Responsive Scrollable Menu

पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का आज हो सकता है एलान, शाम 4 बजे ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Election Commission PC: पश्चिम बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान हो सकता है. दरअसल, चुनाव आयोग (ECI) आज शाम चार बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. जिसमें पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान किए जाने की संभावना है. चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.

इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

ऐसा माना जा रहा है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव का एलान कर सकता है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इस बार कम से कम चरण में मतदान प्रक्रिया पूरी करने पर विचार कर रहा है. चुनाव आयोग की तरफ से चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.

किस राज्य में कब पूरा हो रहा विधानसभा का कार्यकाल?

बता दें कि मई से पहले देश के पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में अप्रैल के आखिर तक पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को पूरा हो जाएगा. वहीं तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को पूरा हो रहा है. जबकि असम विधानसभा के कार्यकाल का आखिरी दिन 20 मई और केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो जाएगा. वहीं पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा. ऐसे में चुनाव आयोग को इन पांचों राज्यों में 7 मई से पहले चुनाव करा सकता है.

Continue reading on the app

पंजाब पुलिस की यूनिफॉर्म पहन शादियों में डांस:डांसरों को पहनाई वर्दी, अश्लील रशियन डांस भी; भंगड़ा ग्रुप बोला- दिलजीत भी तो पहनता है

बठिंडा के एक भंगड़ा ग्रुप का पुलिस की वर्दी में भंगड़ा सुर्खियों में है। इस पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य गुरविंदर ने सवाल उठाया है। गुरविंदर ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर पुलिस से पुलिस यूनिफॉर्म के मिसयूज पर रोक लगाने की मांग की है। गुरविंदर ने कहा कि सैकड़ों लोगों की भीड़ में भंगड़े और एक्ट की आड़ में पुलिस की वर्दी के सम्मान को कम किया जा रहा है। इसके जवाब में भंगड़ा ग्रुप चलाने वाले विपन ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। वह पंजाबी फिल्मों पर एक्टिंग करते हैं। इसमें नकली सामान को यूज किया जाता। हथियारों को दिखाने की बात है तो ये भी नकली होते हैं। गुरविंदर ने कुछ फोटो टैग कर सवाल पूछा कि क्या यह पंजाब पुलिस की वर्दी का अपमान नहीं है? आमतौर पर, अगर कोई छोटा बच्चा नकली हथियार के साथ या कोई युवक एयर गन के साथ रील बनाता है, तो पंजाब पुलिस केस दर्ज कर देती है। क्या यह सरेआम लोगों की भीड़ के सामने हथियारों का प्रदर्शन नहीं है? पुलिस की वर्दी, लोगो और बैच आदि लगाकर पूरी वर्दी में स्टेज पर नाचना, क्या यह वर्दी और पुलिस के सम्मान को कम नहीं कर रहा है? पुलिस वर्दी, हथियार और अश्लील डांस बठिंडा का ब्लैक पैंथर डांस ग्रुप शादियों से लेकर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम बुक करता है। इन कार्यक्रमों की रील्स को भी ग्रुप अपने फेसबुक, इंस्टा और यूट्यूब पर शेयर करता है। ग्रुप की कई रील्स पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य गुरविंदर ने आपत्ति जताई है। खासकर वर्दी वाली रीलों पर। गुरविंदर का कहना है कि उन्होंने बठिंडा पुलिस अधाकिरियों को भी ये रील्स टैग की हैं। डांस से उनको प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन सिक्योरिटी फोर्सेज की वर्दी का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। भंगड़ा ग्रुप मालिक बोला- दिलजीत भी वर्दी पहनते हैं इस संबंध में भंगड़ा ग्रुप के मालिक विपन से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे फिल्मी गीतों पर एक्ट करते हैं। ये जो वर्दी वाली रील है ये दिलजीत दोसांझ की जट्ट एंड जूलियट का एक्ट है। हमने वर्दी नकली डाल रखी है। विपन ने कहा कि दिलजीत ने भी तो फिल्म में वर्दी डाल रखी है। अकेले दिलजीत ही नहीं सभी फिल्मी एक्टर वर्दी डालते हैं। गन का भी इस्तेमाल करते हैं। हमने जो गन इस्तेमाल की हैं वो लाइटर गन हैं। एक्ट के लिए ये करना पड़ता है। इसका उद्देश्य किसी को डराना या हथियार कल्चर को बढ़ावा देना नहीं है। छोटे कपड़ों में रशियन डांस पंजाबी शादियों में भंगड़ा ग्रुप की तरफ से रशियन डांसर भी पेश की जाती हैं जो छोटे कपड़ों में ठुमके लगाती हुई नजर आती हैं। भंगड़ा, गिद्दा, डांस से लेकर केब्रे डांस तक करवाए जाते हैं। इस पर भी भंगड़ा ग्रुप के मालिक का कहना है कि लोगों की डिमांड के अनुसार ही सब कुछ पेश किया जाता है। अपनी तरफ से कुछ नहीं किया जाता। अपने कार्यक्रम के लिए जो जैसी डिमांड करता है, उसके अनुसार ही पेशगी की जाती है। दिलजीत, गुरदासमान, बब्बू मान, अल्लू अर्जुन तक के एक्ट बठिंडा के ब्लैक पैंथर भंगड़ा ग्रुप की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब पर इनके 3 लाख 56 हजार, फेसबुक पर 38 हजार फॉलोअर्स हैं। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर हजारों वीडियो हैं। इनमें पंजाबी सिंगर गुरदासमान से लेकर दिलजीत दोसांझ, बब्बू मान और अल्लू अर्जुन तक के एक्ट शामिल हैं। अल्लू अर्जुन के पुष्पा फिल्म के गीतों को तो भंगड़ा कलाकार पंजाबी में डब करके चला रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB के पास MI-CSK के क्लब में शामिल होने का मौका, बस 19वें सीजन में करना होगा ये कारनामा

IPL 2026, RCB Squad Analysis: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 काफी खास रहने वाला है. वह बैक-टू-बैक टाइटल जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. हालांकि, ये कारनामा करना उसके लिए आसान नहीं होगा. Sun, 15 Mar 2026 11:56:00 +0530

  Videos
See all

Election Commission | Gyanesh Kumar: West Bengal-Assam-Tamil Nadu में कौन जीतेगा? #electiondate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:34:12+00:00

Tel Aviv Missile Attack: Tel Aviv पर Ballistic Missile की बारिश! #shorts #telaviv #ballisticmissile #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:32:29+00:00

इस्लामी हुकुमत का खात्मा करेंगे ट्रम्प? Middle East War | Hezbollah | Trump Action | Missile Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:40:00+00:00

Iran Israel US War Update: ईरान के आसमान में बरस रही है मौत | US | Trump | Netanyahu | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers