Gardening Tips: घर की बालकनी या छत पर ऐसे उगाएं काला टमाटर, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
Black Tomato Gardening Tips: किचन गार्डनिंग में इन दिनों काला टमाटर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. गहरे बैंगनी या काले रंग का यह टमाटर दिखने में अलग होने के साथ पोषण के मामले में भी खास माना जाता है. इसमें विटामिन A, C, K, पोटैशियम, आयरन, फाइबर, लाइकोपीन और एंथोसाइनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं. इसे लाल टमाटर की तरह ही गमलों, बालकनी या छत पर आसानी से उगाया जा सकता है. लगभग 70 से 90 दिनों में फल लगने लगते हैं. इसका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में सहायक माना जाता है.
Gardening Tips: बसंत में लगाएं ये 7 खूबसूरत फूलों के पौधे, महक उठेगी घर की बगिया, दिखेगी बेहद रंगीन
Flower Gardening Tips: बसंत का मौसम बागवानी के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है. इस समय लगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं और लंबे समय तक फूल देते हैं. गुलाब, गेंदा, पेटुनिया, लिली, डायन्थस और फ्लॉक्स जैसे फूल बगिया को रंग-बिरंगा बना देते हैं. वहीं मैक्सिकन पेटुनिया और कॉसमॉस जैसे पौधे तेज धूप में भी आसानी से खिलते रहते हैं. चमेली और क्राउन डेजी जैसे पौधे कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं. सही मिट्टी, धूप और सीमित पानी देने से घर की बगिया, छत या बालकनी को बेहद खूबसूरत और खुशबूदार बनाया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





