किसान बना रहा 11 प्रकार का ऑर्गेनिक गुड़, मिल रहा जबरदस्त मुनाफा, देखें वीडियो!
पिछले 10 साल से जैविक खेती कर रहे किसान विमल चौहान ने गन्ने से 11 प्रकार का ऑर्गेनिक गुड़ तैयार किया है. हल्दी, ड्राई फ्रूट और अजवाइन जैसे फ्लेवर वाले गुड़ 160 से 400 रुपये किलो तक बिक रहे हैं. इसके अलावा वे सरसों का तेल, लेमनग्रास और सिरका जैसे कई ऑर्गेनिक उत्पाद बनाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.
फल और एलोवेरा से बना फेस पैक बनाएगा स्किन मुलायम, गर्मी में अपनाएं ये टिप्स
गर्मी को मौसम में चेहरा ड्राई और बेजान हो जाता है. ऐसे में घर पर मौजूद चीजों से बना फेस पैक त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, पपीता, अंगूर और चुकंदर से बना फेस पैक त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम बनाने में मदद करता है. इसके अलावा एलोवेरा, शहद और घी का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है. सबसे पहले थोड़ा सा घी लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से करीब 5 मिनट तक मसाज करनी चाहिए. ध्यान रखें कि त्वचा पर ज्यादा दबाव न डालें. घी में मौजूद अच्छे फैट और अमीनो एसिड त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ करने और नमी देने में मदद करते हैं.घर में बचे फलों से भी फेस पैक तैयार किया जा सकता है. इसके लिए अंगूर, संतरा या चुकंदर को पीसकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. करीब 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरा धो लें. इसके बाद एलोवेरा जेल से भी 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज की जा सकती है और 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें. इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और वह मुलायम हो जाती है.हालांकि कोई भी चीज चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे लगाकर जांच जरूर कर लें ताकि एलर्जी के पता चल सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















