Papmochani Ekadashi 2026: आज है पापमोचनी एकादशी, जानें पूजा और पारण का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
Papmochani Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व गया है. हर महीने दो एकादशी व्रत किए जाते है. एक व्रत महीने के कृष्ण पक्ष में होता है और दूसरा शुक्ल पक्ष में रखा जाता है. इन एकादशी के नाम, इनकी कथा और इनसे मिलने वाले फल भी अलग-अलग होते हैं. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है. इस एकादशी पर भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं आज पापमोचनी एकादशी पर किस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा. व्रत के पारण का मुहूर्त क्या होगा. इस एकादशी पर क्या है पूजा की विशेष विधि.
कब है पापमोचिनी एकादशी?
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि कल यानी 14 मार्च को सुबह 08 बजकर 15 मिनट से शुरु हो चुकी है. 15 मार्च को एकादशी तिथि का समापन सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, आज यानी 15 मार्च, रविवार को पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखना शुभ होगा. स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय दोनों के लिए आज व्रत रखना शुभ है.
पापमोचिनी एकादशी पारण मुहूर्त
एकादशी व्रत का पूरा फल पाने के लिए द्वादशी तिथि में व्रत का पारण शुभ मुहू्र्त में करना बेहद जरुरी होता है. इस साल पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च को सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर करना शुभ होगा. इस शुभ मुहूर्त में व्रत खोलने से व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है.
पापमोचिनी एकादशी पूजा मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 55 मिनट से सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक.
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक.
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 27 मिनट से शाम 06 बजकर 51 मिनट तक.
शास्त्रों के अनुसार, इन शुभ मुहूर्त में पापमोचिनी एकादशी व्रत की पूजा करने से पूजा का अधिक फल प्राप्त होता है. भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है.
पापमोचिनी एकादशी पूजा विधि
आज सूर्योदय से पहले स्नान कर, व्रत संकल्प लें. उत्तर-पूर्व दिशा में एक चोकी बिछाकर उस पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं. चौकी पर श्रीलक्ष्मीनारायण जी के श्रीविग्रह की स्थापना करें. शालिग्राम शिला हो तो उसकी स्थापना चौकी पर करें. गंगाजल से श्रीलक्ष्मीनारायण और पंचामृत से शालिग्राम शिला का अभिषेक करें.
चंदन और सुंगधित फूलों से श्रंगार करें. तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाएं. मौसम फल और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं. श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें.
आरती के बाद आसन पर बैठकर ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र की माला जाप करें. विष्णु चालीसा का पाठ करें. संभव हो तो रात को जागरण करें. इस विधि से पापमोचिनी एकादशी व्रत पर पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद प्रणाम करते हुए पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना जरुर करनी चाहिए.
पापमोचिनी एकादशी का महत्व
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है पापमोचिनी एकादशी. शास्त्रों के मुताबिक, इस एकादशी का व्रत रखने से जाने-अनजाने में किए गये सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिल जाती है. प्रेत योनि में भटकना नहीं पड़ता. यदि इस एकादशी के व्रत का फल अपने पितरों को दिया जाए तो वे भी प्रेत योनि से मुक्ति पा जाती हैं. इस एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साधक को सभी सुखों की प्राप्ति होती है. जीवन के सभी संकट और बाधाएं समाप्त हो जाती है. अंत में भगवान विष्णु के बैकुंठ लोक में स्थान प्राप्त होता है. मोक्ष की प्राप्ति होती है.
यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi Ki Kahani: पापमोचनी एकादशी पर जरूर पढ़े ये खास व्रत कथा , मिलता है 1000 गौदान का फल
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
Breaking News Today Live Updates: आज 15 मार्च 2026 और दिन रविवार है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के दौरे पर रहेंगे. जहां वे प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे बीजेपी युवा मोर्चा के युवा शक्ति समारोह को संबोधित करेंगे. वहीं बहुजन समाज आंदोलन के नेता कांशीराम की आज जयंती. इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. जिसमें उत्तर प्रदेश बेहद खास है. उधर AIMIM आज बिहार की राजधानी पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन करेगी. जिसमें आरजेपी नेता तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी शामिल हो सकते हैं. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव आज मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















