Google Pixel 11 Series: अगले हफ्ते आएंगे नए Pixel फोन, जानें कब और कहां देखें Made by Google इवेंट LIVE
Google अगले सप्ताह अपने बहुप्रतीक्षित Made by Google 2026 इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई Google Pixel 11 Series लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। Google पहले ही संकेत दे चुका है कि इस बार Gemini AI आधारित नए फीचर्स लॉन्च इवेंट का मुख्य आकर्षण होंगे।
Google Pixel 11 Series Launch: भारत में कब और कितने बजे होगा इवेंट?
Google का Made by Google 2026 इवेंट 12 अगस्त को शाम 6:00 PM ET पर आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट 13 अगस्त, सुबह 3:30 बजे (IST) शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स Google के आधिकारिक YouTube चैनल पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
Google Pixel 11 Series में क्या होगा खास?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Google इस बार Pixel 11 Series के तहत चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।
- Google Pixel 11
- Google Pixel 11 Pro
- Google Pixel 11 Pro XL
- Google Pixel 11 Pro Fold
बताया जा रहा है कि सभी स्मार्टफोन में Google Tensor G6 प्रोसेसर और MediaTek M90 मॉडेम मिलेगा।
Pixel Glow और 256GB बेस स्टोरेज मिलने की उम्मीद
लीक्स के मुताबिक, Google इस बार Pixel Glow Indicator नाम का नया फीचर भी पेश कर सकता है। इसके अलावा, पूरी Pixel 11 Series में 256GB बेस स्टोरेज मिलने की संभावना है। कंपनी कैमरा प्रोसेसिंग, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और On-Device AI फीचर्स में भी बड़े सुधार कर सकती है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगी।
Pixel Watch 5 भी हो सकती है लॉन्च
स्मार्टफोन के अलावा Google अपने नए Pixel Watch 5 से भी पर्दा उठा सकता है। उम्मीद है कि नई स्मार्टवॉच बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और AI आधारित स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगी।
Gemini AI पर रहेगा पूरा फोकस
Google द्वारा भेजे गए आधिकारिक इन्वेटेशन में Gemini Intelligence का खास तौर पर उल्लेख किया गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी अपने नए Pixel डिवाइसों के साथ कई नए AI-पावर्ड फीचर्स भी पेश करेगी। अब सभी की नजरें Made by Google 2026 इवेंट पर टिकी हैं, जहां Google अपनी अगली पीढ़ी की Pixel डिवाइसों और AI टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कर सकता है।
Vivo V50 पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, Flipkart Sale से पहले सस्ता हुआ फोन; जानें डील
अगर आप मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Vivo V50 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Flipkart Freedom Day Sale 2026 से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आमतौर पर करीब 39,999 रुपये में बिकने वाला Vivo V50 अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
Flipkart पर इस फोन पर सीधे तौर पर 7,010 रुपये की कीमत कटौती की गई है। इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं।
Vivo V50 Flipkart Deal: 31 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका
Flipkart पर Vivo V50 फिलहाल 32,989 रुपये में लिस्टेड है। अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 1,650 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 31,339 रुपये तक पहुंच सकती है।
वहीं, जो ग्राहक एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए Flipkart पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। इसकी शुरुआत करीब 1,160 रुपये प्रति महीने से होती है, जिसे 36 महीने तक चुना जा सकता है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को मॉडल और फोन की स्थिति के आधार पर 23,650 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
Vivo V50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Vivo V50 में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, इसकी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स के लिए बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम है। स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
ये भी पढ़े-ः Redmi K100 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म! 11 अगस्त को आएंगे Pro और Pro Max मॉडल, डिजाइन हुआ रिवील
Zeiss कैमरा और 6000mAh बैटरी से लैस
फोटोग्राफी के लिए Vivo V50 में Zeiss सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी की बात करें तो Vivo V50 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
क्या Vivo V50 खरीदना चाहिए?
नई कीमत के बाद Vivo V50 मिड-रेंज सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बन गया है। फोन में प्रीमियम डिजाइन, शानदार AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां मिलती हैं।
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बेहतर कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और अच्छा परफॉर्मेंस मिले, तो Flipkart पर चल रही यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, ऑफर सीमित समय के लिए है और स्टॉक व कीमत में बदलाव संभव है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi









