घर में पाइप वाली गैस है तो भूल जाएं LPG सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया फरमान
पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी (PNG) ग्राहकों के लिए एलपीजी (LPG) सिलेंडर के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. नए नियमों के तहत अब पाइप वाली गैस के उपभोक्ता न तो नया सिलेंडर ले पाएंगे और न ही रिफिल करा सकेंगे. सरकार का यह कदम इस मुश्किल वक्त में संसाधनों के सही इस्तेमाल के तौर पर देखा जा रहा है.
Video: नौकरी की छोड़ें चिंता! 50 हजार के निवेश में खड़ा करें ये बिजनेस, महीने में होगी लिमिटलेस कमाई
Business Idea: वर्तमान दौर में जहां स्वरोजगार की मांग बढ़ रही है. वहीं 'व्हीकल वॉशिंग एंड डिटेलिंग' एक मुनाफे वाले बिज़नेस मॉडल के रूप में उभरा है. जमशेदपुर के स्थानीय संचालक सुभाष के अनुसार कार और बाइक वॉशिंग सेंटर आज के समय का सबसे डिमांडिंग स्टार्टअप है. इसे शुरू करने के लिए किसी भारी-भरकम पूंजी की नहीं, बल्कि मात्र ₹40000 से ₹50000 के शुरुआती निवेश की आवश्यकता होती है. बाजार दरों के मुताबिक एक कार की धुलाई पर ₹200 और बाइक पर ₹80-₹100 तक मिलते हैं. यदि दिन भर में 10-15 कारें और इतनी ही बाइक आ जाएं, तो प्रतिदिन ₹2000 से ₹3000 की कमाई आसानी से की जा सकती है. इस व्यवसाय के लिए हाई-प्रेशर जेट मशीन, एयर कंप्रेसर, फोम टैंक और माइक्रोफाइबर कपड़ों जैसे बेसिक उपकरणों की जरूरत होती है. सुभाष बताते हैं कि पेट्रोल पंप या मार्केट एरिया के पास लोकेशन का चुनाव और बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था इस बिज़नेस की रीढ़ है. यदि आप सामान्य धुलाई के साथ इंटीरियर क्लीनिंग और वैक्स पॉलिश जैसी सेवाएं भी जोड़ते हैं, तो मुनाफा और बढ़ जाता है. कम लागत में यह एक ऐसा स्थायी रोज़गार है जो मेहनत और सही व्यवहार से आपको आत्मनिर्भर बना सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


























