रोहित शर्मा VS क्रिस गेल..., विराट कोहली ने बताया कौन है T20 का सबसे खतरनाक ओपनर
रोहित शर्मा या फिर क्रिस गेल T20 क्रिकेट में दुनिया का सबसे शानदार ओपनर कौन है, इसे लेकर फैंस और पूर्व दिग्गजों के बीच अक्सर बहस होती रहती है. कोई क्रिस गेल, तो कोई रोहित शर्मा को T20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ओपनर मानता है. अब IPL 2026 से पहले जब विराट कोहली से यहीं सवाल पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. कोहली ने टी20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ओपनर रोहित शर्मा की जगह क्रिस गेल का माना.
विराट कोहली ने रोहित की जगह क्रिस गेल को चुना T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली This or That नाम का एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं. इस गेम में कोहली को 2 में से किसी एक खिलाड़ी को चुनना था. कोहली को सबसे पहले सुनील नरेन और एडम गिलक्रिस्ट के बीच किसी एक को चुनना था. इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट और ट्रेविस हेड में से किसी एक को चुनना था. कोहली ने टी20 क्रिकेट पर फोकस करते हुए ट्रेविस हेड को चुना. इसके बाद आखिरी में यह गेम रोहित शर्मा और क्रिस गेल पर आकर रुका. कोहली को इन दोनों में से किसी एक को T20 का सबसे बेहतरीन ओपनर बताना था. विराट कोहली ने कुछ देर सोचा और फिर क्रिस गेल को टी20 का सबसे बेहतरीन ओपनर बताया.
Best T20 opener according to Virat Kohli? ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 15, 2026
Watch This or That ft. Virat, on Emmvee presents RCB Shorts. ????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/JlEGDcwcYm
टी20 क्रिकेट में कमाल का है क्रिस गेल का रिकॉर्ड
क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही दर्ज है. गेल ने टी20 क्रिकेट में 455 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 14562 रन अपने नाम किए है. आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा. आईपीएल इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड गेल के नाम दर्ज है, जो टूटना नामुमकिन है. आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत क्रिस गेल के नाम ही दर्ज है. साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ गेल ने 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी. क्रिस गेल की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 142 मैचों में कुल 4965 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं.
रोहित शर्मा का टी20 रिकॉर्ड
वहीं रोहित शर्मा की टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 463 मैचों की 450 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 12248 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 82 अर्धशतक शामिल है. वहीं रोहित शर्मा की आईपीएल प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 272 मैचों की 267 पारियों में खेलते हुए कुल 7046 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल है. टी20 इंटरनेशनल में भी रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड है. हालांकि गेल की जब भी बात होती है तो उन्हें टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है.
यह भी पढ़ें: 'ऐसा नहीं है मैंने सेंचुरी के बारे में नहीं सोचा...', 3 बार शतक से चूकने पर अब खुलकर बोले संजू सैमसन
IPL 2026 में दिखेगा विराट कोहली का जलवा
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें बेंगलुरु के चिन्नस्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. आरसीबी बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी. ऐसे में उसकी नजर ट्रॉफी डिफेंड करने पर होगी. विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे. पिछले सीजन कोहली शानदार फॉर्म में थे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR के लिए आई गुड न्यूज, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी ने शतक जड़ फॉर्म में की वापसी
इजरायल का दावा : पश्चिमी ईरान में नष्ट किया ड्रोन ठिकाना, भागते सैनिकों को बनाया निशाना
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने रविवार को ईरान पर हमले का एक बड़ा अपडेट जारी किया। इजरायल ने हवाई हमलों में ईरान के एक ड्रोन भंडारण स्थल को तबाह करने का दावा किया है।
आईएएफ ने दावा किया कि इस हमले में ईरान को भारी नुकसान के साथ-साथ अपने कुछ सैनिकों को भी खोना पड़ा है।
आईएएफ के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर वायु सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईरान का यह ड्रोन भंडारण स्थल पश्चिमी ईरान के एक लॉन्च साइट के भीतर बनाया गया था।
आईएएफ के अनुसार, इस हमले के बाद मौके पर मौजूद ईरानी सैनिकों में भगदड़ का माहौल बन गया। हमले के बाद अपने बचाव में इधर-उधर भाग रहे सैनिकों को भी इजरायल के लड़ाकू विमानों ने ट्रैक कर निशाना बनाया और मार गिराया है।
आईएएफ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, पश्चिमी ईरान से विशेष जानकारी: क्षेत्र में चल रहे अभियान के तहत, आईडीएफ ने सटीक और रीयल-टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर वायु सेना के एक विमान से पश्चिमी ईरान में एक लॉन्च साइट के भीतर बनाए गए ड्रोन भंडारण स्थल पर हमला किया। भंडारण स्थल पर हमले के बाद, वायु सेना ने ईरानी शासन के उन सैनिकों की पहचान की जो लॉन्च साइट से भाग गए थे। इसके बाद वायु सेना के विमान ने उन्हें ट्रैक किया और अलग-अलग हमलों में उन्हें मार गिराया।
लगातार हो रहे हमलों में ईरान को जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। ईरान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका-इजरायल के हमले में अब तक 202 बच्चों और 223 महिलाओं की मौत हो चुकी है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में कम से कम 202 बच्चे और 223 महिलाएं मारी गई हैं, जिनमें तीन गर्भवती भी शामिल हैं।
अराघची के टेलीग्राम चैनल ने अल-अरबी अल-जदीद वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में उनके हवाले से कहा कि तेहरान खाड़ी देशों के साथ बातचीत कर रहा है और ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करेगा, जो ईरान पर अमेरिका-इजरायली युद्ध को खत्म करने की गारंटी दे सके।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जोर देकर कहा कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में आम लोगों या रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने पड़ोसियों के साथ एक कमेटी बनाने के लिए तैयार है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसे हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)



