गैस की खपत कम करते हैं ये 4 उपाय, 30% तक हो सकती है बचत
गैस की किल्लत की खबरें कई राज्यों से सामने आ रही हैं. ऐसे में इंडियन ग्रामीण गैस वितरण के संचालक ने बताया कि 4 सावधानियों से घरेलू गैस की खपत करीब 30 प्रतिशत तक कम की जा सकती है. पहला, खाना बनाते समय खुले बर्तन की जगह ढक्कन वाले बर्तन या प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे खाना जल्दी पकता है और गैस की खपत भी कम होती है. दूसरा, जब बर्तन गर्म हो जाए तो गैस को तेज आंच पर रखने के बजाय धीमी आंच (लो फ्लेम) पर कर दें. इससे गैस की बर्बादी कम होती है और लगभग 30 प्रतिशत तक गैस बचाई जा सकती है.तीसरा, खाना बनाने से पहले सभी जरूरी सामग्री एक जगह इकट्ठा कर लें और उसके बाद ही गैस जलाएं. इससे गैस जलने के बाद बार-बार इधर-उधर सामान ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कम समय में खाना बन जाएगा. इसके अलावा गैस चूल्हे के बर्नर की सफाई भी समय-समय पर करते रहना जरूरी है. अक्सर दूध या चाय उबलकर बर्नर पर गिर जाता है और लोग बिना साफ किए ही उसे इस्तेमाल करते रहते हैं. इससे गैस की खपत बढ़ जाती है और फ्लेम भी सही नहीं बनती. इसलिए बर्नर को नियमित रूप से साफ रखना चाहिए.
गैस संकट की आशंका से मचा हड़कंप! हैदराबाद-सिकंदराबाद के बाजारों से इंडक्शन कुकटॉप और स्टोव गायब
Hyderabad Gas Supply Crisis: हैदराबाद और सिकंदराबाद में गैस सप्लाई वालों की खतरे के बीच बाजारों में इंडक्शन कुकटॉप और इलेक्ट्रिक स्टोव की अचानक भारी मांग बढ़ गई है. हालात ऐसे हो गए हैं कि कई दुकानों में इन उपकरणों का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है. लोगों ने सप्लाई के तौर पर गैस के विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण खरीदना शुरू कर दिए हैं. मालिकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में मांग कई गुना बढ़ गई है. हालांकि अधिकारियों ने गैस सप्लाई को लेकर स्थिति सामान्य बनाए रखने का भरोसा दिया है, लेकिन लोगों में चिंता बनी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















