Responsive Scrollable Menu

'शिवालिक' और 'नंदा देवी' के बाद एक और भारतीय तेल टैंकर को मिला रास्ता, जंग के माहौल में ऐसे सुरक्षित निकला

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा से भारतीय टैंकर सुरक्षित निकल आया है. यह हैरानी वाली बात है कि इस बेहद खतरनाक रास्ते से किसी जहाज का आसानी से निकल आना. सरकार ने रविवार को बताया कि तेल टर्मिनल पर हमले के बाद जहाज ने सुरक्षित तरह से तेल लोड किया और रवाना हो गया. सरकार ने कहा कि वह पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. ईंधन आपूर्ति तथा समुद्री सुरक्षा तय करने को लेकर जरूरी कदम उठाए गए हैं. 

80,800 टन कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा जहाज 

सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 'जग लाडकी' नाम का जहाज करीब 80,800 टन मुर्बन कच्चा तेल लेकर फुजैरा से भारतीय समयानुसार सुबह के वक्त 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुआ था. यह जहाज अब लगातार तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि इसमें सभी नागरिक सुर​क्षित हैं. यह भारत का चौथा ऐसा जहाज है जो प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलकर सामने आया है. 

हमले से बच निकला जहाज

बताया जा रहा है कि तेल टर्मिनल पर हमले पर जब हमला हुआ तब भारतीय जहाज पर लोडिंग प्रक्रिया में था. 14 मार्च 2026 को 'जग लाडकी' फुजैरा के सिंगल प्वाइंट मूरिंग    पर कच्चा तेल लोड कर रहा था, उसी वक्त फुजैरा तेल टर्मिनल पर हमला कर दिया गया. इसके बाद भी जहाज से सुरक्षित निकलकर रवाना हो गया. अब से भारत की ओर बढ़ रहा है. 

 

Continue reading on the app

रोहित शर्मा VS क्रिस गेल..., विराट कोहली ने बताया कौन है T20 का सबसे खतरनाक ओपनर

रोहित शर्मा या फिर क्रिस गेल T20 क्रिकेट में दुनिया का सबसे शानदार ओपनर कौन है, इसे लेकर फैंस और पूर्व दिग्गजों के बीच अक्सर बहस होती रहती है. कोई क्रिस गेल, तो कोई रोहित शर्मा को T20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ओपनर मानता है. अब IPL 2026 से पहले जब विराट कोहली से यहीं सवाल पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. कोहली ने टी20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ओपनर रोहित शर्मा की जगह क्रिस गेल का माना. 

विराट कोहली ने रोहित की जगह क्रिस गेल को चुना T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली This or That नाम का एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं. इस गेम में कोहली को 2 में से किसी एक खिलाड़ी को चुनना था. कोहली को सबसे पहले सुनील नरेन और एडम गिलक्रिस्ट के बीच किसी एक को चुनना था.  इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट और ट्रेविस हेड में से किसी एक को चुनना था. कोहली ने टी20 क्रिकेट पर फोकस करते हुए ट्रेविस हेड को चुना. इसके बाद आखिरी में यह गेम रोहित शर्मा और क्रिस गेल पर आकर रुका. कोहली को इन दोनों में से किसी एक को T20 का सबसे बेहतरीन ओपनर बताना था. विराट कोहली ने कुछ देर सोचा और फिर क्रिस गेल को टी20 का सबसे बेहतरीन ओपनर बताया. 

टी20 क्रिकेट में कमाल का है क्रिस गेल का रिकॉर्ड

क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही दर्ज है. गेल ने टी20 क्रिकेट में 455 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 14562 रन अपने नाम किए है. आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा. आईपीएल इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड गेल के नाम दर्ज है, जो टूटना नामुमकिन है. आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत क्रिस गेल के नाम ही दर्ज है. साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ गेल ने 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी. क्रिस गेल की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 142 मैचों में कुल 4965 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं.

रोहित शर्मा का टी20 रिकॉर्ड

वहीं रोहित शर्मा की टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 463 मैचों की 450 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 12248 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 82 अर्धशतक शामिल है. वहीं रोहित शर्मा की आईपीएल प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 272 मैचों की 267 पारियों में खेलते हुए कुल 7046 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल है. टी20 इंटरनेशनल में भी रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड है. हालांकि गेल की जब भी बात होती है तो उन्हें टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है. 

यह भी पढ़ें:  'ऐसा नहीं है मैंने सेंचुरी के बारे में नहीं सोचा...', 3 बार शतक से चूकने पर अब खुलकर बोले संजू सैमसन

IPL 2026 में दिखेगा विराट कोहली का जलवा

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें बेंगलुरु के चिन्नस्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. आरसीबी बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी. ऐसे में उसकी नजर ट्रॉफी डिफेंड करने पर होगी. विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे. पिछले सीजन कोहली शानदार फॉर्म में थे. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 से पहले KKR के लिए आई गुड न्यूज, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी ने शतक जड़ फॉर्म में की वापसी

Continue reading on the app

  Sports

Tanzid के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, 291 के जवाब में Pakistan की Top Order ढेर

ढाका में खेले जा रहे पाकिस्तान और बांग्लादेश के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित पचास ओवर में पांच विकेट पर दो सौ नब्बे रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया है।

बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। हालांकि बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों ने इस फैसले को शुरुआत में ही चुनौती दे दी और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है।

इस मैच के सबसे बड़े नायक तंजीद हसन रहे जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। गौरतलब है कि जब टीम को एक बड़ी पारी की जरूरत थी तब तंजीद ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए शतक पूरा किया और पारी को आगे बढ़ाया।

मौजूद जानकारी के अनुसार तंजीद हसन ने शतक पूरा करने के बाद भी पारी को संभालकर खेला और दूसरे बल्लेबाजों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की है। मध्यक्रम में लिटन दास और तौहीद हृदय ने भी उपयोगी योगदान दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

पाकिस्तान की ओर से बीच के ओवरों में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कुछ महत्वपूर्ण विकेट जरूर हासिल किए और बांग्लादेश की रफ्तार को थोड़ी देर के लिए रोका है। हालांकि शुरुआती मजबूत साझेदारी के कारण बांग्लादेश को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली है।

वहीं तीसरे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत काफी कमजोर रही है। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने कई अहम विकेट गंवा दिए और बांग्लादेश के गेंदबाजों ने दबाव बना दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान की तेज गेंदबाजी ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को परेशान किया और शुरुआती बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए।

मध्यक्रम में गाजी घोरी और अब्दुल समद ने कुछ देर तक पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों के कारण पाकिस्तान की स्थिति मुश्किल होती नजर आई।

जानकारों का मानना है कि इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं है क्योंकि मैच आगे बढ़ने के साथ विकेट थोड़ा धीमा हो जाता है। ऐसे में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारी बनानी होगी तभी मुकाबला संतुलन में आ सकता है।
Sun, 15 Mar 2026 20:30:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | आज रात मिडिल ईस्ट में जंग भयंकर? | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:14:13+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Iran-America के बीच चल रहा गजब खेल #iran #america #israel #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:10:00+00:00

Amit Shah : कांग्रेस ने अपने परिवार की ही चिंता की: शाह #amitshah #congress #bjp #elction2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:11:12+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Israel Iran War | LPG Petrol Price | | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:14:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers