घरेलू एयरलाइंस ने मध्य पूर्व क्षेत्र की कई उड़ानों को रद्द किया
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू एयरलाइंस ने रविवार को मध्य पूर्व क्षेत्र की कई उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसमें अधिक उड़ानें यूएई के दुबई और अबू धाबी शहरों की हैं।
इन उड़ानों के रद्द होने की वजह क्षेत्र में तनाव का लगातार बढ़ना है।
भारतीय एयरलाइंस में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशियाई देशों को जाने वाली कई उड़ानें रद्द की हैं, जबकि इंडिगो ने दुबई जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है।
एयर इंडिया समूह ने एक बयान में कहा, “संयुक्त अरब अमीरात के एयरपोर्ट अधिकारियों के नए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपनी अस्थायी उड़ानों में कटौती करनी पड़ रही है।”
बयान ने आगे कहा गया, “एयर इंडिया: दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, दुबई के लिए निर्धारित पांच उड़ानों में से चार रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस:दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, दुबई के लिए निर्धारित छह उड़ानों में से पांच रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अबू धाबी की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी हैं।”
एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस रस अल खैमाह-कोझिकोड और रस अल खैमाह-कोच्चि के बीच उड़ानें संचालित करेगी।
एयरलाइन ने कहा, ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और संचालन के समय की स्थिति के अनुसार संचालित की जाएंगी।
इंडिगो ने कहा कि उसने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से संबंधित हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के चलते दुबई आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं।
इंडिगो ने आगे कहा, “मध्य पूर्व में बदलती स्थिति के कारण, दुबई में उड़ान संचालन को और प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे उड़ान समय सारिणी में बदलाव हुए हैं। दुबई आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। हम यात्रियों को नवीनतम जानकारी से अवगत कराने के लिए सूचनाएं भी भेज रहे हैं।”
एक पिछले पोस्ट में, इंडिगो ने यह भी कहा था कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में, साथ ही यूरोप के चुनिंदा मार्गों पर, अपने उड़ान नेटवर्क को धीरे-धीरे पुनर्स्थापित करने के लिए निकट समन्वय में है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
NZ vs SA : न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 80 रनों से चटाई धूल, पहले टी20 में कप्तान केर ने बिखेरा जलवा
NZ vs SA : न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर इन दोनों टीमों के बीच आज पहला टी20 मैच खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के ऊपर 80 रनों से जीत दर्ज कर ली. मेजबान टीम की कप्तान अमेलिया केर ने इस मैच में धमाल का प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया.
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 80 रनों से हराया
इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की टीम 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन ही बना पाई और 80 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
New Zealand cruise to victory over South Africa to start the T20I series on a high ????
— ICC (@ICC) March 15, 2026
????: https://t.co/M0SMSr2ZaB pic.twitter.com/gi7Ch53DdW
न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने मचाया धमाल
न्यूजीलैंड के लिए इस मुकाबले में जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया केर ने शानदार पारियां खेलीं. इन दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए और टीम के स्कोर को 190 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. प्लिमर ने 44 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 143.18 की स्ट्राइर रेट के साथ 63 रनों की पारी खेली. तो वहीं केर ने इतनी बॉल में 11 चौके और 2 छक्कों के साथ 78 रनों की तूफानी पारी खेली.
इस पारी के दौरान अमेलिया का स्ट्राइक रेट 177.27 का रहा. इन दोनों की पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 191 रनों की लक्ष्य मिला, जबकि अफ्रीका के लिए मसाबाता क्लास और नादिन डे क्लर्क ने 2-2 विकेट हासिल किए.
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के आगे हुए ढेर
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का मुकाबला नहीं कर पाए और एक के बाद एक पवेलियन लौटते रहे. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन तज़मिन ब्रिट्स ने बनाए. उन्होंने 35 बॉल में 3 चौकों के शात 29 रन बनाए. उनके अलावा कायला रेनेके ने 18 बॉल में 4 चौकों के साथ 24 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा नादिन डे क्लर्क19 बॉल में 2 चौकों के साथ 19 रन बनाए.
???? Change of Innings ????
— Proteas Women (@ProteasWomenCSA) March 15, 2026
New Zealand complete their innings on 190/7 in the first T20I. ????#TheProteas now turn their focus to the run chase as they look to hunt down the target. ????????????#Unbreakable pic.twitter.com/Y6sWCaYFFJ
न्यूजीलैंड के लिए डिवायन ने हासिल किए सबसे ज्यादा विकेट
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट सोफी डिवायन ने हासिल किए. उन्होंने 4 ओवर में 3 की इकॉनमी के साथ कुल 12 रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा टीम के लिए जेस केर ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया है.
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कहां होगा दूसरा टी20 मैच
अब साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 17 मार्च को खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:15 बजे से खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मैच सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें : कब जारी होगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया ऐलान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























