पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रदेश के मुख्य मुद्दों का कोई हल न निकलने का सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि लोगों को एमएसपी, किसान कर्ज माफी और खास पैकेज की उम्मीद थी, लेकिन लोगों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ लगातार पक्षपात कर रही है, राज्य के हकदार फंड रोक रही है, किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है.
बदायूं में HPCL CBG प्लांट हत्याकांड की जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर SIT का गठन किया गया है. बरेली मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित यह टीम दोहरे हत्याकांड के हर पहलू की निष्पक्ष जांच करेगी. मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया है.
ईरान पर हमला करने के कारण अमेरिका को फुटबॉल वर्ल्ड कप और ओलंपिक से बैन करने की मांग हो रही है. ये दोनों ही इवेंट अमेरिका में होने हैं. मगर एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप सरकार पर बैन लग सकता है लेकिन इसकी वजह ये युद्ध नहीं होगा. Sat, 14 Mar 2026 23:52:43 +0530