Responsive Scrollable Menu

ChatGPT में सेव रहती है आपकी बातचीत, इस आसान तरीके से हटाएं चैट हिस्ट्री

चैटजीपीटी में पुरानी चैट हिस्ट्री को लेकर परेशान हैं? अगर आप अपनी बातचीत को गोपनीय रखना चाहते हैं, खासकर संवेदनशील विषयों पर हुई चर्चाओं को, तो चिंता न करें. हम आपको चैटजीपीटी से अपनी चैट हिस्ट्री डिलीट करने का आसान तरीका बताएंगे. इससे आप अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रख पाएंगे और अनचाही चैट को हमेशा के लिए हटा सकेंगे.

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: अकासा एयर ने भी बढ़ाया किराया, 15 मार्च से लगेगा फ्यूल सरचार्ज

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अब अकासा एयर ने भी अपनी उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। एयरलाइन ने शनिवार को घोषणा की कि मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर 199 रुपए से लेकर 1,300 रुपए तक का फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा।

यह अतिरिक्त शुल्क 15 मार्च 2026 को रात 12 बजकर 1 मिनट (00:01 बजे) से की जाने वाली सभी नई बुकिंग पर लागू होगा। हालांकि, इस समय से पहले बुक किए गए टिकटों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

अकासा एयर ने कहा कि फ्यूल सरचार्ज प्रति सेक्टर के आधार पर लिया जाएगा, यानी उड़ान की दूरी और अवधि के अनुसार इसकी राशि अलग-अलग हो सकती है।

एयरलाइन के अनुसार मध्य पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। चूंकि फ्यूल एयरलाइंस के संचालन खर्च का बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने से उद्योग की लागत भी बढ़ जाती है।

हालांकि एयरलाइन ने कहा कि कीमत बढ़ने के बावजूद वह अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा, भरोसेमंद संचालन और किफायती किराए देने पर ध्यान देती रहेगी।

अकासा एयर ने यह भी कहा कि वह परिचालन स्थितियों पर लगातार नजर रखेगी और समय-समय पर फ्यूल सरचार्ज की समीक्षा करती रहेगी।

इससे पहले इंडिगो ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा, जो रूट के अनुसार 425 रुपए से 2,300 रुपए तक हो सकता है।

वहीं, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 12 मार्च से घरेलू उड़ानों के टिकट पर 399 रुपए प्रति टिकट का फ्यूल सरचार्ज लागू किया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट अभी और ऊंचाइयां छुएगा, रोहित शर्मा ने टीम इंडिया पर जताया भरोसा

rohit sharma: रोहित शर्मा ने भारत की पुरुष और महिला टीमों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय में मिली सफलताओं की लय की बरकरार रखते हुए आगे भी नए मुकाम हासिल करेंगी. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत और 2025 में भारतीय महिला टीम की वनडे वर्ल्ड कप जीत को गर्व का पल बताया. Sun, 15 Mar 2026 00:05:48 +0530

  Videos
See all

'पेट्रोल-डीज़ल की अभी तक कोई दिक्कत नहीं..' बोले राजनीतिक विश्लेषक #iranisraelwar #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:48:17+00:00

कुत्ते के काटने के बाद कुत्ते जैसी भौकने लगा बच्चा! #shorts #viralnews #viralshorts #DogBite #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:50:00+00:00

सरकार की आलोचना को लेकर बोले राजनीतिक विश्लेषक #politics #latestvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:52:10+00:00

US hits Kharg Island amid reports thousands of US marines are being sent to the Gulf | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T20:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers