Eid Kab Hai: भारत में 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानें किस दिन दिख सकता है शव्वाल का चांद
Eid Kab Hai 2026: ईद-उल-फितर, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का सबसे खास त्योहार माना जाता है. यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के समाप्त होने के बाद मनाया जाता है. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है. हर साल ईद की तारीख बदल जाती है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इस त्योहार की आधिकारिक घोषणा चांद दिखने के बाद ही होती है. इसलिए रमजान के आखिरी दिनों में लोगों के बीच यह सवाल बना रहता है कि ईद किस दिन मनाई जाएगी. चलिए जानते हैं 20 या 21 मार्च भारत में कब मनाई जाएगी ईद.
कब शुरू हुआ था रमजान 2026?
साल 2026 में रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हुआ था. यह महीना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. रमजान के आखिरी दिनों में दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लोग आसमान में शव्वाल के नए चांद का इंतजार करते हैं. जैसे ही चांद दिखाई देता है, अगले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. यही वजह है कि ईद की सही तारीख चांद देखने के बाद ही तय होती है.
29 या 30 रोजों के बाद होती है ईद
आमतौर पर रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है. अगर 29वें रोजे की शाम को चांद दिखाई दे जाता है तो अगले दिन ईद मनाई जाती है. लेकिन अगर उस दिन चांद नहीं दिखता, तो 30 रोजे पूरे किए जाते हैं. इसके बाद अगले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. यही वजह है कि हर साल ईद की तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन बना रहता है.
भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
इस्लामी विद्वानों के अनुसार भारत में इस साल ईद 21 मार्च 2026 को मनाए जाने की संभावना ज्यादा है. हालांकि अंतिम निर्णय शव्वाल का चांद नजर आने के बाद ही लिया जाएगा. कई बार भारत में ईद की तारीख सऊदी अरब के आधार पर भी तय होती है. आमतौर पर सऊदी अरब में ईद मनाए जाने के एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है. अगर सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को होती है, तो भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जा सकती है.
20 मार्च को ईद होने की कितनी संभावना
भारत में 20 मार्च को ईद होने की संभावना बहुत कम है. इसका कारण चांद की स्थिति और उसकी ऊंचाई है. जानकारों के मुताबिक 19 मार्च को भारत में चांद की ऊंचाई लगभग 5 डिग्री के आसपास रहेगी. जबकि चांद को स्पष्ट रूप से देखने के लिए उसकी ऊंचाई करीब 10 डिग्री या उससे ज्यादा होना जरूरी होता है. इसी वजह से 19 मार्च को भारत में चांद दिखाई देने की संभावना कम मानी जा रही है.
कब दिख सकता है चांद?
20 मार्च को चांद की स्थिति काफी बेहतर रहने की संभावना है. इस दिन चांद की ऊंचाई लगभग 18 डिग्री तक पहुंच सकती है. यह ऊंचाई चांद के दिखने के लिए पर्याप्त मानी जाती है. इसी वजह से माना जा रहा है कि 20 मार्च की शाम को चांद नजर आ सकता है. अगर ऐसा होता है, तो भारत समेत कई देशों में 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी.
घरेलू एयरलाइंस ने मध्य पूर्व क्षेत्र की कई उड़ानों को रद्द किया
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू एयरलाइंस ने रविवार को मध्य पूर्व क्षेत्र की कई उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसमें अधिक उड़ानें यूएई के दुबई और अबू धाबी शहरों की हैं।
इन उड़ानों के रद्द होने की वजह क्षेत्र में तनाव का लगातार बढ़ना है।
भारतीय एयरलाइंस में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशियाई देशों को जाने वाली कई उड़ानें रद्द की हैं, जबकि इंडिगो ने दुबई जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है।
एयर इंडिया समूह ने एक बयान में कहा, “संयुक्त अरब अमीरात के एयरपोर्ट अधिकारियों के नए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपनी अस्थायी उड़ानों में कटौती करनी पड़ रही है।”
बयान ने आगे कहा गया, “एयर इंडिया: दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, दुबई के लिए निर्धारित पांच उड़ानों में से चार रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस:दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, दुबई के लिए निर्धारित छह उड़ानों में से पांच रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अबू धाबी की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी हैं।”
एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस रस अल खैमाह-कोझिकोड और रस अल खैमाह-कोच्चि के बीच उड़ानें संचालित करेगी।
एयरलाइन ने कहा, ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और संचालन के समय की स्थिति के अनुसार संचालित की जाएंगी।
इंडिगो ने कहा कि उसने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से संबंधित हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के चलते दुबई आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं।
इंडिगो ने आगे कहा, “मध्य पूर्व में बदलती स्थिति के कारण, दुबई में उड़ान संचालन को और प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे उड़ान समय सारिणी में बदलाव हुए हैं। दुबई आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। हम यात्रियों को नवीनतम जानकारी से अवगत कराने के लिए सूचनाएं भी भेज रहे हैं।”
एक पिछले पोस्ट में, इंडिगो ने यह भी कहा था कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में, साथ ही यूरोप के चुनिंदा मार्गों पर, अपने उड़ान नेटवर्क को धीरे-धीरे पुनर्स्थापित करने के लिए निकट समन्वय में है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















