Responsive Scrollable Menu

गर्मी में क्यों सूख जाते हैं पौधे? 45°C की गर्मी में भी हरे रहेंगे! गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के ये 5 आसान तरीके जरूर आजमाएं

Summer Gardening Tips: गर्मी के मौसम में पौधों को बचाने के लिए सही तरीके से पानी देना, मल्चिंग करना, हल्की छाया देना और गार्डन में नमी बनाए रखना बेहद जरूरी है. इन आसान तरीकों से भीषण गर्मी में भी पौधे स्वस्थ रह सकते हैं.

Continue reading on the app

सिर्फ साबूदाना खिचड़ी नहीं! नवरात्रि व्रत में ट्रेंड कर रहा बिना चीनी का साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड, ये रही रेसिपी

Sabudana Fruit Custard Recipe: नवरात्रि व्रत में अगर कुछ अलग और हेल्दी खाना चाहते हैं तो साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड अच्छा विकल्प हो सकता है. खजूर की प्राकृतिक मिठास, ड्राई फ्रूट्स और ताजे फलों से बनी यह डिश स्वाद और सेहत दोनों देती है.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 ओपनर के लिए रोहित नहीं, क्रिस गेल और सहवाग हैं Virat Kohli की पहली पसंद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली हाल ही में एक मजेदार वीडियो में नजर आए। आरसीबी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर शेयर किए गए 'This or That' चैलेंज में कोहली ने टी20 फॉर्मेट के लिए अपने पसंदीदा ओपनिंग बल्लेबाजों का चुनाव किया। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों के बीच तुलना की और अंत में एक चौंकाने वाला फैसला लिया।

गेल बनाम रोहित, किसका पलड़ा भारी?

वीडियो के आखिरी दौर में जब विराट कोहली के सामने रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बीच किसी एक को चुनने की चुनौती आई, तो उन्होंने थोड़ा सोचने के बाद क्रिस गेल को चुना। कोहली और गेल ने आरसीबी के लिए साल 2011 से 2017 तक सात सालों तक साथ में क्रिकेट खेला है। गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए कई यादगार पारियां खेली हैं, जिसमें 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ उनका नाबाद 175 रनों का रिकॉर्डतोड़ स्कोर आज भी प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहता है।


इसे भी पढ़ें: Sarfaraz Ahmed का क्रिकेट को अलविदा, अब संभालेंगे Pakistan Test Team के Head Coach की बड़ी जिम्मेदारी!


सचिन के ऊपर सहवाग को दी प्राथमिकता

एक और दिलचस्प चुनाव में, जब टी20 ओपनर की बात आई तो विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के ऊपर वीरेंद्र सहवाग को चुना। कोहली का मानना है कि खेल के इस सबसे छोटे और आक्रामक फॉर्मेट में सहवाग का बेखौफ अंदाज उन्हें एक बेहतर विकल्प बनाता है। इसके अलावा, उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के ऊपर ट्रेविस हेड को भी अपनी पसंद बताया।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup के हीरो Sanju Samson का होगा शाही सम्मान, केरल सरकार आधिकारिक रूप से सम्मानित करेगी


खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद खास होने वाला है क्योंकि टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। टूर्नामेंट के पहले चरण के शेड्यूल के मुताबिक, सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। अभी 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें आरसीबी अपने घरेलू मैदान के साथ-साथ गुवाहाटी और मुंबई में भी मैच खेलेगी।
Sun, 15 Mar 2026 18:02:07 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder Crisis: LPG Cylinder संकट से कैसे निपट रही सरकार? | Reporters Uncut #lpgcrisis #lpggas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:45:14+00:00

Dangal: BJP प्रवक्ता Ajay Alok ने TMC पर बोला बड़ा हमला | CM Mamata | TMC Vs BJP | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:39:29+00:00

Breaking News: Harish Rana को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:36:36+00:00

Harish Rana को दुनिया से किया जा रहा विदा #euthanasiacase #hariyana #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers