Black Carrot Cultivation: काली गाजर की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, कम उपलब्धता से बाजार में मिलते है बेहतर दाम
Black Carrot Cultivation: कृषि में अब किसान पारंपरिक फसलों के साथ नई और ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती की ओर बढ़ रहे है. इन्हीं में काली गाजर की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है. अलीगढ़ के उद्यान विभाग के उप निदेशक बलजीत सिंह के अनुसार काली गाजर में एंथोसाइनिन नामक पिगमेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो इसे गहरा बैंगनी या काला रंग देता है और इसके औषधीय गुण बढ़ाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए भरपूर होते है जो आंखों की रोशनी और शरीर की सेहत के लिए फायदेमंद है. इसकी खेती सामान्य गाजर की तरह ही की जाती है और अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी इसके लिए उपयुक्त रहती है. प्रति हेक्टेयर 200 से 250 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है. बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण किसानों को सामान्य गाजर से 10-20 रुपये प्रति किलो तक ज्यादा दाम मिल जाते है.
Bihar next CM: क्या एनडीए ने तय कर लिया है बिहार का अगला मुख्यमंत्री? शिवानंद तिवारी के दावे से बढ़ी हलचल
Who Will Bihar next CM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी अटकलें जारी हैं. इस बीच वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवानंद तिवारी की एक फेसबुक पोस्ट ने इस बहस को और हवा दे दी है. उन्होंने संकेत में बता दिया है कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकते हैं. शिवानंद तिवारी के पोस्ट के बाद से बिहार की राजनीति में उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




