29 मार्च से समर शेड्यूल:जैसलमेर से सभी फ्लाइट बंद होने की आशंका, जोधपुर-उदयपुर में भी कटौती
देशभर के एयरपोर्ट पर 29 मार्च से समर फ्लाइट शेड्यूल लागू होने जा रहा है, लेकिन इस बार राजस्थान के कई एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या घटने की संभावना है। सबसे ज्यादा असर जैसलमेर एयरपोर्ट पर देखने को मिल सकता है, जहां समर शेड्यूल में फ्लाइट संचालन पूरी तरह बंद होने की आशंका है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों से ऐसा लगातार होता रहा है कि अप्रैल से सितंबर के बीच जैसलमेर एयरपोर्ट से नियमित फ्लाइट संचालन बंद हो जाता है। इसी पैटर्न के चलते इस बार भी 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में यहां से एक भी फ्लाइट संचालित नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में जैसलमेर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु के लिए रोजाना 6 फ्लाइट संचालित हो रही हैं, लेकिन 28 मार्च के बाद ये सभी उड़ानें बंद हो सकती हैं। पर्यटन ऑफ सीजन का असर फ्लाइट्स में कमी का असर केवल जैसलमेर तक सीमित नहीं रहेगा। उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर एयरपोर्ट पर भी उड़ानों की संख्या घटने की संभावना है। गर्मियों में पर्यटन गतिविधियां कम होने के कारण एयरलाइंस उड़ानों की संख्या घटा देती हैं। जैसलमेर के व्यापारिक संगठनों ने गर्मियों में भी नियमित फ्लाइट संचालन की मांग को लेकर एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखे हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक समर शेड्यूल में यहां से फ्लाइट संचालन जारी रखने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि डीजीसीए की ओर से समर शेड्यूल अभी अंतिम रूप से जारी नहीं किया गया है। जैसलमेर से ये 6 फ्लाइट बंद होने की संभावना एआई-1864 – जैसलमेर से दिल्ली (10:30 बजे) 6E-6143 – जैसलमेर से मुंबई (11:00 बजे) 6E-7677 – जैसलमेर से जयपुर (11:25 बजे) 6E-6509 – जैसलमेर से दिल्ली (2:55 बजे) एआई-184 – जैसलमेर से दिल्ली (3:40 बजे) 6E-6838 – जैसलमेर से बेंगलुरु (4:35 बजे) समर शेड्यूल में फ्लाइट्स की संभावित स्थिति उदयपुर: अभी 23 फ्लाइट, घटकर 17 होने की संभावना जोधपुर: अभी 14 फ्लाइट, घटकर 11 होने की संभावना बीकानेर: समर शेड्यूल में सिर्फ 1 फ्लाइट किशनगढ़ (अजमेर): रोजाना करीब 3 फ्लाइट जयपुर: अभी 65 फ्लाइट, 4-5 कम होने की संभावना असर;
साइबर लिटरेसी- टिकट रिफंड के नाम पर 2 लाख ठगे:समझें कैसे होते ये स्कैम, बचाव के लिए जरूरी 9 सावधानियां, न करें ये 6 गलतियां
हाल ही में प्रयागराज से टिकट रिफंड के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां साइबर क्रिमिनल ने खुद को गूगल-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर यूजर से करीब दो लाख रुपए ठग लिए। दरअसल, पीड़ित ने कुछ दिन पहले दिल्ली से प्रयागराज की ट्रेन टिकट बुक की थी, जिसे बाद में कैंसिल कर दिया। रिफंड न मिलने पर उसने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और उससे संपर्क किया। कुछ ही देर बाद एक अनजान नंबर से उसके वॉट्सएप पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को गूगल-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया और एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा। फाइल डाउनलोड करते ही ठग ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल नंबर से जुड़े परिवार के पांच अलग-अलग खातों से कुल 1.93 लाख रुपए निकाल लिए। टिकट रिफंड लेते समय जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसलिए टिकट रिफंड का सही तरीका समझना बेहद जरूरी है। आज साइबर लिटरेसी कॉलम में ‘टिकट रिफंड स्कैम’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- टिकट रिफंड स्कैम क्या है? जवाब- यह एक ऑनलाइन फ्रॉड है, जिसमें जालसाज उन यात्रियों को शिकार बनाते हैं, जो अपनी फ्लाइट, ट्रेन या बस की टिकट कैंसिल कर पैसे वापस पाने की कोशिश कर रहे होते हैं। इस स्कैम में साइबर क्रिमिनल्स गूगल पर SEO के जरिए फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते हैं। कस्टमर केयर का नंबर गूगल करने पर यही नंबर सबसे ऊपर आते हैं। जब कोई यात्री रिफंड की मदद के लिए इन नंबर्स पर कॉल करता है, तो स्कैमर उनसे रिफंड के नाम पर 'स्क्रीन शेयरिंग एप' डाउनलोड करवाते हैं। कुछ मामलों में फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक डिटेल (जैसे OTP या पिन) चुरा लेते हैं। इसके बाद पूरा खाता खाली कर देते हैं। सवाल- टिकट रिफंड के नाम पर ठग स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं? जवाब- साइबर ठग रिफंड में देरी या तकनीकी समस्या का फायदा उठाते हैं। वे फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए संपर्क कर यूजर का भरोसा जीतते हैं। साथ ही तकनीकी मदद के नाम पर मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- प्रयागराज में युवक ने क्या गलती की, जिस वजह से उसके 2 लाख रुपए ठगों ने उड़ा लिए? जवाब- युवक ने गूगल पर मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा किया और बिना वेरिफाई किए ठग की बातें मान ली। सबसे बड़ी गलती यह रही कि उसने अनजान APK फाइल डाउनलोड कर ठग को मोबाइल का रिमोट एक्सेस दे दिया। नीचे दिए ग्राफिक से युवक की 6 गलतियां देखिए- सवाल- लोग टिकट रिफंड स्कैम के झांसे में क्यों आ जाते हैं? जवाब- रिफंड में देरी होने पर लोग पहले से ही परेशान होते हैं। ऐसे में जब कोई खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर तुरंत समाधान का भरोसा देता है, तो लोग बिना जांच-पड़ताल किए उस पर भरोसा कर लेते हैं। इसके अलावा कई और भी कारण हैं- सवाल- इंटरनेट पर मिले कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा क्यों नहीं करना चाहिए? जवाब- इंटरनेट पर कई बार फर्जी कस्टमर केयर नंबर विज्ञापन या हेरफेर के जरिए ऊपर दिखा दिए जाते हैं। ये नंबर रियल नहीं, बल्कि साइबर ठगों के हो सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट या एप से वेरिफाई किए बिना ऐसे नंबरों पर भरोसा करना रिस्की हो सकता है। सवाल- APK फाइल क्या है और इसे डाउनलोड करना क्यों खतरनाक हो सकता है? जवाब- ये एंड्रॉइड डिवाइस के लिए एक फाइल फॉर्मेट है, जिसका यूज एप्स इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है। इसे डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें वायरस या मालवेयर हो सकते हैं, जो यूजर की निजी जानकारी, बैंक डेटा चोरी कर सकते हैं और फोन का कंट्राेल ले सकते हैं। सवाल- क्या गूगल-पे कभी वॉट्सएप कॉल करके एप डाउनलोड करने को कहता है? जवाब- नहीं, गूगल-पे या कोई भी आधिकारिक पेमेंट एप वॉट्सएप कॉल करके APK फाइल या एप डाउनलोड के लिए नहीं कहता है। ऐसी कॉल साइबर ठग ही करते हैं। किसी भी एप को केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या कंपनी की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना चाहिए। सवाल- अगर गलती से APK फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत क्या करें? जवाब- अगर गलती से कोई संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड कर ली है तो घबराएं नहीं। ग्राफिक में दिए कुछ जरूरी एक्शन लें। सवाल- टिकट रिफंड स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- टिकट रिफंड के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या एप का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान कॉल, लिंक या फाइल पर भरोसा न करें। सतर्कता और सही जानकारी ही स्कैम से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- टिकट रिफंड लेने का सही तरीका क्या है? जवाब- इसका सही तरीका यही है कि जिस प्लेटफॉर्म से टिकट बुक किया है, उसी से टिकट कैंसिल करें। आधिकारिक वेबसाइट या एप में ‘टिकट कैंसिलेशन’ का ऑप्शन होता है। टिकट कैंसिल करने के बाद रिफंड स्टेटस चेक करें। रिफंड कुछ घंटों के भीतर उसी अकाउंट में वापस आता है, जिससे भुगतान किया गया था। नीचे दिए ग्राफिक से इसका सही तरीका समझिए- सवाल- अगर टिकट रिफंड स्कैम का शिकार हो जाएं तो तुरंत क्या करें? जवाब- तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। बैंक/पेमेंट एप के ट्रांजैक्शन ब्लॉक करवाएं। नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें, ताकि समय रहते रकम वापस मिल सके। सवाल- टिकट रिफंड स्कैम की शिकायत कहां कर सकते हैं? जवाब- साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल में लिखित सूचना देकर भी मामला दर्ज कराया जा सकता है। …………………. साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए साइबर लिटरेसी- रिफंड के नाम पर 80,000 का चूना: जानें क्या है ये स्कैम, लोग क्यों होते शिकार, कैसे बचें, फर्जी नंबर कैसे पहचानें आजकल रिफंड के नाम पर स्कैम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी खतरे को देखते हुए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने एक अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़िए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















