्चों के घायल होने की खबर है. तस्वीरें आप देख रहे हैं. ये बच्चे आपको इन तस्वीरों में नजर आएंगे. एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. बाकी डरे हुए हैं. सहमे हुए हैं. जिन्हें काम डाउन करने की कोशिश वहां मौजूद लोगों की तरफ से और जो हेल्पिंग स्टाफ है उसकी तरफ से की जा रही है. शाबे में इजरली फाइटर जेट्स ने बम बरसाए हैं. एक अपार्टमेंट की यह तस्वीर है. जहां आप देख सकते हैं बच्चे कैसे डरे हुए हैं.
हिजबुल्ला की तरफ से सीधे हमला
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी बेस पर हमला हुआ है. ईरान समर्थित कताई हिजबुल्ला ने हमला किया है. आपको यह भी बता दें ड्रोन हमले का एक वीडियो भी सामने आया है जो इस वक्त आप देख रहे हैं. इराक से सामने आई तस्वीरें. इराक के बगदाद में दरअसल अमेरिकी बेस पर ईरान ने यह हमला किया है. ईरान समर्थित हिजबुल्ला की तरफ से सीधे हमला किया गया.
इंटरसेप्टर मिसाइल स्टॉक तेजी से खत्म हो रहे
यूएई के एयर डिफेंस ने ईरानी हमले को नाकाम कर दिया है. फाइटर जेट्स ने ड्रोन को हवा में मार गिराया. कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों की पुष्टि भी की. यह तस्वीरें आप देखिए. एयर डिफेंस ने ईरानी हमले को नाकाम किया है. यानी हमला किया गया था और इस हमले को नाकाम किया गया है. इंटरसेप्ट किया गया है. फाइटर जेट्स ने ड्रोंस को हवा में ही मार गिराया. अब देखिए इसी युद्ध के बीच पश्चिमी मीडिया के हवाले से इस वक्त की बड़ी खबर जहां जंग के बीच इजराइल के इंटरसेप्टर मिसाइल स्टॉक तेजी से खत्म हो रहे हैं. ईरान के पास क्लस्टर बमों के भंडार पहले से ही कम है. ईरानी मिसाइलें इजराइल के एयर डिफेंस को तबाह कर रही हैं. युद्ध के बीच पश्चिमी मीडिया के हवाले से यह बड़ी खबर आ रही है. इजराइल के इंटरसेप्ट मिसाइल स्टॉक तेजी से खत्म हो रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)




