Responsive Scrollable Menu

मणिशंकर बोले-मोदी को नीच नहीं,नीच किस्म का आदमी कहा था:उनका चरित्र नीच, वे झूठ बोलकर और गलत बातें फैलाकर प्रधानमंत्री बने

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए कई साल पहले "नीच" शब्द इस्तेमाल करने पर हुए विवाद को एक बार फिर उसी तरह का बयान दिया है। मणिशंकर अय्यर ने कहा- मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें 'नीच' कहा, लेकिन मैंने उन्हें 'नीच' नहीं कहा, बल्कि मैंने कहा था कि वे 'नीच किस्म के आदमी' हैं। मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें 'नीच जात' का कहा, लेकिन मैंने उनको कभी 'नीच जात' का नहीं बुलाया। मैंने कहा था कि उनका (मोदी का) चरित्र नीच है। अय्यर जयपुर के कनोडिया कॉलेज में एक व्याख्यान में ये बातें कही। गलत अफवाहें फैलाकर प्रधानमंत्री बने हैं अय्यर ने कहा- वे कहते हैं कि मैंने कहा, चाय वाला प्रधानमंत्री नहीं बन सकता, आप उस वीडियो को देखिए आज तक यूट्यूब पर है। मैंने यह नहीं कहा कि वह चाय वाला है इसलिए प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। अय्यर ने आगे कहा- वह (मोदी) केवल झूठ बोलकर और गलत अफवाहें फैलाकर प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने मुसलमानों के बारे में इतनी खराब बातें बताई हैं या इशारा किया है कि आज हमारा देश सांप्रदायिक बन गया है। मणिशंकर ने कहा- ये कहते हैं कि मैं मैकाले की औलाद हूं क्योंकि हम घर पर अंग्रेजी में बात करते हैं। मोदी जी तमिल जानते हैं क्या, क्यों नहीं, तो फिर किसकी औलाद वो बने? क्या ये गंदे गंदे शब्द इस्तेमाल करके मुझे टोकते हैं कि मैंने उनको नीच कहा, मैंने कतई नहीं कहा। मैंने कहा- नीच किस्म का आदमी है। यह इसलिए कि मैं ब्राह्मण हूं। वो मंच पर कहते हैं कि मणिशंकर ब्राह्मण है, वो कहते हैं कि हां नीच जाति का हूं और मुझे फख्र है। मैंने उन्हें नीच जाति का नहीं बुलाया, मैंने कहा- उनका चरित्र नीच है, यह मैंने कहा था, यह बिल्कुल अलग बात है। मुसलमानों को दुश्मन समझा तो देश बिखर जाएगा अय्यर ने कहा- भारत बहुत प्राचीन है, लेकिन सबसे प्राचीन नहीं है। हमारी सभ्यता बिना किसी रुकावट के पिछले पांच हजार से आठ हजार साल से चली आ रही है। यह एक ऐसा देश है जिसे अंग्रेजों ने नहीं समझा। इस देश में 80% हिंदू हैं और बाकी 20% में सबसे बड़ी आबादी मुसलमानों की है। 20 करोड़ मुसलमान भारतीय नागरिक हैं, वहीं 5 करोड़ अन्य धर्मों के लोग हैं। यह है भारतवर्ष। इस भारतवर्ष को हिंदू देश कहना और हिंदू राष्ट्र कायम करने का प्रयास करना और यह कहना कि मुसलमान हमारे दुश्मन हैं, ऐसी बुनियाद हमने बनाई तो भारत ठीक नहीं रह सकता, देश बिखर जाएगा। अय्यर ने आगे कहा- धर्म, संस्कृति या किसी भी दृष्टिकोण से देखें, इस देश में इतनी विविधता है और यही हमारी पहचान है। अब वे कहते हैं कि हिंदू हो तभी आप हिंदुस्तानी रह सकते हो और यदि आप किसी दूसरे वर्ग से हो तो मेहमान हो। यदि आपने हमारी बात नहीं सुनी तो हम आपको अपने घर से निकाल देंगे, इस प्रकार की सोच से हमारा देश बिखर जाएगा। पाकिस्तान जाओ, यह कहना गलत है अय्यर ने आगे कहा- केवल नफरत फैलाने के लिए, यह क्यों जाए? इन्हें तो मौका मिला था इस देश को छोड़ने का, लेकिन इनके परिवारों ने तो हिंदू भाइयों के साथ रहने का निर्णय लिया। हमको इन्हें मुबारकबाद देने की जगह अब यह कहना कि पाकिस्तान जाओ,यह कहना गलत है। सरकार का कोई धर्म नहीं हो सकता अय्यर ने कहा- हमारे प्रधानमंत्री सारे शंकराचार्य को साइड में करके खुद राम मंदिर का शिलान्यास उद्घाटन कर रहे हैं यही सही है क्या? ऐसा कोई धर्म नहीं है हिंदुस्तान में जो विविधता को नहीं अपनाता हो। लेकिन अब यह लोग कहते हैं कि असली हिंदू धर्म और हिंदू वो है, जो इस देश में पैदा हुआ था। जो बाहर की तरफ नहीं देखता है, अंदर ही देखता है, पूजा करता है, वही सही हिंदू है और वही हिंदुस्तान का सही बाशिंदा बन सकता है। क्योंकि मुसलमान मक्का की तरफ देखता है, ईसाई रोम की तरफ देखते हैं तो वो हिंदुस्तानी नहीं हो सकता है, बस इस देश का मेहमान बन सकता है और उनको हिंदू डिसिप्लिन को मानना चाहिए। धर्म और पंथ को राष्ट्रीयता से जोड़ना बिल्कुल गलत है यह हमारे इतिहास के खिलाफ है। सरकार का कोई धर्म नहीं हो सकता।

Continue reading on the app

Success Story: 10 कट्ठा जमीन, ₹500000 का मुनाफा! किसान सुरेश की खेती ने बदल दी जिंदगी, एक साथ करते हैं 8 सब्जियों की खेती

Success Story: सीतामढ़ी के किसान सुरेश कुशवाहा ने 10 कट्ठा जमीन पर मल्टी-क्रॉपिंग से 5 लाख की कमाई की. उनकी जैविक खेती और वैज्ञानिक सोच ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया. सुरेश की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में SRH की कमान Ishan Kishan को! जानें क्यों Abhishek Sharma पर भारी पड़ा उनका Captaincy रिकॉर्ड

पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आगामी आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसआरएच प्रबंधन ने इस मामले पर पहले ही चर्चा कर ली है और कमिंस की अनुपस्थिति में किशन को टीम की कप्तानी के लिए 'सबसे उपयुक्त उम्मीदवार' के रूप में चुना गया है। किशन ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक भी जड़ा था।
 

इसे भी पढ़ें: World Cup के हीरो Sanju Samson हुए भावुक, कहा- 'साबित करना था Kerala का लड़का भी जीत सकता है'


कमिंस, जो 2025-26 एशेज सीरीज के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से कोई क्रिकेट नहीं खेले हैं और फ्रेंचाइजी को कथित तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कब खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। अभिषेक शर्मा, जो पिछले सात सीज़न से एसआरएच टीम का हिस्सा हैं, कप्तानी के दावेदारों में शामिल थे। हालांकि, 24 वर्षीय अभिषेक को यह मौका अपने भारतीय साथी खिलाड़ी ईशान किशन से नहीं मिला, क्योंकि ईशान किशन का नेतृत्व का रिकॉर्ड शानदार है। 

घरेलू क्रिकेट में अभिषेक पंजाब की कप्तानी भी करते हैं, लेकिन झारखंड की कप्तानी करते हुए ईशान किशन का प्रदर्शन असाधारण रहा है। उन्होंने झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया और 197.32 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 517 रन भी बनाए, जिसमें हरियाणा के खिलाफ फाइनल में 51 गेंदों में बनाया गया शतक भी शामिल है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम, जिन्होंने 16 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण के बाद से ईशान को करीब से देखा है, अपने साथी खिलाड़ी को एक स्वाभाविक नेता बताते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: चेन्नई का सबसे बड़ा दांव! Ravindra Jadeja बाहर, Sanju Samson की एंट्री से नए युग की शुरुआत


विश्व कप से पहले, ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) में शानदार प्रदर्शन के बाद 2023 के बाद पहली बार भारतीय टीम में वापसी की। एसएमएटी में उन्होंने झारखंड को कप्तान के रूप में पहला खिताब दिलाया, जहां उन्होंने 10 पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक सहित 517 रन बनाए। मीडिया से बात करते हुए ईशान ने कहा कि हमारी टीम की जीत जाहिर तौर पर बहुत अच्छी बात है, न केवल हमारे लिए, बल्कि पूरे देश के लिए। हम उम्मीद करते हैं कि हम इसी तरह क्रिकेट खेलते रहेंगे और जीतते रहेंगे।
Tue, 17 Mar 2026 16:08:38 +0530

  Videos
See all

6 Feet Long Cobra found in Jodhpur | रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू! Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:15:34+00:00

दुल्हन पहुंची सड़क पर, मच गया हड़कंप! Wedding Viral Video 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:05:17+00:00

Rahul Gandhi in Parliament : संसद में ‘चाय-बिस्किट’ पर तूफान! राहुल गांधी के व्यवहार पर बड़ा सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:04:13+00:00

Iran Israel War Update: मोजतबा खामेनेई की मौत पर बड़ी खबर! | Mojtaba Khamenei | Trump | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:04:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers