29 मार्च से समर शेड्यूल:जैसलमेर से सभी फ्लाइट बंद होने की आशंका, जोधपुर-उदयपुर में भी कटौती
देशभर के एयरपोर्ट पर 29 मार्च से समर फ्लाइट शेड्यूल लागू होने जा रहा है, लेकिन इस बार राजस्थान के कई एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या घटने की संभावना है। सबसे ज्यादा असर जैसलमेर एयरपोर्ट पर देखने को मिल सकता है, जहां समर शेड्यूल में फ्लाइट संचालन पूरी तरह बंद होने की आशंका है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों से ऐसा लगातार होता रहा है कि अप्रैल से सितंबर के बीच जैसलमेर एयरपोर्ट से नियमित फ्लाइट संचालन बंद हो जाता है। इसी पैटर्न के चलते इस बार भी 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में यहां से एक भी फ्लाइट संचालित नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में जैसलमेर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु के लिए रोजाना 6 फ्लाइट संचालित हो रही हैं, लेकिन 28 मार्च के बाद ये सभी उड़ानें बंद हो सकती हैं। पर्यटन ऑफ सीजन का असर फ्लाइट्स में कमी का असर केवल जैसलमेर तक सीमित नहीं रहेगा। उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर एयरपोर्ट पर भी उड़ानों की संख्या घटने की संभावना है। गर्मियों में पर्यटन गतिविधियां कम होने के कारण एयरलाइंस उड़ानों की संख्या घटा देती हैं। जैसलमेर के व्यापारिक संगठनों ने गर्मियों में भी नियमित फ्लाइट संचालन की मांग को लेकर एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखे हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक समर शेड्यूल में यहां से फ्लाइट संचालन जारी रखने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि डीजीसीए की ओर से समर शेड्यूल अभी अंतिम रूप से जारी नहीं किया गया है। जैसलमेर से ये 6 फ्लाइट बंद होने की संभावना एआई-1864 – जैसलमेर से दिल्ली (10:30 बजे) 6E-6143 – जैसलमेर से मुंबई (11:00 बजे) 6E-7677 – जैसलमेर से जयपुर (11:25 बजे) 6E-6509 – जैसलमेर से दिल्ली (2:55 बजे) एआई-184 – जैसलमेर से दिल्ली (3:40 बजे) 6E-6838 – जैसलमेर से बेंगलुरु (4:35 बजे) समर शेड्यूल में फ्लाइट्स की संभावित स्थिति उदयपुर: अभी 23 फ्लाइट, घटकर 17 होने की संभावना जोधपुर: अभी 14 फ्लाइट, घटकर 11 होने की संभावना बीकानेर: समर शेड्यूल में सिर्फ 1 फ्लाइट किशनगढ़ (अजमेर): रोजाना करीब 3 फ्लाइट जयपुर: अभी 65 फ्लाइट, 4-5 कम होने की संभावना असर;
ऑस्कर अवॉर्ड-2026 सेरेमनी कल:सिनर्स ने 16 नॉमिनेशन पाकर से टाइटैनिक का रिकॉर्ड तोड़ा, कभी लियोनार्डो के घर में मिली चोरी हुई ट्रॉफी, जानिए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स
98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी कल यानी 16 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगी। भारतीय समयानुसार इसे सुबह साढ़े 4 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा। इस साल भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशनल हासिल नहीं कर सकी है, हालांकि भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली हैं। 2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वो इकलौती भारतीय हैं। इस साल हॉलीवुड फिल्म सिनर ने 16 ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। अगर ये फिल्म 11 से ज्यादा ऑस्कर जीतने में सफल रहती है, तो ये दुनिया की सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने वाली फिल्म बन जाएगी। फिलहाल ये रिकॉर्ड 1997 की टाइटैनिक, 2003 की लॉर्ड्स ऑफ द रिंग और 1995 की बेन हर के पास है। ऑस्कर 2026 सेरेमनी से पहले जानिए इस साल की नॉमिनेशन लिस्ट और पढ़िए ऑस्कर के इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स की रोचक कहानी- ऑस्कर 2026 की नॉमिनेशनल लिस्ट देखिए- 98वें एकेडमी अवॉर्ड में सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन अमेरिकन फिल्म सिनर्स को मिले हैं। इसी के साथ ये फिल्म ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑल अबाउट ईव (1950), टाइटैनिक (1997) और ला ला लैंड (2016) के पास था, जिन्हें कुल 14 नॉमिनेशन मिले थे। बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकती है फिल्म सिनर्स रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशनल हासिल करने वाली फिल्म सिनर्स अगर 11 या उससे ज्याद ऑस्कर जीतती है, तो ये फिल्म ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म बन जाएगी। अब तक 11-11 ऑस्कर जीतने पर ये रिकॉर्ड बेन-हर (1995), टाइटैनिक (1997) और लॉर्ड ऑफ द रिंगः रिटर्न ऑफ द किंग (2003) के पास है। देखिए ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट लियोनार्डो को मिला करियर का छठवां बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन लियोनार्डो डीकैप्रियो को फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। वो अब तक कुल 6 ऑस्कर बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन हासिल कर चुके हैं। साल 2015 की फिल्म रेनेनेंट के लिए उन्हें करियर का पहला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला था। लियोनार्डो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर को इस साल अलग-अलग कैटेगरी में 13 नॉमिनेशन मिले हैं। भारतीय मूल की गीता गंदभीर को मिले 2 ऑस्कर नॉमिनेशन गीता गंभदीर को ऑस्कर में दो नॉमिनेशन मिले हैं। पहला नॉमिनेशन उन्हें फिल्म द परफेक्ट नेबर के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए और दूसरा द डेविल इज बिजी के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म केटेगरी में मिला है। इससे पहले गीता 2 एमी अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं। गीता के पिता शरद गंदभीर भारतीय थे, जो 1960 में यूएस जाकर बस गए थे। गीता का जन्म बॉस्टन में हुआ। उनकी फिल्म ए परफेक्ट नेबर फ्लोरिडा की अजीके की जिंदगी पर बनी है, जिनकी 2023 में पड़ोस में रहने वाली 58 साल की महिला ने हत्या कर दी थी। ऑस्कर के इतिहास में पहली बार मिलेगा बेस्ट कास्टिंग का अवॉर्ड 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में नई कैटेगरी जोड़ी गई है। इस साल से बेस्ट कास्टिंग के लिए भी ऑस्कर दिया जाएगा, जबकि अब तक ये कैटेगरी ऑस्कर में शामिल नहीं थी। इस साल सिनर्स, मार्टी सुप्रीम, हेमनेट, वन बैटल आफ्टर अनदर और द सीक्रेट एजेंट फिल्मों के कास्टिंग डायरेक्टर्स को नॉमिनेशन मिला है। 98 साल में भारत की किसी फिल्म को नहीं मिला ऑस्कर ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत साल 1929 में हुई। साल 1957 में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेट कैटेगरी के जरिए दुनियाभर की फिल्में ऑस्कर में भेजी जाने लगीं। इस कैटेगरी के आने के बाद 1957 में महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया को ऑस्कर भेजा गया। ये ऑस्कर जाने वाली पहली फिल्म बनी। इसके बाद 1989 में ‘सलाम बॉम्बे’, 2003 में ‘लगान’ और 2004 में मराठी फिल्म ‘श्वास’ को फाइनल नॉमिनेशन मिला, लेकिन इनमें से कोई फिल्म अवॉर्ड हासिल नहीं कर सकी। बेस्ट फिल्म कैटेगरी में तो भारत ऑस्कर जीतने से चूक गया, लेकिन अब तक 9 भारतीय ऑस्कर जीत चुके हैं। भानू अथैया ऑस्कर जीतने वालीं पहली भारतीय हैं। जबकि ए.आर.रहमान इकलौते भारतीय हैं, जिन्हें 2 ऑस्कर मिल चुके हैं। उन्हें 2008 की फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला था। एक नजर ऑस्कर के इतिहास और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स पर- इन कारणों से विवादों में रही ऑस्कर सेरेमनी- विल स्मिथ ने सेरेमनी में होस्ट को थप्पड़ मारा 2022 में ऑस्कर सेरेमनी विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को मंच पर थप्पड़ मारने से सुर्खियों में रही। होस्ट क्रिस ने विल की पत्नी के गंजे सिर पर मजाक किया था। कुछ देर बार विल स्मिथ को फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो उन्होंने मंच पर एकेडमी से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने क्रिस रॉक के लिए कुछ नहीं कहा। मार्लन ब्रांडो का ऑस्कर चोरी हुआ, लियोनार्डो डिकैप्रियो ने वही अवॉर्ड लौटाया 1954 की फिल्म ‘ऑन द वॉटरफ्रंट’ के लिए मार्लन ब्रांडो को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था, जो उनके घर से चोरी हो गया था। कुछ समय बाद ‘टाइटैनिक’ एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को यही अवॉर्ड अमेरिकन फाइनेंसर जो लो ने तोहफे में दिया। जो लो ने लियोनार्डो की फिल्म ‘द वुल्फ ऑफ द वॉल स्ट्रीट’ में पैसे लगाए थे। जब जो लो पर धोखाधड़ी के केस की जांच बैठी और उनकी संपत्ति जब्त हुई तो लियोनार्डो को ये अवॉर्ड अधिकारियों को लौटाना पड़ा। जो लो ने अधिकारियों को बताया कि ये अवॉर्ड एक ऑक्शन में 6 लाख डॉलर (5.2 करोड रुपए) में खरीदा था। कचरे के ढेर में मिली थीं 52 ऑस्कर ट्रॉफी ऑस्कर अवॉर्ड 2000 से 20 दिन पहले 55 ट्रॉफी से भरा ट्रक चोरी हो गया था। जल्दबाजी में सेरेमनी के लिए नई ट्रॉफी बनवाई गईं। कुछ दिनों बाद एक शख्स को कचरे के ढेर में 52 ट्रॉफी मिलीं। एकेडमी को जानकारी दिए जाने के बाद उस शख्स को 5 हजार डॉलर का इनाम मिला था। बची हुईं 3 में से एक ट्रॉफी ड्रग रेड में मिली, लेकिन बची हुईं 2 ट्रॉफी आज भी लापता हैं। रिकवर हुईं सभी ट्रॉफी को नष्ट कर दिया गया था। लिफाफा बदलने से गलत फिल्म को मिला था बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड 2017 में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में ‘मूनलाइट’ फिल्म को अवॉर्ड दिया जाने वाला था, हालांकि अवॉर्ड प्रेजेंटर्स को जो लिफाफा मिला, उसमें फिल्म ‘ला ला लैंड’ का नाम लिखा गया था। अनाउंसमेंट होने के बाद प्रेजेंटर्स ने सही नाम की घोषणा कर माफी मांगी थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 

















.jpg)





