Responsive Scrollable Menu

7 अगस्त से शुरू होगी Amazon Great Freedom Sale 2026: Galaxy Z Fold 8 Ultra समेत इन फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट

Amazon Great Freedom Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट Amazon अपनी मोस्टअवेटेड Great Freedom Sale 2026 सेल अगले हफ्ते शुरू करने जा रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह सेल 7 अगस्त से शुरू होगी।

भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाली इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट, TWS ईयरबड्स, प्रोजेक्टर और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। सेल शुरू होने से पहले Amazon ने कुछ प्रमुख स्मार्टफोन डील्स का खुलासा कर दिया है, जिनमें Samsung और OnePlus के फ्लैगशिप डिवाइस भी शामिल हैं।

7 अगस्त से शुरू होगी Amazon Great Freedom Sale
Amazon की यह सेल 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी। सेल के दौरान कंपनी नए और प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर आकर्षक छूट देने जा रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा, जिससे डिवाइस की प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर मिलेगी 9,000 रुपये तक की छूट
हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra इस सेल की सबसे बड़ी डील्स में शामिल है। इस फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च कीमत 1,99,999 रुपये है, लेकिन Amazon Great Freedom Sale के दौरान इसे 1,90,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी ग्राहकों को सीधे 9,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा।

OnePlus 15 भी होगा सस्ता
अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो OnePlus 15 भी इस सेल में आकर्षक कीमत पर मिलेगा। इसकी मूल कीमत 89,999 रुपये है, जबकि सेल में इसे 81,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra समेत कई स्मार्टफोन्स पर ऑफर
Amazon ने यह भी पुष्टि की है कि Samsung Galaxy S25 Ultra और Samsung Galaxy M47 5G पर भी शानदार ऑफर्स मिलेंगे। हालांकि Galaxy S25 Ultra की अंतिम सेल कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। वहीं Galaxy M47 5G को 30,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

य़े भी पढ़ेः- JioTag 2 Launch: SIM की जरूरत नहीं, एंड्रॉयड और iphone दोनों नेटवर्क पर करेगा सपोर्ट; जानें कीमत

इसके अलावा कई नए स्मार्टफोन्स भी कम कीमत में उपलब्ध होंगे। इनमें OnePlus 13s, Redmi A7 Pro 5G, iQOO Z11 Lite 5G, Realme Narzo 100x, iQOO 15R, OnePlus Nord CE 6 और Lava Bold N2 जैसे मॉडल शामिल हैं। यह सेल मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है।

बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त कैशबैक का मिलेगा फायदा
Amazon Great Freedom Sale के दौरान स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को कई अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे। HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं Amazon Pay UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 150 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ भी मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि ग्राहक बैंक ऑफर्स के अलावा एक्सचेंज बोनस और अन्य प्रमोशनल ऑफर्स का भी फायदा उठा सकेंगे, जिससे कुल बचत और बढ़ जाएगी।

Amazon Great Freedom Sale 2026 में इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे ऑफर्स 

स्मार्टफोन लॉन्च कीमत सेल कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra ₹1,99,999 ₹1,90,999
OnePlus 15 ₹89,999 ₹81,999
Samsung Galaxy S25 Ultra ₹89,999 कीमत का खुलासा बाकी
Samsung Galaxy M47 5G ₹30,999 ₹25,999
OnePlus 13s ₹57,999 ₹49,999
iQOO 15R ₹53,999 ₹46,999
OnePlus Nord CE 6 ₹40,999 ₹31,999
Realme Narzo 100x ₹31,999 ₹19,499
iQOO Z11 Lite 5G ₹33,999 ₹17,999
Redmi A7 Pro 5G ₹15,999 ₹14,499
Lava Bold N2 ₹9,999 ₹8,499

सेल से पहले जान लें ये बात
Amazon द्वारा बताई गई अधिकतर सेल कीमतों में बैंक डिस्काउंट पहले से शामिल हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक का लाभ लेने पर ग्राहकों की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है। ऐसे में यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale 2026 आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकती है।

 

 

Continue reading on the app

JioTag 2 Launch: SIM की जरूरत नहीं, एंड्रॉयड और iphone दोनों नेटवर्क पर करेगा सपोर्ट; जानें कीमत

Reliance Jio ने भारतीय बाजार में अपना नया JioTag 2 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट ट्रैकर Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। खास बात यह है कि इसमें Google Find Hub और Apple Find My दोनों का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स अपने कीमती सामान जैसे चाबी, बैग, वॉलेट और लगेज को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यह 2023 में लॉन्च हुए ओरिजिनल JioTag का अपग्रेडेड वर्जन है।

JioTag 2 की कीमत और उपलब्धता
भारत में JioTag 2 की कीमत 1,249 रुपये रखी गई है। यह Black, Green और Red कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल इसे Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है।

JioTag 2 के फीचर्स
JioTag 2 को रोजमर्रा के सामान जैसे चाबी, बैग, वॉलेट और लगेज के साथ लगाया जा सकता है। अगर सामान कहीं खो जाता है तो यूजर उसे अपने स्मार्टफोन की मदद से ट्रैक कर सकते हैं। यह डिवाइस Android पर Google Find Hub और iPhone/iPad पर Apple Find My नेटवर्क के साथ काम करता है। इससे यूजर्स अपने फोन की लोकेशन सर्विस के जरिए ट्रैकर को मैनेज कर सकते हैं।

Bluetooth Low Energy और 120dB बजर
JioTag 2 में Bluetooth Low Energy (BLE) कनेक्टिविटी दी गई है। अगर ट्रैक किया जाने वाला सामान Bluetooth रेंज में है, तो यूजर Google Find Hub या Apple Find My ऐप के जरिए इसमें मौजूद 120dB का तेज बजर बजा सकते हैं, जिससे सामान आसानी से मिल जाता है।

यदि ट्रैकर Bluetooth रेंज से बाहर चला जाता है, तो आसपास मौजूद Android और iOS डिवाइस गुमनाम तरीके से इसकी लोकेशन अपडेट करते हैं। इसमें Lost Mode फीचर भी दिया गया है, जो खोया हुआ सामान वापस पाने में मदद करता है।

SIM या डेटा प्लान की जरूरत नहीं
JioTag 2 को इस्तेमाल करने के लिए SIM कार्ड, सेलुलर नेटवर्क या किसी डेटा प्लान की जरूरत नहीं होती। कंपनी के अनुसार, यह Google Find Hub और Apple Find My कम्युनिटी नेटवर्क के जरिए अलग-अलग देशों में भी सामान की लोकेशन अपडेट कर सकता है।

1 साल की बैटरी और IP64 रेटिंग
JioTag 2 में रिप्लेसेबल बैटरी दी गई है, जो एक बार बदलने पर 1 साल तक चलने का दावा करती है। कंपनी बॉक्स में एक अतिरिक्त बैटरी भी देती है। चूंकि इसमें रिप्लेसेबल बैटरी है, इसलिए इसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह डिवाइस IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी और बिल्ट-इन माउंटिंग होल दिया गया है, जिससे इसे की-रिंग, बैग या अन्य सामान के साथ आसानी से लगाया जा सकता है। इसका वजन 30 ग्राम है और इसका साइज 101 × 62 × 17mm है।

Continue reading on the app

  Sports

LPL 2026 Final: हार गई जहीर खान की टीम, 3 बार चूकने वाली गॉल आखिर बनी चैंपियन, 95 गेंदों में खेल खत्म

गॉल गैलेंट्स को इससे पहले 3 अलग-अलग फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें से जाफना किंग्स ने भी उसका दिल तोड़ा था. मगर इस बार गॉल ने पुराने सारे हिसाब बराबर करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. Sat, 08 Aug 2026 23:48:03 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Flowers Shower On Kanwariya: मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा! Kanwar Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T19:30:37+00:00

Piyush Mishra ने Jharkhand Protest में Aarambh Hai Prachand Song से बांधा समा| Ranchi Protest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers