Responsive Scrollable Menu

बहरीन गिरफ्तारी से पाकिस्तानी दूतावास की खामियां आई सामने: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के दृश्यों को रिकॉर्ड कर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले पांच पाकिस्तानियों की पहचान हुई। बहरीन में इनकी गिरफ्तारी भी हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी ने इस्लामाबाद कॉन्सुलेट की पोल खोल कर रख दी है। जो अपने लोगों के कानूनी अधिकारों की सुरक्षा और विदेशों में फंसे अपने नागरिकों की रक्षा को लेकर सजग नहीं है।

पाकिस्तानी दैनिक डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च को बहरीन के अधिकारियों ने छह एशियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनमें पांच पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे। इन पर बहरीन पर हुए ईरानी हमलों के बाद के हालात से जुड़े वीडियो बनाने, उन्हें प्रकाशित करने और फैलाने का आरोप है।

ये गिरफ्तारियां एक बढ़ते हुए युद्ध के बीच हुई हैं। इस संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए थे। बाद में यह युद्ध पूरे पश्चिम एशिया में फैल गया।

बहरीन पुलिस के मीडिया सेंटर से जारी बयान में कहा गया है कि इन संदिग्धों ने उन कृत्यों के प्रति सहानुभूति दिखाई और उनका महिमामंडन किया, जिससे सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचता है।

अधिकारियों ने आगे कहा कि इन वीडियो से जनमत को गुमराह करने और नागरिकों के बीच डर फैलाने में मदद मिली। इसी वजह से इन संदिग्धों को पब्लिक प्रॉसिक्यूशन (सरकारी अभियोजन) के हवाले कर दिया गया।

वकीलों का तर्क है कि पाकिस्तान को युद्ध जैसे हालात में भी अपने नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

जस्टिस पाकिस्तान प्रोजेक्ट की वकील और एडवोकेसी ऑफिसर रिमशा आसिफ ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान को गिरफ्तार लोगों के लिए तुरंत कॉन्सुलर एक्सेस (राजनयिक संपर्क) सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही, यह भी पक्का करना चाहिए कि उन्हें कानूनी सहायता और दुभाषिए उपलब्ध कराए जाएं।

डॉन ने आसिफ के हवाले से लिखा, पाकिस्तान के दूतावासों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि गिरफ्तार लोगों के परिवारों को इसकी सूचना दी जाए और वे अपने परिवारों से बातचीत कर सकें।

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को सबसे पहले यह पता लगाना चाहिए कि इन गिरफ्तारियों में किस विशिष्ट आपराधिक कानून का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद, उन्हें राजनयिक माध्यमों से इन लोगों की रिहाई के लिए प्रयास करने चाहिए या सजा में नरमी की अपील करनी चाहिए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान और बहरीन के बीच कैदियों के आदान-प्रदान का कोई समझौता न होने के कारण यह मामला और भी जटिल हो गया है।

आसिफ ने कहा, इसका मतलब यह है कि अगर इन लोगों को दोषी ठहराया भी जाता है, तो भी फिलहाल ऐसा कोई कानूनी ढांचा मौजूद नहीं है जिसके तहत वे अपनी सजा पाकिस्तान में काट सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे मानवीय आधार पर कैदियों के आदान-प्रदान के विकल्प सीमित हो जाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला उन व्यापक कठिनाइयों को दर्शाता है जिनका सामना विदेशी जेलों में बंद 23,000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक करते हैं। इनमें से कई लोग अक्सर बिना किसी पर्याप्त सहारे के ही विदेशी कानूनी प्रणालियों से जूझते रहते हैं।

आसिफ ने कहा, विदेशों में आपराधिक मामलों का सामना कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों की बेहतर सुरक्षा के लिए कॉन्सुलर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना, विदेशों में बंद कैदियों के लिए कानूनी सहायता में सुधार करना और खाड़ी देशों के साथ कैदियों के आदान-प्रदान के समझौतों का विस्तार करना—ये सभी आवश्यक कदम हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Honey Singh के कॉन्सर्ट में हुई लड़ाई, फैंस और स्टाफ के बीच चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Honey Singh Delhi Concert fight Video: सोशल मीडिया पर हनी सिंह (Honey Singh) के कॉन्सर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, ये वीडियो हनी सिंह की वजह से नहीं बल्कि कॉन्सर्ट में मारपीट को लेकर वायरल हो रहा है. जब शो के स्पॉन्सर और फैंस के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स रिएक्शन दे रहे हैं. 

'माई चैप्टर – इंडिया टूर' कर थे हनी सिंह

दरअसल, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बीते दिन शनिवार को सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) का कॉन्सर्ट था. यहां उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब फैंस और स्टाफ के बीच अचानक लात-धूंसे चल गए. हनी सिंह का यह कॉन्सर्ट ‘माई चैप्टर – इंडिया टूर’ की शुरुआत के रूप में आयोजित किया गया था. इस कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में फैंस मौजूद थे.

 

कॉन्सर्ट में मची अफरातफरी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉन्सर्ट के दौरान फैंस और स्पॉन्सर स्टाफ के बीच अचानक कहासुनी हो जाती है. जो देखते ही देखते लड़ाई में बदल जाती है. इस वीडियो में कुछ लोग लात-घूंसे चलाते हुए नजर आते हैं. कॉन्सर्ट के बीच लड़ाई देखकर लोग घबराकर इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं.  

हनी सिंह को नहीं पता लगा लड़ाई के बारे में

हालांकि मंच पर परफॉर्म कर रहे हनी सिंह को इस लड़ाई की जानकारी नहीं थी और उन्होंने अपना शो जारी रखा. जानकारी के अनुसार, जब पुलिस को इस घटना के बारे में बताया गया तब जाकर मामला कंट्रोल में आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कॉन्सर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठाए हैं, जबकि कुछ लोग इसे भीड़ में हुई सामान्य झड़प बता रहे हैं. 

कहां-कहां करेंगे हनी सिंह कॉन्सर्ट

गौरतलब है कि दिल्ली में शो के बाद हनी सिंह का यह टूर देश के कई बड़े शहरों में आयोजित होगा. टूर के तहत वह 21 मार्च को अहमदाबाद (Ahmedabad), 28 मार्च को मुंबई (Mumbai), 4 अप्रैल को पुणे (Pune), 11 अप्रैल को कोटा (Kota), 25 अप्रैल को इंदौर (Indore), 2 मई को लखनऊ (Lucknow), 9 मई को कोलकाता (Kolkata) और 16 मई को बेंगलुरु (Bengaluru) में परफॉर्म करेंगे।

ये भी पढ़ें: विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग को लेकर कही ये बात, बताया ‘जवान’ के लिए क्यों कहा था ‘हां’

Continue reading on the app

  Sports

काव्या मारन की टेंशन बढ़ी! फाफ डु प्लेसिस ने खोल दी सनराइजर्स हैदराबाद की पोल, बताई सबसे बड़ी कमजोरी

Sunrisers Hyderabad bowling will biggest weakness: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि आईपीएल 2026 में सनारइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी गेंदबाजी को लेकर संघर्ष करेगी. डु प्लेसिस का मानना है कि बॉलिंग इस टीम की बड़ी कमजोरी है. सनराइजर्स की टीम में पैट कमिंस के अलावा और कोई अनुभवी गेंदबाज नहीं है. Sun, 15 Mar 2026 17:43:41 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder Crisis: LPG Cylinder संकट से कैसे निपट रही सरकार? | Reporters Uncut #lpgcrisis #lpggas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:45:14+00:00

Dangal: BJP प्रवक्ता Ajay Alok ने TMC पर बोला बड़ा हमला | CM Mamata | TMC Vs BJP | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:39:29+00:00

News Ki Pathshala Live : ईरान अमेरिका युद्ध में रूस-चीन क्या खेल कर रहे? |Iran Israel Conflict|China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:41:33+00:00

Breaking News: Harish Rana को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:36:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers