Iran Israel US war Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 15 March
Iran Israel US war Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 15 March Israel-US Iran News Live Updates: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध भीषण दौर में पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होगा और अमेरिका को सिर्फ उसका बिना शर्त सरेंडर चाहिए. इस बीच तेहरान और तेल अवीव पर हमले जारी हैं. #iranamericawar #breakingnews #donaldtrump #khamenei #trump #usvsiran ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
Us-Israel-Iran वर : अमेरिका-ईरान ने ठुकराया सीजफायर का प्रस्ताव, ट्रम्प बोले-'बिना शर्त आत्मसमर्पण' से कम कुछ मंजूर नहीं
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में पिछले 15 दिनों से जारी भीषण संघर्ष के थमने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के नेतृत्व ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा की जा रही सीजफायर की अपीलों को सिरे से खारिज कर दिया है।
ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि वे अभी ईरान के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत या समझौते के पक्ष में नहीं हैं, जबकि ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखने की कसम खाई है। इस अड़ियल रुख ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रम्प का कड़ा संदेश: 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' तक जारी रहेगी जंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ शुरू किया गया 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' तब तक नहीं रुकेगा जब तक ईरान अपनी 'आतंकवादी गतिविधियों' को पूरी तरह बंद नहीं कर देता।
ट्रम्प ने कहा कि ईरान को अपनी मिसाइल क्षमता और परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना होगा। उन्होंने कतर और अन्य मध्यस्थ देशों को संकेत दिया है कि अमेरिका फिलहाल किसी भी टेबल टॉक में रुचि नहीं रखता है। ट्रम्प के इस आक्रामक रुख ने उन कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका दिया है जो युद्ध को फैलने से रोकने में जुटी थीं।
ईरान की जवाबी हुंकार: 'अमेरिका को मिडिल ईस्ट से खदेड़ कर दम लेंगे'
ईरान की ओर से भी सीजफायर के प्रस्तावों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ईरान के नए नेतृत्व और IRGC ने साफ कर दिया है कि वे अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों का 'ऐतिहासिक बदला' लेंगे।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि जब तक अमेरिकी सेना इस क्षेत्र को खाली नहीं कर देती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। ईरान ने अपनी 'मोजैक डिफेंस' रणनीति के तहत स्वतंत्र प्रांतीय कमानों को सक्रिय कर दिया है, जिससे वे केंद्रीय नेतृत्व पर हमले के बावजूद लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बढ़ती चिंता और वैश्विक प्रभाव
फ्रांस, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र लगातार दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई असर होता नहीं दिख रहा। युद्ध लंबा खिंचने के कारण वैश्विक सप्लाई चेन और ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मची हुई है।
भारत जैसे देशों को तेल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक संघर्ष करना पड़ रहा है। 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में व्यापारिक जहाजों का ट्रैफिक रुकने से आने वाले दिनों में महंगाई का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Haribhoomi



















