Responsive Scrollable Menu

इजरायल का दावा : पश्चिमी ईरान में नष्ट क‍िया ड्रोन ठिकाना, भागते सैनिकों को बनाया निशाना

नई द‍िल्‍ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने रव‍िवार को ईरान पर हमले का एक बड़ा अपडेट जारी क‍िया। इजरायल ने हवाई हमलों में ईरान के एक ड्रोन भंडारण स्थल को तबाह करने का दावा क‍िया है।

आईएएफ ने दावा क‍िया क‍ि इस हमले में ईरान को भारी नुकसान के साथ-साथ अपने कुछ सैन‍िकों को भी खोना पड़ा है।

आईएएफ के अनुसार, खुफ‍िया जानकारी के आधार पर वायु सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम द‍िया है। ईरान का यह ड्रोन भंडारण स्‍थल पश्‍च‍िमी ईरान के एक लॉन्‍च साइट के भीतर बनाया गया था।

आईएएफ के अनुसार, इस हमले के बाद मौके पर मौजूद ईरानी सैन‍िकों में भगदड़ का माहौल बन गया। हमले के बाद अपने बचाव में इधर-उधर भाग रहे सैन‍िकों को भी इजरायल के लड़ाकू व‍िमानों ने ट्रैक कर न‍िशाना बनाया और मार ग‍िराया है।

आईएएफ ने अपने आधिकारिक सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर ल‍िखा, पश्चिमी ईरान से विशेष जानकारी: क्षेत्र में चल रहे अभियान के तहत, आईडीएफ ने सटीक और रीयल-टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर वायु सेना के एक विमान से पश्चिमी ईरान में एक लॉन्च साइट के भीतर बनाए गए ड्रोन भंडारण स्थल पर हमला किया। भंडारण स्थल पर हमले के बाद, वायु सेना ने ईरानी शासन के उन सैनिकों की पहचान की जो लॉन्च साइट से भाग गए थे। इसके बाद वायु सेना के विमान ने उन्हें ट्रैक किया और अलग-अलग हमलों में उन्हें मार गिराया।

लगातार हो रहे हमलों में ईरान को जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। ईरान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका-इजरायल के हमले में अब तक 202 बच्चों और 223 महिलाओं की मौत हो चुकी है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में कम से कम 202 बच्चे और 223 महिलाएं मारी गई हैं, जिनमें तीन गर्भवती भी शामिल हैं।

अराघची के टेलीग्राम चैनल ने अल-अरबी अल-जदीद वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में उनके हवाले से कहा कि तेहरान खाड़ी देशों के साथ बातचीत कर रहा है और ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करेगा, जो ईरान पर अमेरिका-इजरायली युद्ध को खत्म करने की गारंटी दे सके।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जोर देकर कहा कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में आम लोगों या रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने पड़ोसियों के साथ एक कमेटी बनाने के लिए तैयार है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसे हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Yash Dayal: यश दयाल ने श्वेता पुंढीर से गुपचुप रचाई शादी! जानें कौन हैं RCB गेंदबाज की दुल्हनिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से गुपचुप शादी कर ली है। ये शादी 4 फरवरी को नोएडा में एक निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। वहीं क्रिकेटर या फिर परिवार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है

Continue reading on the app

  Sports

9 अप्रैल की वोटिंग ने फंसाया पेच...7 और 10 अप्रैल को गुवाहाटी में कैसे होगा मैच, क्या आईपीएल का बदलेगा शेड्यूल

bcci may change ipl schedule: असम विधानसभा चुनाव की तारीखों ने आईपीएल के समीकरण उलझा दिए हैं. राज्य में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के कारण गुवाहाटी में 7 और 10 अप्रैल को होने वाले राजस्थान रॉयल्स के मुकाबलों पर संशय है. चुनाव के दौरान पुलिस बल की व्यस्तता और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा चुनौतियों के बीच बीसीसीआई को अपने शुरुआती शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है. अब सभी की नजरें बीसीसीआई के अगले आधिकारिक कदम और पूरे शेड्यूल पर टिकी हैं. Sun, 15 Mar 2026 21:50:27 +0530

  Videos
See all

अक्षय कुमार और अभिषेक शर्मा का धमाकेदार डांस #shorts #akshaykumar #abhisheksharma #viralvideo #dance #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T16:30:09+00:00

Samajwadi Party के प्रमुख Akhilesh Yadav बोले- Bengal में Mamata, तमिलनाडु में DMK की सरकार आएगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T16:31:36+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान में सत्ता बदलने का संकल्प..एटमी हमला आखिरी विकल्प ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T16:30:14+00:00

Sanju Samson के साथ जोड़ी पर क्या बोले Abhishek Sharma? #sanjusamson #abhisheksharma #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T16:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers