Responsive Scrollable Menu

दिन में सिर्फ 2 से 3 घंटे नजर आती है फ्रांस की अनोखी सड़क, चंद्रमा से है 'पैसेज डू गोइस' का कनेक्शन

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। साइंस की दुनिया जितनी रोचक है, उतनी ही रहस्यों से भी भरी होती है। ऐसी ही रहस्य और रोचकता से भरी है फ्रांस की अनोखी सड़क, जिसे पैसेज डू गोइस के नाम से जाना जाता है। यह सड़क दिन में सिर्फ दो घंटे के लिए पानी से बाहर दिखती है।

फ्रांस के पश्चिमी तट पर स्थित नोइरमौतिए द्वीप की सबसे बड़ी विशेषता है पैसेज डू गोइस। यह एक प्राकृतिक और ज्वारीय सड़क है, जो मुख्य भूमि को द्वीप से जोड़ती है, लेकिन यह सड़क दिन में सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही दिखाई देती है और पार की जा सकती है। इस अनोखी सड़क का कनेक्शन चंद्रमा से है।

चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति से प्रभावित ज्वार-भाटा के कारण यह सड़क उच्च ज्वार में पानी में डूब जाती है और कम ज्वार में ही उभरकर नजर आती है। नोइरमौतिए एक छोटा ज्वारीय द्वीप है, जिसकी लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से एस्ट्रोनॉट्स ने इस द्वीप के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की तस्वीर खींची थी। यह तस्वीर 12 जून 2021 को ली गई थी, जिसमें कम ज्वार के समय खुले कीचड़ वाले मैदान, खारे पानी के दलदल, रेत के टीले, छोटी बस्तियां और खेत साफ दिखाई देते हैं। पैसेज डू गोइस लगभग 4.125 किलोमीटर लंबी है। खास बात है कि द्वीप तक पहुंचने का मुख्य रास्ता यही है। सही समय पर इसे पार करना जरूरी होता है।

साल 1971 में एक पुल बनाया गया, जिससे हाई टाइडल में भी यात्रा संभव हो सके लेकिन पैसेज डू गोइस आज भी ज्वार के साथ डूबता-उभरता रहता है। कम ज्वार के समय यह सड़क कार, साइकिल या पैदल पार करने लायक होती है। आमतौर पर औसत ज्वारीय गुणांक (ज्वार और भाटा के बीच अंतर) लो टाइडल से 1.5 घंटे पहले और 1.5 घंटे बाद तक यानी लगभग 3 घंटे में इसे पार किया जा सकता है। बताया गया है कि यह चंद्रमा की खिंचाव शक्ति पर निर्भर करता है। हाई टाइडल ज्वार में पानी 1.5 से 4 मीटर तक ऊपर चढ़ जाता है।

द्वीप के आसपास खुले कीचड़ मैदानों में सीपदार जीवों की बहुतायत है। यहां बड़े पैमाने पर सीप पालन होता है। तट पर मछली पालन, स्थानीय लोग दलदलों से सफेद सोना यानी नमक भी इकट्ठा करते हैं। गर्मियों में पानी भाप बनकर उड़ जाता है, तो छोटी नहरों और तालाबों से नमक निकाला जाता है।

नासा ने निकोन डी5 कैमरे से 1150 एमएम फोकल लेंथ पर एक तस्वीर ली। अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की ऐसी तस्वीरें वैज्ञानिकों और आम लोगों के लिए लेते हैं, जो इंटरनेट पर मुफ्त उपलब्ध हैं। पैसेज डू गोइस प्रकृति की अनोखी कृति है, जो चंद्रमा की शक्ति से जुड़ी हुई है। पर्यटक इसे देखने आते हैं।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

घर में मच्छरों से हैं परेशान? आज ही लगाएं ये 5 पौधा, इसकी खुशबू से तुरंत दूर भागते हैं Mosquitoes

Mosquito Repellent Plants: गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है. ये छोटे-छोटे कीड़े ना सिर्फ भिनभिनाकर परेशान करते हैं बल्कि बार-बार काटकर नींद भी खराब कर देते हैं. कई बार रात भर चैन से सोना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग मच्छर भगाने के लिए कई तरह के केमिकल स्प्रे और कॉइल का इस्तेमाल करते हैं. 

लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहते हैं तो घर में कुछ खास पौधे लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. इन पौधों की खूशबू इंसानों को अच्छी लगती है लेकिन मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. इसी वजह से मच्छर इन पौधों के आसपास नहीं भटकते.  आइए जानते हैं ऐसे कुछ पौधों के बारे में जो मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे 

गेंदे का पौधा

गेंदे का पौधा देखने में सुंदर होने के साथ-साथ मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है. इसके फूलों में पायरेथ्रम नाम का तत्व पाया जाता है. यह तत्व कई मच्छर मारने वाली दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप घर में गेंदे का पौधा लगाते हैं तो मच्छर कम आने लगते हैं. इसे आप बालकनी, खिड़की या घर के मुख्य दरवाजे के पास रख सकते हैं.

लेमनग्रास

लेमनग्रास भी मच्छर भगाने वाले पौधों में काफी लोकप्रिय है. इसमें सिट्रोनेला ऑयल पाया जाता है. यही तेल मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है. लेमनग्रास की तेज खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती. अगर इसकी पत्तियों को हल्का सा रगड़कर त्वचा पर लगाया जाए तो यह प्राकृतिक मच्छर रिपेलेंट की तरह काम कर सकता है.

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में बहुत आम है. इसे धार्मिक और औषधीय दोनों कारणों से लगाया जाता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तुलसी मच्छरों को दूर रखने में भी मददगार है. तुलसी की खुशबू मच्छरों को अच्छी नहीं लगती. इसलिए अगर घर के आसपास तुलसी का पौधा हो तो मच्छरों की संख्या कम हो सकती है. साथ ही यह पौधा वातावरण को भी शुद्ध रखने में अच्छा माना जाता है.

पुदीना

पुदीने की खुशबू ताजगी से भर देती है. लेकिन यही खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. पुदीने का पौधा घर में लगाने से मच्छर दूर रहते हैं. आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कई घरेलू तरीकों में भी कर सकते हैं. यह पौधा बालकनी या छोटे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है.

लैवेंडर

लैवेंडर का पौधा अपनी खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसकी सुगंध लोगों को सुकून देती है. लेकिन मच्छरों और कई दूसरे कीड़ों को यह खुशबू पसंद नहीं आती. घर में लैवेंडर का पौधा लगाने से मच्छरों के साथ-साथ कई अन्य कीड़े भी दूर रह सकते हैं.

मच्छरों से बचने के कुछ आसान उपाय

  • लहसुन को कूटकर पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार किया जा सकता है. 
  • नीम के तेल में कपूर मिलाकर दीपक जलाने से भी मच्छर कम आते हैं.
  • नींबू में लौंग लगाकर कमरे में रखने से भी मच्छर दूर हो सकते हैं.
  • तेज पंखा चलाने से मच्छर पास नहीं आ पाते.
  • शाम होते ही खिड़की और दरवाजे बंद कर देना चाहिए.
  • घर की खिड़कियों पर जाली लगवाना भी फायदेमंद होता है.
  • घर के आसपास पानी जमा न होने दें.
  • रात में मच्छरदानी लगाकर सोना भी सुरक्षित तरीका है.

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच ले रहे हैं नया Induction चूल्हा? खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 जरूरी चीजें

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह को आ रही थी शर्म, उनकी होने वाली दुल्हनिया ने लूट ली महफिल; कुलदीप-वंशिका की शादी से सांसद प्रिया सरोज के डांस का VIDEO VIRAL

कुलदीप-वंशिका की शादी में रंग-बिरंगी रौनक देखने को मिली। कुलदीप यादव घोड़ी चढ़े तो उनके साथी बारात लेकर निकल पड़े। इस दौरान रिंकू सिंह, प्रिया सरोज, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल ने अपने डांस से रंग जमा दिया। Sun, 15 Mar 2026 14:58:02 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: मोजतबा खामेनेई की बड़ी धमकी, क्या अब रुकेगी बमबारी? US Air Strikes #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:15:01+00:00

Iran Israel War LIVE: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 'Red Alert'! | Strait Of Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:09:22+00:00

US-Israel Iran Strike: किम जोंग ने क्यों दागी मिसाइल? | Trump | Iran | Kim Jong Un #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:14:18+00:00

UP दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विकल्प से बवाल, MLA Shalabh Mani Tripathi ने CM Yogi को लिखा पत्र #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:11:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers