Responsive Scrollable Menu

Kuldeep Yadav Wedding : बाराती बनकर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, गेस्ट की लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज

क्रिकेटर कुलदीप यादव आज 14 मार्च को वंशिका चड्डा के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस विवाह में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंची है। आइए चेक करते हैं मेहमानों की लिस्ट…

Continue reading on the app

Electricity Bill की टेंशन खत्म! ये Smart Tips अपनाएं, Summer में होगी 30% तक की बचत

जब गर्मियों का मौसम आता है तो सबको बिजली का बिल देखकर पसीना आने लगता है। बिजली का भारी-भरकम बिल आने से लोग टेंशन में आ जाते हैं। लगातार चलते एसी और कूलर के कारण मीटर भी अपनी रफ्तार पकड़ लेता है। अगर आप कुछ स्मार्ट आदतों और टेक-टिप्स को अपनाएंगे तो आपका बिल 25-30% तक कम आएगा। आइए जानते है इन आसान तरीकों, जो आपकी जेब पर बोझ कम करेंगे।

एसी का  'मैजिक नंबर' है 24°C रखे

बार-बार लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी को  18°C पर सेट कर देते हैं। लेकिन इससे कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता है, बल्कि कंप्रेसर पर लोड बढ़ जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, एसी को एसी को 24°C से 26°C के बीच चलाना सबसे बेस्ट है। यह तापमान आरामदायक मनाता है और इससे बिजली की खपत भी काफी कम होगी।

एसी और पंखा का कॉम्बो

एसी के साथ हल्की स्पीड में पंखा चलाना काफी लाभदायक माना जाता है। पंखा ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाने में मदद करता है। इससे एसी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और कमरा भी कम समय में ठंडा हो जाता है। 

दरवाजे-खिड़की बंद रखें

जब आप एसी चलाते हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि कमरे में कहीं से भी गर्म हवा अंदर न आए। यदि आप खिड़की या दरवाजे के नीचे गैप है तो उसे सील कर दें। जिससे ठंडी हवा कमरे में ही रहेगी, फिर एसी को उतना ही कम चलेगा।

 गंदा फिल्टर यानी ज्यादा बिल

एसी के फिल्टर में जमा धूल और गंदगी हवा के प्रवाह को बाधित कर देती है, जिससे कूलिंग प्रभाव कम हो जाता है और मशीन को ज्यादा बिजली की खपत करनी पड़ती है। इसलिए लगभग हर 15 दिन में फिल्टर की सफाई करना जरूरी है। इससे एसी बेहतर तरीके से काम करता है, उसकी उम्र बढ़ती है और बिजली का बिल भी कम आता है। 

स्टैंडबाय मोड को कहें 'बाय-बाय'

अगर आप टीवी या चार्जर का सिर्फ रिमोट से बंद करते हैं, तो ध्यान रखें कि  स्टैंडबाय मोड पर भी उपकरण थोड़ी-बहुत बिजली खर्च करते रहते हैं। इस्तेमाल न होने पर स्विच बोर्ड से प्लग बंद करना समझदारी है।

 स्टार रेटिंग पर दें ध्यान

अगर आप नया गैजेट या घरेलू उपकरण जैसे एसी, फ्रिज या कूलर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 5-स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दें। शुरुआत में इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन लंबे समय में ये बिजली की खपत कम करके आपके हजारों रुपये बचाने में मदद करते हैं।

ये तरीके भी खास है

आप अपने पर दोपहर के समय गहरे रंग के पर्दे लगाकर रखें कि ताकि धूप सीधे कमरे में न आए। शाम को जब बाहर का तापमान गिरे, तब खिड़कियां खोल दें। ऐसा करने से गर्मी निकल जाएगी और आपको देर रात तक एसी चलाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 

Continue reading on the app

  Sports

बिहार की दो धाकड़ महिला खिलाड़ियों का ईस्ट जोन टीम में चयन, इस टूर्नामेंट में दिखेगा टैलेंट

Apurva Kumari and Pragati Singh East Zone Team: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि राज्य की महिला खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी और प्रगति सिंह का चयन आगामी सीनियर वूमेन इंटर जोनल मल्टी डे ट्रॉफी के लिए हुआ है. Sat, 14 Mar 2026 19:13:30 +0530

  Videos
See all

देश की सबसे तेज ट्रेन पर पत्थरबाज़ी! #vandebharatexpress #stonepelting #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:11:52+00:00

Lapete Mein Netaji : ममता दीदी का कांग्रेस से क्यों हुआ मोह भंग? | PM Modi | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:10:07+00:00

नगर निगम हंगामा! संविदा कर्मचारी ने Inspector पर बरसाए जूते #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:09:24+00:00

Viral Video: ICC चेयरमैन Jay Shah को मिला IBLA अवार्ड, Team India को दी बधाई #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T15:07:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers