राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने ओडिशा से 82 विधायक पारादीप भेजे:कांग्रेस के 8 MLA बेंगलुरु में रुके; राज्य की 4 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग
ओडिशा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुजीत कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के समर्थन में रणनीति बनाने के लिए यह कदम उठाया है। शनिवार शाम भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद मंत्री और विधायक दो लग्जरी बसों से पारादीप के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी विधायक पारादीप में दिलीप राय के होटल में ठहरेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने आठ विधायकों को बेंगलुरु के वंडरला रिजॉर्ट भेजा था। ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें भाजपा को दो और बीजेडी को एक सीट मिलने की संभावना है। चौथी सीट के लिए दिलीप राय और डॉ. दत्तेश्वर होता के बीच मुकाबला माना जा रहा है। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव 16 मार्च को होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी। भाजपा बोली- पारादीप में वोटिंग ट्रेनिंग देंगे खाद्य आपूर्ति मंत्री केसी पात्रा और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि 16 मार्च के राज्यसभा चुनाव में भाजपा को चार में से तीन सीटें जीतने का भरोसा है और वोट अमान्य न हों, इसके लिए विधायकों को पारादीप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा ने डिप्टी चीफ व्हिप पी.के. देब को मतदान के लिए अधिकृत एजेंट बनाया है। वहीं ओडिशा विधानसभा में शनिवार को मॉक ड्रिल भी हुई, क्योंकि 147 सदस्यीय सदन में 84 विधायक पहली बार चुने गए हैं, इसलिए प्रशिक्षण जरूरी माना गया। बीजेडी ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया बीजेडी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। उन्होंने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पटनायक ने इससे पहले पार्टी विधायकों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उन्हें 13 और 14 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा था। कांग्रेस का अपने विधायक से संपर्क टूटा मोहना से कांग्रेस विधायक दशरथी गोमांगो से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने कहा कि उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। वहीं बाराबती-कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बीजेडी समर्थित उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को समर्थन देने के पार्टी फैसले पर नाराजगी जताई।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी:MP-राजस्थान, यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तापमान गिरने के आसार
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी ऐसी ही चेतवानी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक अगरे 3-4 दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। इधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के पूर्वी क्षेत्र में ओले गिरने के भी आसार हैं। इससे पहले इन राज्यों में हीटवेव के कारण तापमान 40°C तक पहुंच गया था। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन कुछ दिनों बाद गर्मी में बढ़ोतरी देखी जाएगी। क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ… पश्चिमी विक्षोभ मौसम की एक ऐसा सिस्टम है जो भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं लेकर आता है। इसे अंग्रेजी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है। यह हवा और बादलों का एक समूह होता है जो पश्चिम दिशा से (यूरोप, भूमध्य सागर क्षेत्र से) चलकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए भारत तक आता है। जब यह भारत पहुंचता है, तो उत्तर भारत में बारिश और हिमालय में बर्फबारी करवाता है। उदाहरण से समझें… मान लीजिए आसमान में बादलों का एक झुंड पश्चिम से चलता हुआ आता है। जैसे ही यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों से टकराता है, पहाड़ों में बर्फबारी होती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। कब ज्यादा सक्रिय होता है… अगले 2 दिन मौसम का हाल…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















