Responsive Scrollable Menu

टाइम मैग्जीन वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेस में भारत के 4 स्थान:पर्यटकों को लुभा रहे ‘जोधपुरी स्ट्रॉबेरी खेत’, 7000 फीट की ऊंचाई पर मिल रहा सुकून

पूरी दुनिया में घूमने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। साल 2025 में करीब 1.5 अरब पर्यटकों ने विदेश यात्रा की, जो पिछले साल से 4% अधिक है। इसी उत्साह को देखते हुए ‘टाइम’ मैग्जीन ने दुनिया के 100 द वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026 की सूची जारी की है। इसमें भारत के भी 4 स्थानों को शामिल किया गया है। यह लिस्ट अंतरराष्ट्रीय लेखकों और संवाददाताओं के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें नए और रोमांचक अनुभव देने वाले होटल और संग्रहालयों को प्राथमिकता दी गई है। थार के बीच जोधपुर का ‘म्हारो खेत’, खेती के साथ लग्जरी स्टे जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के बाहरी इलाके में स्थित ‘म्हारो खेत’ थार रेगिस्तान के बीच एग्री-टूरिज्म का शानदार ठिकाना है। 40 एकड़ के रीजेनरेटिव फार्म पर बने इस परिसर में 10 लग्जरी सुइट्स हैं, जो मेहमानों को प्रकृति और खेती के करीब लाते हैं। यहां का मुख्य आकर्षण खेत की ताजी उपज और स्ट्रॉबेरी-अनार के बागान हैं। मेहमान खुद सब्जियां चुनने के साथ कुकिंग लेसन और फार्म वॉक का आनंद ले सकते हैं। भोजन के लिए यहां 3 रेस्टोरेंट्स भी मौजूद हैं। पहाड़ियों में ‘शक्ति प्राण लॉज’, पहुंचने का रास्ता सिर्फ पैदल कुमाऊं। उत्तराखंडके कुमाऊं की पहाड़ियों में स्थित ‘शक्ति प्राण लॉज’ शांति और रोमांच का अनूठा संगम है। 7,000 फीट की ऊंचाई पर बने इस रिट्रीट तक केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता है। यहां सौर ऊर्जा से संचालित सिर्फ 7 सुइट्स हैं, जहां से नंदा देवी और पंचाचूली चोटियों के अद्भुत दृश्य दिखते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह खास है, जहां बर्फीली चोटियों के बीच लकड़ी के फायरप्लेस और सुकून भरा वातावरण मिलता है। पहाड़ियों में लीजिए बाघों और ऐतिहासिक मंदिरों का आनंद राजगढ़। मध्य प्रदेश की मणियागढ़ पहाड़ियों में स्थित ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ बुंदेला वंश के 350 साल पुराने निवास को रीस्टोर कर बनाया गया भव्य रिसॉर्ट है। झील के किनारे बसे इस रिसॉर्ट की बड़ी खूबी पन्ना नेशनल पार्क के पास इसकी लोकेशन है, जहां सैलानी बाघ और तेंदुए देख सकते हैं। यहां के विशेषज्ञ मेहमानों को रनेह जलप्रपात और केन अभयारण्य की सफारी कराते हैं। साथ ही, पास ही स्थित यूनेस्को धरोहर खजुराहो के प्राचीन मंदिरों की नक्काशी देखने का अवसर भी मिलता है। एएबीबीसीसी: बार नहीं, ड्रिंक्स का म्यूजियम जैसा एक्सपीरियंस नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत विहार में स्थित ‘एएबीबीसीसी’ ड्रिंक्स का एक आधुनिक म्यूजियम है। इसकी शुरुआत एक लैब से होती है, जहां जड़ी-बूटियों और शहद जैसी अनोखी सामग्रियों से पेयों को नया स्वाद दिया जाता है। यहां का मेन्यू समय की यात्रा जैसा है, जो बीता कल, आज और आने वाला कल श्रेणियों में बंटा है। इसमें बैंगन भरते जैसे अनूठे कॉकटेल प्रयोग भी शामिल हैं। अंत में एक म्यूजिक लाउंज है, जहां शानदार साउंड क्वालिटी का आनंद ले सकते हैं।

Continue reading on the app

26 KM माइलेज, एडवांस फीचर्स और 6 एयरबैग! ये हैं देश की सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियां; कीमत मात्र ₹5.65 से शुरू

Most Affordable 7 Seater Cars In India: अगर आप बड़ी फैमिली के लिए सस्ती 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. भारत में अब ₹5.65 लाख से 7-सीटर कार मिल रही है. नई Nissan Gravite से लेकर Renault Triber, Mahindra Bolero और Maruti Ertiga तक जानिए कौन-सी कार कीमत, माइलेज और फीचर्स में सबसे ज्यादा वैल्यू देती है.

Continue reading on the app

  Sports

'पहली ही गेंद उड़ा देंगे', वैभव सूर्यवंशी ने द्रविड़ से जो कहा वो किया भी, IPL डेब्यू का मजेदार किस्सा

vaibhav suryavanshi: अंडर-19 विश्व कप विजेता और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना है. सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. Mon, 16 Mar 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Greater Noida: रास्ते में जमकर हुई धक्का मुक्की और मारपीट #shortsviral #cardispute #Viralstreetfight #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T23:30:23+00:00

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान.. Akhilesh Yadav ने कह दी ये बड़ी बात | SP | Hindi News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T23:56:54+00:00

Strait Of Hormuz: होर्मुज से निकले LPG-तेल से भरे भारतीय जहाज|Trump |Iran America War Update |Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T00:00:37+00:00

Iran Vs israel:क्या Induction Chulha LPG सिलेंडर की जगह ले सकता है? #shorts #ytshorts #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T00:00:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers