आलिया भट्ट@33; नेपोटिज्म पर ट्रोलिंग हुई:पृथ्वीराज चौहान को राष्ट्रपति बताकर मजाक बनीं; बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड 6 बार जीतने का रिकॉर्ड बनाया
आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से महज 19 साल की उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और बहुत कम अरसे में ही वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। फिल्मों में उनका डेब्यू भले ही आसान रहा, लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें नेपोटिज्म और दूसरी वजहों से ट्रोलिंग और आलोचना का सामना भी करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद आलिया ने अपनी लाजवाब एक्टिंग से खुद को साबित किया। उड़ता पंजाब, राजी और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का प्यार हासिल किया, बल्कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ-साथ नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया। आज आलिया भट्ट के बर्थडे के खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी को करीब से छूते हैं- आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में एक ऐसे परिवार में हुआ, जो कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। वह फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। सोनी राजदान महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। इस शादी से उनकी दो बेटियां शाहीन और आलिया हैं। आलिया मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर नानाभाई भट्ट की पोती हैं। नानाभाई ने ‘मिस्टर एक्स’ (1957), ‘जिम्बो कम्स टू टाउन’ (1960) और ‘लाल किला’ (1960) जैसी कई फिल्में बनाई हैं। जबकि एक्ट्रेस पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके सौतेले भाई-बहन हैं। वहीं एक्टर इमरान हाशमी और डायरेक्टर मोहित सूरी उनके कजिन हैं, जबकि प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट उनके चाचा हैं। पिता ने कई आउटसाइडर्स को मौका दिया, बेटी नेपोटिज्म पर घिरी आलिया के पिता महेश भट्ट और उनके बैनर ‘विशेष फिल्म्स’ प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकारों को बड़ा ब्रेक दिया, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से पहले कोई संबंध नहीं था। इन कलाकारों में अनुपम खेर, कंगना रनोट, आशुतोष राणा और बिपाशा बसु जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, जब महेश भट्ट की बेटी आलिया ने फिल्मों में कदम रखा तो उनके साथ नेपोटिज्म का टैग जुड़ गया। आलिया ने 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। उनके पिता या उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें लॉन्च नहीं किया था, लेकिन आलिया भट्ट के फिल्मों में डेब्यू के बाद बॉलीवुड में स्टार किड और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा होने लगी। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मतलब होता है कि भाई-भतीजावाद की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से आने वाले टैलेंटेड लोगों को बराबर मौके नहीं मिल पाते। आलिया ने नेपोटिज्म और प्रिविलेज को स्वीकार किया साल 2023 में हार्पर बाजार अरबिया को दिए इंटरव्यू में प्रिविलेज और नेपोटिज्म को लेकर आलिया ने कहा था कि वह इसे मानती हैं और अपने काम को कभी भी हल्के में नहीं लेतीं। वह समझती हैं कि शायद उनके लिए दरवाजे से अंदर आना किसी दूसरे इंसान की तुलना में आसान रहा है। आलिया ने यह भी कहा था कि वह इस बात को मानती हैं कि उन्हें यह बढ़त मिली है। उनके पास वह प्रिविलेज है, यही वजह है कि वह हर दिन अपना 100 प्रतिशत देती हैं और अपने काम को कभी भी हल्के में नहीं लेतीं। उनके अनुसार, वह बस इतना कर सकती हैं कि अपना सिर नीचे रखें और काम करती रहें। आलिया ने कहा था- मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए वहीं, नेपोटिज्म और ट्रोलिंग को लेकर आलिया ने मिड-डे के साथ बातचीत में यह भी कहा था कि मैं हर बार शब्दों में अपनी सफाई नहीं दे सकती। अगर आपको मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती। लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है। उम्मीद है कि अपनी फिल्मों के जरिए मैं साबित कर पाऊंगी कि मैं जिस जगह पर हूं, उसकी हकदार हूं। एक गलत जवाब और नॉलेज पर उठ गए सवाल साल 2013 में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन पहुंचे थे। शो के दौरान रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने सवाल पूछा कि भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? इसके जवाब में आलिया ने कह दिया, “पृथ्वीराज चौहान!” जब इस शो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो आलिया का खूब मजाक बनाया गया। उनके ऊपर कई जोक्स और मीम भी बनाए गए। साल 2014 में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भारत के राष्ट्रपति का नाम गलत बताने पर जब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, तो उन्हें इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने यह भी कहा था कि वह इंटेलिजेंट दिखने का दिखावा करने से बेहतर खुद को जैसी हैं, वैसा ही दिखाना पसंद करती हैं। आलिया ने यह भी कहा था कि उन्हें सही जवाब पता था, लेकिन वह जल्दबाजी में दूसरों (सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन) से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने कहा था, “मैं पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं हूं, इसलिए कभी-कभी प्रणब मुखर्जी और पृथ्वीराज चौहान के नाम गड़बड़ा देती हूं।” खुद पर बने मजाक को खुद ही मजेदार बना दिया वहीं, इस मामले को लेकर अगस्त 2014 में आलिया भट्ट ने कॉमेडी ग्रुप AIB के साथ मिलकर ‘जीनियस ऑफ द ईयर’ नाम से एक पैरोडी वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में आलिया ने खुद पर बने मजाक को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया। वीडियो में दिखाया गया कि वह एक ‘मेंटल जिम’ में जाकर अपनी सामान्य जानकारी बढ़ाने की कोशिश करती हैं। इसमें करण जौहर, महेश भट्ट और अर्जुन कपूर भी कैमियो रोल में नजर आए थे। BAFTA 2026 में आलिया फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं हाल ही में 2026 के BAFTA अवॉर्ड्स पर आलिया फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं। रेड कार्पेट इंटरव्यू में 'गॉन गर्ल' फिल्म का नाम लेते हुए उनका एक्सप्रेशन वायरल हो गया। ट्रोलर्स ने आलिया के एक्सेंट और चेहरे के एक्सप्रेशन का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह करीना कपूर को कॉपी कर रही हैं। जिस पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए कहा, “ये इतना क्यों डिस्कस हो रहा है? मैं बस फिल्म याद कर रही थी। एक्सप्रेशन मेरा नेचुरल है।” आलिया ने आलोचनाओं के बावजूद खुद को साबित किया नेपोटिज्म के आरोपों, नॉलेज को लेकर हुई ट्रोलिंग और सोशल मीडिया पर बने तमाम जोक्स के बावजूद आलिया भट्ट ने अपने 14 साल के करियर में मेहनत और लगातार सफल फिल्मों के जरिए खुद को साबित किया है। आज आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं और ‘राजी’ व ‘जिगरा’ में अपनी दमदार एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित किया है। बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते अक्टूबर 2025 में आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर रिकार्ड बना दिया और उनके नाम अब कुल 6 फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड्स हो गए हैं। उन्होंने नूतन और काजोल के 5-5 अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए फिल्मफेयर इतिहास में सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने वाली एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया। आलिया को ‘उड़ता पंजाब’ (2017), ‘राजी’ (2019), ‘गली बॉय’ (2020), ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (2023), ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2024) और ‘जिगरा’ (2025) के लिए यह अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही वह लगातार तीन साल (2023, 2024 और 2025) यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस भी बनी थीं। इसके अलावा, उन्हें 2023 में फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए नेशनल अवार्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) से भी सम्मानित किया जा चुका है। बॉक्स ऑफिस पर भी हिट आलिया भट्ट की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। ‘ब्रह्मास्त्र’ (₹431 करोड़), ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (₹355.61 करोड़), ‘गली बॉय’ (₹238.16 करोड़) और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (₹201 करोड़) जैसी कई फिल्मों, जिनका हिस्सा आलिया भट्ट रही हैं, ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। खास बात यह रही कि जिन फिल्मों में आलिया मुख्य भूमिका में नजर आईं, उन्होंने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (₹209 करोड़) और ‘राजी’ (₹207.38 करोड़) जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके स्टारडम को और मजबूत किया। आलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान एक्शन सीन शूट किए बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम बनाने के साथ ही आलिया भट्ट ने खुद को एक ग्लोबल आइकन के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। आलिया ने 2023 में नेटफ्लिक्स की एक्शन फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू किया। इसमें उन्होंने ‘वंडर वुमन’ फेम गैल गैडोट के साथ विलेन कीया धवन की भूमिका निभाई। बता दें कि आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म के एक्शन सीन शूट किए थे, जिसकी गैल गैडोट ने भी तारीफ की थी। गुच्ची की पहली भारतीय ग्लोबल एंबेसडर मई 2023 में, आलिया इटैलियन लग्जरी फैशन ब्रांड गुच्ची की पहली इंडियन ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं और फरवरी 2026 में मिलान फैशन वीक के दौरान ब्रांड को रिप्रेजेंट किया। सितंबर 2024 में, उन्हें लॉरियल पेरिस के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर अपॉइंट किया गया, जहां उन्होंने पेरिस फैशन वीक में "वॉक योर वर्थ" कैंपेन के लिए रैंप वॉक किया। सितंबर 2025 में, लेवीज ने भी उन्हें अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर अपॉइंट किया। वह मैंडरिन ओरिएंटल के ग्लोबल कैंपेन का भी हिस्सा हैं। आलिया सैमसंग, फिलिप्स, कैप्रीज, मेकमायट्रिप और फ्रूटी जैसे बड़े ब्रांड्स से भी जुड़ी रही हैं। साड़ी पहनकर मेट गाला पहुंचीं आलिया भट्ट ने 2023 में प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए गाउन में मेट गाला में डेब्यू किया था। इसके बाद 2024 में उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई हैंड-एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति को प्रमोट किया। इस साड़ी में 23 फुट लंबी ट्रेन (पल्लू का हिस्सा) थी और इसे बनाने में 163 कारीगरों को लगभग 1965 घंटे लगे थे। BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुईं हाल ही में फरवरी 2026 में आलिया भट्ट BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) में अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुईं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद आलिया BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली तीसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं। कपूर खानदान की बहू बनीं साल 2022 में आलिया, एक्टर रणबीर कपूर से शादी के बाद कपूर खानदान की बहू बनीं। भट्ट परिवार की तरह कपूर परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों से एक्टिव है। बता दें कि आलिया पहली बार रणबीर से तब मिली थीं, जब वह 9 साल की थीं। उस वक्त रणबीर, संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। आलिया वहां एक रोल के लिए ऑडिशन देने गई थीं और तभी से उन्हें रणबीर पर क्रश हो गया था। वक्त गुजरता गया और दोनों की असली मोहब्बत की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई। साल 2018 में जब दोनों इजराइल के तेल अवीव के लिए फ्लाइट में साथ सफर कर रहे थे, तब रणबीर ने पहली बार शरारती अंदाज में बातचीत शुरू की। यहीं से उनके रिश्ते की दास्तान आगे बढ़ने लगी। कुछ ही महीनों बाद दोनों सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में साथ नजर आए। फिर एक दिन अफ्रीका के खूबसूरत मसाई मारा में सफारी के दौरान रणबीर ने आलिया को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया। फिर आलिया-रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपने घर ‘वास्तु’ में शादी की। इसके बाद दोनों की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ। YRF के स्पाई यूनिवर्स में आलिया नजर आएंगी आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। यह यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म होगी। आलिया फिल्म में एक स्पाई का रोल करेंगी, उनके साथ शरवरी वाघ भी एक अहम रोल में होंगी। यह फिल्म 10 जुलाई, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 2026 में उनकी फिल्म लव एंड वॉर भी रिलीज हो सकती है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल हैं। ________________________ बॉलीवुड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें.... अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की:प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते एक लड़का, जिसने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की तालीम हासिल की और बड़े ख्वाबों के साथ मुंबई पहुंचा। उसे एक फिल्म में शानदार किरदार मिला और उसने छह महीने तक पूरी लगन और मेहनत से उसकी तैयारी की। पूरी खबर पढ़ें.... अभिषेक बच्चन@50; नकली अंगूठी से ऐश्वर्या को किया प्रपोज:पैसे नहीं थे तो अवॉर्ड शो में पहनी पुरानी शेरवानी, विल स्मिथ का तोड़ा रिकॉर्ड अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर जन्मे अभिषेक की पहचान सिर्फ एक सुपरस्टार के बेटे तक सीमित नहीं रही। उम्मीदों, असफलताओं, आलोचनाओं और फिर सफलता के चक्र से गुजरते हुए उन्होंने अपनी खुद की पहचान बनाई और युवा, धूम, गुरु, सरकार जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। पूरी खबर पढ़ें....
President Trump appeals to allies to help defend Strait of Hormuz from Iran’s attacks | BBC News
President Trump has called for international help in securing the Strait of Hormuz, the key shipping lane which carries much of the world’s supplies of oil and natural gas from the Middle East. Iran has been attacking shipping passing through the Strait, as well as attacking installations and refineries in neighbouring countries, causing huge disruption to global energy supplies. The price of fossil fuels has surged since the war began, stoking fears of global recession and inflation. Writing on his Truth Social media platform, Trump said: “the Countries of the World that receive Oil through the Hormuz Strait must take care of that passage… the US will coordinate with those Countries so that everything goes quickly, smoothly, and well. This should have always been a team effort, and now it will be – It will bring the World together toward Harmony, Security, and Everlasting Peace!” The US President called on China, France, Japan and the UK to send warships to the region. It follows US airstrikes on Iran’s key Kharg Island oil facilities. There are reports that the Trump administration is sending thousands of US marines to the region. Iran has responded by threatening to escalate the war by targeting any facility in the region with US ties. Reeta Chakrabarti presents BBC News at Ten reporting by Nick Beake, Wyre Davies, Marc Ashdown and Jonathan Beale. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



