Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने 'सरकार 4' को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले-अमिताभ बच्चन -अभिषेक दोनों होंगे इसका हिस्सा
Ram Gopal Varma: निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर बोलते हुए सरकार 4 का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्ट से जुड़े कई बड़े अपडेट दिए।
'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत एमपी-11 और दिल्ली पुलिस के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। टीबी मुक्त भारत मिशन के तहत नई दिल्ली में एमपी-11 और दिल्ली पुलिस के बीच रविवार को एक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस मैच का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरुकता फैलाना है।
शिव सेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, टीबी मुक्त भारत के तहत एमपी 11 और अन्य टीमों के बीच मैच खेला जाता है। आज का मैच दिल्ली पुलिस के साथ था। ऐसे मैचों के माध्यम से टीबी उन्मूलन का ध्येय पूरा होता दिखायी देता है। ऐसे मैचों का आयोजन होते रहना चाहिए। हम 12 साल से ऐसे मैच खेलते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एमपी लोगों को मैच खेलने का कम समय मिलता है, लेकिन हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है।
भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा, एमपी-11 और दिल्ली पुलिस के मैच में कोई जीते या कोई हारे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारा अंतिम लक्ष्य टीबी को हराना है और हम इसे प्राप्त करेंगे।
सौमित्र खान ने कहा कि इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और हम सरकार बनाएंगे।
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की पहल पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद टीबी हारेगा, देश जीतेगा का संदेश देने के लिए मैत्रीपूर्ण मैच खेलते हैं। विभिन्न दलों के सांसदों की एमपी-11 टीम राजनेताओं, पुलिस या सेलिब्रिटी एकादश के खिलाफ मैच खेलती है। इन मैचों का एकमात्र उद्देश्य टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और भारत को टीबी मुक्त बनाना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारत में टीबी के प्रति जागरुकता बढ़ी है और मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है।
अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी जैसे सांसद ऐसे मैचों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दोनों ही भाजपा सांसद अपने समय में बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। अनुराग ठाकुर क्रिकेट में प्रशासनिक रूप से भी बेहद सक्रिय रहे हैं। वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं।
--आईएएनएस
पीएके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation





















