Sony के नए प्रीमियम Headphones: सिर्फ 5 मिनट चार्जिंग पर मिलेगा 50 मिनट का प्लेबैक, जानिए कीमत-खासियत
Sony ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम ऑडियो डिवाइस Sony 1000X The Collexion हेडफोन और Sony WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए थे और अब भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इनमें पहले के मुकाबले बेहतर Active Noise Cancellation (ANC), AI आधारित कॉलिंग, Google Gemini Integration और शानदार ऑडियो क्वालिटी के लिए नई तकनीकों को शामिल किया है।
कीमत और उपलब्धता
Sony 1000X The Collexion की कीमत 59,990 रुपये रखी गई है, जबकि Sony WF-1000XM6 की कीमत 29,990 रुपये है। हेडफोन Black और Platinum कलर ऑप्शन में आएगा, वहीं ईयरबड्स Black और Platinum Silver रंगों में उपलब्ध होंगे। दोनों डिवाइस की बिक्री 7 अगस्त से Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Sony Centre और ShopAtSC पर शुरू होगी।
Sony 1000X The Collexion में क्या है खास?
Sony के इस नए फ्लैगशिप हेडफोन में 30mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिन्हें नए कार्बन कॉम्पोजिट डोम के साथ तैयार किया गया है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें HD Noise Cancelling Processor QN3, Integrated Processor V3 और DSEE Ultimate तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा Hi-Res Audio, Hi-Res Audio Wireless, 360 Reality Audio और 360 Upmix जैसे फीचर्स म्यूजिक, मूवी और गेमिंग का अनुभव और बेहतर बनाते हैं।
य़े भी पढ़े-ः Redmi K100 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म! 11 अगस्त को आएंगे Pro और Pro Max मॉडल, डिजाइन हुआ रिवील
12 माइक्रोफोन के साथ दमदार Noise Cancellation
हेडफोन में 12 माइक्रोफोन दिए गए हैं जो Multi Noise Sensor Technology और Adaptive NC Optimiser के साथ मिलकर बाहरी शोर को काफी हद तक कम करते हैं। कॉलिंग के लिए AI Voice Isolation, Beamforming Microphones और Precise Voice Pickup Technology दी गई है, जिससे भीड़भाड़ वाले माहौल में भी आपकी आवाज साफ सुनाई देती है।
स्मार्ट फीचर्स से लैस
Sony 1000X The Collexion में Google Gemini Integration, Adaptive Sound Control, Scene-Based Listening, Auto Play, Speak to Chat, Head Gesture Controls, Quick Attention और Sony Sound Connect ऐप का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0, Multipoint Connectivity और SBC, AAC, LDAC तथा LC3 ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी लाइफ
कंपनी का दावा है कि Sony 1000X The Collexion एक बार चार्ज करने पर ANC ऑन होने पर 24 घंटे और ANC ऑफ होने पर 32 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है।
Sony WF-1000XM6 में मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड
नए Sony WF-1000XM6 ईयरबड्स में 8.4mm ड्राइवर और HD Noise Cancelling Processor QN3e दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले WF-1000XM5 की तुलना में 25 प्रतिशत बेहतर Active Noise Cancellation प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें चार माइक्रोफोन, Adaptive NC Optimiser, Auto Ambient Sound Mode और Wind Noise Reduction जैसी तकनीकें भी दी गई हैं।
AI कॉलिंग और शानदार ऑडियो
बेहतर कॉलिंग के लिए ईयरबड्स में AI आधारित Beamforming तकनीक, Bone Conduction Sensor और मल्टीपल माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए DSEE Extreme, SBC, AAC, LDAC और LC3 कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ Google Gemini Integration, Speak to Chat, Head Gesture Controls और Bluetooth 5.3 की सुविधा भी दी गई है।
सिर्फ 5 मिनट चार्जिंग में 50 मिनट का प्लेबैक
Sony WF-1000XM6 की सबसे खास बात इसकी फास्ट चार्जिंग है। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर ईयरबड्स 50 मिनट तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं फुल चार्ज पर ANC ऑन होने पर 8 घंटे और ANC ऑफ होने पर 12 घंटे तक बैटरी मिलती है। चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 24 घंटे तक पहुंच जाती है। ईयरबड्स को IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।
Redmi K100 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म! 11 अगस्त को आएंगे Pro और Pro Max मॉडल, डिजाइन हुआ रिवील
Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने आखिरकार अपनी मोस्ट अवेटेड Redmi K100 Series की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद कंपनी ने कंफर्म किया है कि Redmi K100 Pro Series को 11 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस बार कंपनी सबसे पहले Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश करेगी। साथ ही Redmi ने पहली बार K100 Pro Max का आधिकारिक डिजाइन भी दिखा दिया है।
11 अगस्त को लॉन्च होगी Redmi K100 Pro Series
Redmi ने अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि 11 अगस्त को चीन में Redmi K100 Pro Series लॉन्च की जाएगी। इस बार कंपनी पहले Pro मॉडल्स को बाजार में उतारेगी, जबकि स्टैंडर्ड Redmi K100 को बाद में लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने बताया कि Redmi K100 का लॉन्च कैंसिल नहीं किया गया है। कंपनी इसे उन यूजर्स के लिए लाएगी जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ संतुलित और प्रैक्टिकल स्मार्टफोन चाहते हैं।
पहले क्यों लॉन्च हो रही है Pro Series?
कंपनी के मुताबिक, पिछले कुछ समय में मेमोरी चिप्स की कीमतों और अन्य स्मार्टफोन कंपोनेंट्स की लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से Redmi ने अपनी पारंपरिक लॉन्च रणनीति में बदलाव करते हुए पहले Pro Series को लॉन्च करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि पिछले साल Redmi K90 Series को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, जबकि उसका Ultra मॉडल बाद में पेश किया गया था।
Redmi K100 Pro Max का डिजाइन आया सामने
लॉन्च डेट के साथ ही Redmi ने Redmi K100 Pro Max की पहली आधिकारिक झलक भी साझा की है। फोन को Cabernet Red कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें कलर-मैच्ड मेटल फ्रेम दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर नया Floating Light Ring डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस के बैक पैनल पर Sound by Bose की ब्रांडिंग भी नजर आई है, जिससे बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
ChinaJoy में नहीं हुआ था लॉन्च
इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि Redmi K100 Series को 31 जुलाई को आयोजित ChinaJoy 2026 इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने उस दौरान फोन लॉन्च करने के बजाय सीरीज से जुड़ी जानकारी धीरे-धीरे साझा की और अब आधिकारिक तौर पर 11 अगस्त की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।
ग्लोबल मार्केट में इन नामों से हो सकती है एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में लॉन्च होने के बाद Redmi K100 Pro को ग्लोबल मार्केट में Poco F9 Pro और Redmi K100 Pro Max को Poco F9 Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Xiaomi की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







